
कंबोडिया में बाइडेन से मिले उप राष्ट्रपति धनखड़, समिट में लिया आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई का संकल्प
AajTak
कंबोडिया में चल रहे आसियान-भारत स्मारक शिखर सम्मेलन और 17वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में शिरकत करने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ कंबोडिया की यात्रा पर हैं. उपराष्ट्रपति ने रविवार को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से मुलाकात की. साथ ही अपने संबोधन में कहा कि भारत और आसियान देशों को आतंकवाद के खिलाफ सहयोग बढ़ाने का संकल्प लेने की जरूरत है.
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने रविवार को कंबोडिया के नोम पेन्ह में चल रहे 17वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में शिरकत की. इस दौरान धनखड़ ने अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन से मुलाकात की. उपराष्ट्रपति धनखड़ विदेश मंत्री डॉक्टर जयशंकर के साथ आसियान-भारत स्मारक शिखर सम्मेलन और 17वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में शिरकत करने के लिए कंबोडिया की यात्रा पर हैं
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने रविवार को पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन को संबोधित किया. इससे पहले उप राष्ट्रपति धनखड़ ने शनिवार को अपने संबोधन में भारत और आसियान देशों के संबंधों पर चर्चा करते हुए इस बात पर जोर दिया कि हमें एक व्यापक रणनीतिक साझेदारी स्थापित करनी होगी. साथ ही कहा था कि आतंकवाद के खिलाफ सहयोग बढ़ाने का संकल्प लेने की जरूरत है.
धनखड़ ने सार्वजनिक स्वास्थ्य, नवीकरणीय ऊर्जा और स्मार्ट कृषि के क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए आसियान-भारत विज्ञान और प्रौद्योगिकी कोष में 5 मिलियन अमरीकी डॉलर के अतिरिक्त योगदान की घोषणा की.
एक संयुक्त बयान में आसियान-भारत ने दक्षिण पूर्व एशिया और भारत के बीच गहरे संबंधों, समुद्री संपर्क और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को मजबूत करने पर जोर दिया. साथ ही कहा कि पिछले 30 साल में ये संबंध मजबूत हुए हैं.
भारत और आसियान देशों ने डिजिटल परिवर्तन, डिजिटल व्यापार, डिजिटल कौशल और इनोवेशन के साथ-साथ हैकथॉन में क्षेत्रीय क्षमता निर्माण गतिविधियों की श्रृंखला के माध्यम से डिजिटल अर्थव्यवस्था में सहयोग बढ़ाने की भी घोषणा की.
वहीं, अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कंबोडिया के नोम पेन्ह में चल रहे 17वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन को संबोधित किया. बाइडेन ने अपने संबोधन में कहा था कि हम कंबोडिया में एक साथ वापस आ गए हैं, तो मैं पहले से कहीं अधिक मजबूत प्रगति के निर्माण के लिए तत्पर हूं, मैं कोलंबिया के प्रधानमंत्री को आसियान अध्यक्ष के रूप में उनके नेतृत्व और हम सभी की मेजबानी के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.

पिछले 25 दिनों से पूरी दुनिया इस सवाल का जवाब ढूंढ रही है कि सऊदी अरब, यूएई, कतर, कुवैत, बहरीन और ओमान जैसे देश इस युद्ध में ईरान के खिलाफ शामिल होंगे या नहीं होंगे. लेकिन अब ऐसा लगता है कि इस सवाल का जवाब बहुत जल्द पूरी दुनिया को मिलने वाला है और खाड़ी के ये मुस्लिम देश ईरान के खिलाफ Full Scale War शुरू कर सकते हैं. देखें.

इज़रायल ने एक अली लारिजानी को मारा तो ईरान दूसरा 'लारिजानी' लेकर आ गया. इस बार ईरान ने जिस नेता को नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल का सचिव बनाया है, वो पिछले सभी नेताओं में सबसे ज्यादा कट्टर माना जा रहा है. इनका नाम है मोहम्मद बाघेर जोलघदर, जिन्हें ईरान की सिक्योरिटी डीप स्टेट का आदमी माना जाता है. देखें वीडियो.








