
ओवल ऑफिस में ट्रंप ने शहबाज और मुनीर को बंद कमरे में आधा घंटा करवाया इंतजार, दोनों को बताया 'Great guy'
AajTak
पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ और आर्मी चीफ आसिम मुनीर के साथ मुलाकात के दौरान ट्रंप अपने सिग्नेचर स्टाइल में दिखे. मीटिंग की तस्वीरों में ट्रंप अंगूठा दिखाते हुए नजर आ रहे हैं. मुलाकात से पहले शहबाज शरीफ और आसिम मुनीर ओवल ऑफिस के एक कमरे में सोने से मढ़े फर्नीचर पर बड़े धैर्यपूर्वक ट्रंप का इंजतार करते हुए दिख रहे हैं.
पाकिस्तान का टॉप लीडरशिप लगभग 3 महीने बाद फिर अपने आका अमेरिका के दरवाजे पर पहुंचा. इससे पहले 18 जून 2025 को फील्ड मार्शल आसिम मुनीर ने ट्रंप ने मुलाकात की थी. इस बार आसिम मुनीर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को साथ लेकर ट्रंप से मिलने पहुंचे. 25 सितंबर की शाम 4.30 बजे ओवल ऑफिस के एक बंद कमरे में ट्रंप की इन दोनों से मुलाकात हुई.
अपनी आदत के मुताबिक ट्रंप ने इस मुलाकात को लेकर लंबी-लंबी हांकी. राष्ट्रपति ट्रंप ने शहबाज शरीफ और आसिम मुनीर से मिलने से पहले इन्हें आधा घंटे से ज्यादा एक कमरे में इंतजार करवाया. जब आसिम मुनीर और शहबाज शरीफ कमरे में बैठे ट्रंप का इंतजार कर रहे थे उसी समय ट्रंप पत्रकारों से भरे कमरे में उनसे गप्पें मार रहे थे. ट्रंप ने मीडिया से बातचीत में उन्होंने शहबाज शरीफ और आसिम मुनीर को 'ग्रेट लीडर' बताया. और कहा कि वे दोनों अंदर मेरा इंतजार कर रहे हैं.
पाकिस्तान की मीडिया, वहां के थिंक टैंक और राजनीतिक नेतृत्व से मुलाकात को भारत के बरक्श देख रहा है और खुद दक्षिण एशिया की ताकत का केंद्र समझ रहा है.
इस मुलाकात के दौरान ट्रंप के साथ अमेरिका के उप राष्ट्रपति जेडी वांस और विदेश मंत्री मार्को रुबियो भी मौजूद थे. पाकिस्तान ने कहा कि ये मुलाकात सकारात्मक माहौल में हुई.
बैठक के बाद जारी तस्वीरों में प्रधानमंत्री शहबाज और फील्ड मार्शल मुनीर बातचीत करते हुए दिख रहे हैं. ग्रुप फोटो के दौरान ट्रंप भी मुस्कुराते हुए अपना सिग्नेचर स्टाइल दिखा रहे हैं.
ट्रंप जब अपने दोनों मेहमानों से मिलने पहुंचे तो कमरे का दरवाजा प्रेस के लिए बंद कर दिया गया. ये ट्रंप की पिछली मुलाकातों के विपरित परिपाटी थी. ट्रंप राष्ट्राध्यक्षों के साथ मुलाकात में अक्सर अपने साथ प्रेस की लंबी चौड़ी टीम रखते हैं.

युद्ध का आज 25वां दिन है. कल अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से ये संकेत मिले थे कि वो सीजफायर के लिए तैयार हैं. लेकिन ईरान ने इनकार कर दिया है. बल्कि अब तो ईरान के हौसले और ज्यादा बुलंद हो गए हैं. ईरान ने बीती रात से लेकर आज दिन भर इजरायल पर नये हमलों की बाढ़ ला दी है. ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलें इजरायल में भारी तबाही मचा रही हैं. ईरान रुक नहीं रहा है. इजरायल को बड़ा नुकसान पहुंचा रहा है.

आज का दंगल ईरान की जंग से भारत की बिगड़ती सेहत को लेकर है. ईरान में 25 दिन से जंग चल रही है. और पीएम मोदी ने कहा है कि इस जंग के कारण भारत पर दूरगामी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है. पीएम मोदी ने कोविड महामारी की तरह मिल जुलकर इस चुनौती का सामना करने की अपील की है और देशवासियों को सभी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने का भरोसा भी दिया है. पश्चिम एशिया में जंग के हालात से उभरी चुनौतियों को लेकर सरकार ने कल सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है.

हिज्बुल्लाह ने इजरायली सेना पर जबरदस्त रॉकेट हमला किया है. हिजबुल्लाह प्रवक्ता ने कहा है कि हमने दुश्मन पर कई रॉकेट दागे हैं. उन्होंने कहा कि आज सुबह ये हमला लेबनान की सुरक्षा के लिए किया गया. इजरायल ने भी माना है कि हाइफा में कई रॉकेट दागे गए, लेकिन इजरायल का दावा है कि हमने ज्यादातर हमलों को नाकाम कर दिया. देखें वीडियो.

तेल अवीव में मची तबाही का ड्रोन फुटेज सामने आया है. इसमें देखा जा सकता है कि मंगलवार की सुबह जब दुनिया की नजरें ट्रंप के '5-दिन के युद्ध विराम' के दावों पर टिकी थीं, ठीक उसी वक्त ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलों ने तेल अवीव की सुरक्षा दीवार को चकनाचूर कर दिया. ताजा ड्रोन फुटेज ने इस हमले की भयावहता की गवाह दे दी है. देखें वीडियो.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.






