
कनाडा की मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल भारतीय मूल का व्यक्ति गिरफ्तार, पुलिस ने हथियार और गोलियां बरामद कीं
AajTak
कनाडा के मोस्ट वांटेड में शामिल निकोलस सिंह को टोरंटो पुलिस ने बाथर्स्ट–डुपॉन्ट इलाके से गिरफ्तार कर लिया. पुलिस पेट्रोलिंग के दौरान उसे एक कार में बंदूक, एक्सटेंडेड मैगज़ीन और गोलियों के साथ बैठा पाया.
कनाडा के मोस्ट वांटेड अपराधियों में शामिल निकोलस सिंह को टोरंटो पुलिस ने आखिरकार पकड़ लिया. सिर्फ 24 साल की उम्र में ही कई गंभीर अपराधों में सजा काट चुका निकोलस पुलिस की निगरानी में था, लेकिन पैरोले की शर्तें तोड़ने के बाद वह फरार हो गया और पूरे देश में उसकी तलाश शुरू हो गई थी
शुक्रवार को टोरंटो पुलिस बाथर्स्ट स्ट्रीट और ड्यूपॉन्ट स्ट्रीट इलाके में नियमित पेट्रोलिंग कर रही थी, तभी अधिकारियों की नजर एक कार में बैठे निकोलस सिंह पर पड़ी.
तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उसे वहीं शांतिपूर्वक हिरासत में ले लिया. न कोई झड़प हुई और न किसी तरह का विरोध - सब कुछ बेहद नियंत्रित तरीके से हुआ.
कार की तलाशी में पुलिस को एक बंदूक, एक्सटेंडेड मैगज़ीन और कई गोलियां मिलीं. इन हथियारों की जांच जारी है ताकि यह पता चल सके कि इन्हें कहां और किस उद्देश्य से रखा गया था.
पुलिस के अनुसार निकोलस को पहले ही पांच साल पांच महीने दस दिन की सजा मिल चुकी थी. वह बंदूक चलाने, हथियारबंद चोरी करने और अवैध हथियार रखने जैसे गंभीर अपराधों में दोषी ठहराया गया था.
यह भी पढ़ें: भारतीय मूल के परिवारों के लिए खुशखबरी, कनाडा में आसान हुए नागरिकता नियम, जानिए- क्या है Bill C-3

पश्चिम बंगाल में 15 मार्च को चुनाव की तारीखों का ऐलान हुआ. तभी से कोलकाता से दिल्ली तक सियासी पारा चढ़ा हुआ है. एक समय था जब बीजेपी, टीएमसी की लिस्ट आने का इंतजार करती थी. उस हिसाब से अपनी रणनीति बनाती थी. लेकिन इस बार बीजेपी की आक्रामक रणनीति देखने को मिल रही है. बीजेपी ने टीएमसी की लिस्ट से एक दिन पहले ही ऐलान कर दिया कि, इस बार भी शुभेंदु अधिकारी ममता बनर्जी को घेरने के लिए तैयार हैं. कल बीजेपी ने ऐलान किया कि, शुभेंदु नंदीग्राम और भवानीपुर दोनों सीटों से लड़ेंगे तो आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा.

ईरान-अमेरिका जंग का आज 18वां दिन है. LPG लेकर वाडिनार बंदरगाह पहुंचा 'नंदा देवी' जहाज, लाया 46 हजार 500 मीट्रिक टन LPG. बातचीत के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से रास्ता दिया गया था. बता दें कि कल शिवालिक शिप 46 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर मुंद्रा पोर्ट पहुंचा था. जानकारी के मुताबिक 80 हजार मीट्रिक टन कच्चा तेल ले जा रहा 'जग लाडकी' जहाज भी भारत पहुंचने वाला है.

इजरायल में ईरान हमले के बड़े-बड़े दावे करता आ रहा है. लगातार दो दिन ईरान उन मिसाइल से हमले का दावा कर रहा है, जिनसे अब तक नहीं किया था. लेकिन क्या ईरान जिन मिसाइल से हमले का दावा करके बड़ी तबाही की तस्वीर पूरी दुनिया को बताकर अपनी ताकत दिखाना चाहता है, वो हकीकत नहीं है. देखें तेल अवीव से श्वेता सिंह की ये ग्राउंड रिपोर्ट.

ईरान के सैन्य ठिकानों पर इजरायल के ताबड़तोड़ हमले जारी है. ताजा मामले में IDF ने IRGC के नौसेना के हेडक्वार्टर पर एयर स्ट्राइक की है. हमले के बाद नौसेना का मुख्यालय पूरी तरह से तबाह हो गया. IDF ने हमले का वीडियो भी जारी किया है. यह मुख्यालय ईरानी शासन के एक विशाल सैन्य परिसर के भीतर स्थित था और इसका उपयोग वर्षों से वरिष्ठ नौसेना कमांडरों द्वारा इजरायल राज्य और मध्य पूर्व के अन्य देशों के खिलाफ परिचालन गतिविधियों का प्रबंधन करने और समुद्री आतंकवादी अभियानों को आगे बढ़ाने के लिए किया जाता रहा था.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान के काबुल पर एयर स्ट्राइक की. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. इस बर्बर कांड के बाद काबुल में आंसू और मातम पसरा हुआ है कलेजे को चीर देने वाली तस्वीर देखिए.








