
ओडिशा: कॉलेज से लौट रही नाबालिग संग रेप, जबरन खींचकर ले गए थे जंगल
AajTak
संबलपुर के जंगल में एक 17 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म करने वाले 22 साल के आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने आरोपी के दो नाबालिग साथियों को भी हिरासत में लिया है.
ओडिशा के संबलपुर जिले में एक 17 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है. पुलिस ने इस मामले में एक 22 वर्षीय शख्स को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया कि वारदात को उस समय अंजाम दिया गया जब किशोरी अपने कॉलेज से घर लौट रही थी.
रास्ते में आरोपी के दो दोस्त किशोरी को जबरन अपने साथ जंगल के अंदर खींच लाए. फिर वहां आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया. पुलिस ने आरोपी का साथ देने के आरोप में उसके दोनों साथियों को भी हिरासत में लिया है. दोनों की उम्र 17 साल है. फिलहाल पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गया है.
पुलिस ने कहा कि आरोपी को POCSO अदालत में पेश किया जाएगा. जबकि आरोपी के दो नाबालिग सहयोगियों को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया जाएगा.
11 साल की बच्ची से दुष्कर्म
वहीं, मध्य प्रदेश के ग्वालियर में 11 साल की मासूम बच्ची के साथ 65 वर्षीय बुजुर्ग ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया. बच्ची घर के पास मोमो लेने गई थी. रास्ते में बुजुर्ग दुकानदार ने उसे चॉकलेट का लालच दिया और एक गोदाम में ले गया. जहां उसकी आंख पर पट्टी बांधकर दुष्कर्म किया. इस दौरान बच्ची के माता-पिता उसे तलाशते हुए गोदाम तक पहुंचे. लेकिन आरोपी ने बच्ची को गोदाम में बंधक बनाकर छुपा दिया. घटना के बाद बच्ची किसी तरह अपने घर पहुंची और माता-पिता को पूरी घटना बताई. जिसके बाद परिजन बच्ची को थाने लेकर पहुंचे और शिकायत की. वहीं, पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

ईरान-इजरायल युद्ध का आज 23वा दिन है. और तीन हफ्ते बाद ईरान ने अपनी पूरी रणनीति बदल दी है. अब वो सिर्फ सैन्य ठिकानों को तबाह नहीं कर रहा बल्कि दुनिया की अर्थव्यवस्था को खतरे में डाल रहा है. ताकि सभी पर दबाव बनाया जा सके. इजरायल ईरान के तेल ठिकानों पर हमले कर रहा है तो ईरान सऊदी अरब, कतर और कुवैत में तेल-गैस के ठिकानों को निशाना बना रहा है.

असम के बिजनी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उम्मीदवार नहीं उतारने के फैसले के विरोध में पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ की. गुस्साए कार्यकर्ताओं ने दफ्तर का सामान क्षतिग्रस्त किया और गायक जुबीन गर्ग की तस्वीर पर भी हमला किया. घटना के बाद आलोचना तेज हो गई है. मामले में कार्यकर्ताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई, जबकि पार्टी नेतृत्व की प्रतिक्रिया अभी नहीं आई है.

भारतीय राजनीति में आज की तारीख ऐतिहासिक है. वो तारीख जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी ने एक रिकॉर्ड बनाया है, ये रिकॉर्ड है सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख बने रहने का. पीएम मोदी ने जब से सत्ता संभाली है तब से लगातार वो सरकार प्रमुख रहे हैं, चार बार वो गुजरात के मुख्यमंत्री रहे उसके बाद तीन बार से लगातार प्रधानमंत्री हैं. कुल मिलाकर 8931 दिन से पीएम मोदी सरकार प्रमुख हैं और आगे ये रिकॉर्ड बढ़ता ही जाएगा.

भारतीय राजनीति में आज की तारीख ऐतिहासिक है. वो तारीख जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी ने एक रिकॉर्ड बनाया है, ये रिकॉर्ड है सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख बने रहने का. पीएम मोदी ने जब से सत्ता संभाली है तब से लगातार वो सरकार प्रमुख रहे हैं, चार बार वो गुजरात के मुख्यमंत्री रहे उसके बाद तीन बार से लगातार प्रधानमंत्री हैं. कुल मिलाकर 8931 दिन से पीएम मोदी सरकार प्रमुख हैं और आगे ये रिकॉर्ड बढ़ता ही जाएगा.

मुंबई इंडियंस की कप्तानी को लेकर नई बहस छिड़ गई है. श्रीकांत ने सलाह दी है कि हार्दिक पंड्या कप्तानी छोड़कर सूर्यकुमार यादव को मौका दें. वर्ल्ड कप जीत के बाद सूर्या की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है. उन्होंने इसको लेकर कई तर्क भी दिए हैं. बता दें कि हार्दिक को गुजरात से लाकर मुंबई की कप्तानी दी गई थी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.







