
कनाडाई सांसद ने निज्जर के परिवार के प्रति जताई हमदर्दी, भारत के एजेंटों को लेकर ये मांग की
AajTak
कनाडा के साउथ सरे से कंजर्वेटिव सांसद केरी लिन फाइंडले ने भारत के एजेंटों सहित सभी "विदेशी एजेंटों" की रजिस्ट्री के लिए कानून बनाने की मांग की. साथ ही कहा कि इस संबंध में विधेयक को NDP और उदारवादियों ने रोक दिया था.
कनाडा की संसद में साउथ सरे से सांसद केरी लिन फाइंडले ने प्रश्नकाल स्पीच के दौरान हरदीप सिंह निज्जर के परिवार के प्रति "गहरी संवेदना" व्यक्त की. इस दौरान उन्होंने कहा कि अगर प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो का ये आरोप साबित हो जाता है कि विदेशी सरकार ने कनाडा की धरती पर एक कनाडाई को मार डाला है, तो यह हमारी संप्रभुता का घोर उल्लंघन है.
सांसद फाइंडले ने कहा कि आरोपों की जांच होनी चाहिए और न्याय मिलना चाहिए. उन्होंने कनाडाई सरकार से विदेशी हस्तक्षेप के खतरे को गंभीरता से लेने का आह्वान किया. साथ ही विदेशी एजेंटों के रजिस्ट्रेशन को लेकर कानून बनाने की मांग की.
सरे से कंजर्वेटिव सांसद फाइंडले ने भारत के एजेंटों सहित सभी "विदेशी एजेंटों" की रजिस्ट्री के लिए कानून बनाने की मांग की. साथ ही कहा कि इस संबंध में विधेयक को NDP और उदारवादियों ने रोक दिया था.
I again express my deepest sympathies to the family of Hardeep Singh Nijjar, murdered in June in my community of Surrey. These allegations must be investigated and justice delivered. Today, I called out all four Liberal Surrey MPs, including MP Sukh Dhaliwal (Surrey Newton)… pic.twitter.com/eKOJS55NKr
उन्होंने कहा कि आज मैंने सांसद सुख धालीवाल (सरे न्यूटन) और सांसद रणदीप सराय (सरे सेंटर) सहित सभी 4 लिबरल सरे सांसदों को बुलाया, जिन्होंने विदेशी एजेंटों की रजिस्ट्री के हमारे कंजर्वेटिव प्रस्ताव के खिलाफ वोट किया था. मैंने एनडीपी-लिबरल सरकार से विदेशी एजेंट रजिस्ट्री को तुरंत कानून में पारित करने का भी आह्वान किया है.

पश्चिम बंगाल में 15 मार्च को चुनाव की तारीखों का ऐलान हुआ. तभी से कोलकाता से दिल्ली तक सियासी पारा चढ़ा हुआ है. एक समय था जब बीजेपी, टीएमसी की लिस्ट आने का इंतजार करती थी. उस हिसाब से अपनी रणनीति बनाती थी. लेकिन इस बार बीजेपी की आक्रामक रणनीति देखने को मिल रही है. बीजेपी ने टीएमसी की लिस्ट से एक दिन पहले ही ऐलान कर दिया कि, इस बार भी शुभेंदु अधिकारी ममता बनर्जी को घेरने के लिए तैयार हैं. कल बीजेपी ने ऐलान किया कि, शुभेंदु नंदीग्राम और भवानीपुर दोनों सीटों से लड़ेंगे तो आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा.

ईरान-अमेरिका जंग का आज 18वां दिन है. LPG लेकर वाडिनार बंदरगाह पहुंचा 'नंदा देवी' जहाज, लाया 46 हजार 500 मीट्रिक टन LPG. बातचीत के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से रास्ता दिया गया था. बता दें कि कल शिवालिक शिप 46 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर मुंद्रा पोर्ट पहुंचा था. जानकारी के मुताबिक 80 हजार मीट्रिक टन कच्चा तेल ले जा रहा 'जग लाडकी' जहाज भी भारत पहुंचने वाला है.

इजरायल में ईरान हमले के बड़े-बड़े दावे करता आ रहा है. लगातार दो दिन ईरान उन मिसाइल से हमले का दावा कर रहा है, जिनसे अब तक नहीं किया था. लेकिन क्या ईरान जिन मिसाइल से हमले का दावा करके बड़ी तबाही की तस्वीर पूरी दुनिया को बताकर अपनी ताकत दिखाना चाहता है, वो हकीकत नहीं है. देखें तेल अवीव से श्वेता सिंह की ये ग्राउंड रिपोर्ट.

ईरान के सैन्य ठिकानों पर इजरायल के ताबड़तोड़ हमले जारी है. ताजा मामले में IDF ने IRGC के नौसेना के हेडक्वार्टर पर एयर स्ट्राइक की है. हमले के बाद नौसेना का मुख्यालय पूरी तरह से तबाह हो गया. IDF ने हमले का वीडियो भी जारी किया है. यह मुख्यालय ईरानी शासन के एक विशाल सैन्य परिसर के भीतर स्थित था और इसका उपयोग वर्षों से वरिष्ठ नौसेना कमांडरों द्वारा इजरायल राज्य और मध्य पूर्व के अन्य देशों के खिलाफ परिचालन गतिविधियों का प्रबंधन करने और समुद्री आतंकवादी अभियानों को आगे बढ़ाने के लिए किया जाता रहा था.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान के काबुल पर एयर स्ट्राइक की. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. इस बर्बर कांड के बाद काबुल में आंसू और मातम पसरा हुआ है कलेजे को चीर देने वाली तस्वीर देखिए.








