
कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद आएंगी भारत, एस जयशंकर और गोयल से करेंगी मुलाकात
AajTak
कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद 12 से 17 अक्टूबर तक भारत, सिंगापुर और चीन का दौरा करेंगी. दिल्ली में आनंद भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर और वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल से व्यापार, ऊर्जा परिवर्तन और सुरक्षा पर बातचीत करेंगी.
Canada FM to visit India: कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने घोषणा की है कि वह 12 से 17 अक्टूबर तक भारत, सिंगापुर और चीन का दौरा करेंगी. यह यात्रा कनाडा की इंडो-पैसिफिक रणनीति के तहत इन देशों के साथ द्विपक्षीय संबंधों को बेहतर बनाने के लिए है.
दिल्ली में मंत्री आनंद की भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल के साथ मुलाकात होगी. दोनों देश व्यापार डायवर्सिफिकेशन, एनर्जी ट्रांसफॉर्मेशन और सुरक्षा जैसे मुद्दों पर रणनीतिक सहयोग के लिए एक ढांचा तैयार करने की दिशा में काम कर रहे हैं.
मुंबई में भी मंत्री आनंद का दौरा होगा, जहां वह कनाडाई और भारतीय कंपनियों के साथ मिलेंगी. ये कंपनियां दोनों देशों में निवेश, रोजगार सृजन और आर्थिक अवसरों को बढ़ावा देने के लिए काम कर रही हैं.
विदेश मंत्री अनीता आनंद का आगामी भारत दौरा हाल के महीनों में दोनों देशों के बीच आई गंभीर दरार के संदर्भ में बेहद महत्वपूर्ण है. यह यात्रा द्विपक्षीय संबंधों की मरम्मत की दिशा में एक संभावित पहल हो सकती है.
भारत-कनाडा संबंध पिछले कुछ समय से गंभीर संकट में हैं. खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के मामले में कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के आरोप और भारतीय राजनयिकों को निष्कासित करने से दोनों देशों के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया था.
यह भी पढ़ें: कनाडा में कहां ‘गायब’ हो गए दूसरे देशों से आए 47 हजार स्टूडेंट्स? यहां भारत से भी जाते हैं कई छात्र

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.








