
ओडिशा के पुरी में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में लगी भीषण आग, 100 से ज्यादा लोग रेस्क्यू किए, 40 दुकानें खाक
AajTak
ओडिशा के पुरी में देर रात एक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में भीषण आग लग गई. पुलिस और फायर ब्रिगेड ने 100 से ज्यादा लोगों को रेस्क्यू कर लिया है. बताया जा रहा है कि हादसे में करीब 40 दुकानें जलकर राख हो गई है. ये शॉपिंग कॉम्प्लेक्स जगन्नाथ मंदिर के करीब स्थित है.
ओडिशा के पुरी में बुधवार रात एक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में भीषण आग लग गई. इससे शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की 40 दुकानों में से कुछ आग की लपटों में जलकर खाक हो गईं. हादसे की सूचना मिलने पर आननफानन में पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें पहुंची. बताया जा रहा है कि कॉम्प्लेक्स की पहली मंजिल पर रात करीब 9 बजे एक कपड़े की दुकान में आग लगी थी. देखते ही ही देखते लपटों ने पूरे कॉम्प्लेक्स को अपनी चपेट में ले लिया.
पुलिस ने बताया कि ग्रैंड रोड पर मारीचिकोट छक में लक्ष्मी मार्केट कॉम्प्लेक्स की पहली मंजिल पर एक कपड़े की दुकान में आग लगी थी. आग बुझाने के लिए दमकल की पांच गाड़ियां लगी हुई हैं. पुलिस ने कहा कि इमारत की छत पर फंसे तीन लोगों को दमकलकर्मियों ने बेहोशी की हालत में बचाया और जिला अस्पताल पहुंचाया.
एजेंसी के मुताबिक ये कॉम्प्लेक्स सदियों पुराने जगन्नाथ मंदिर के करीब स्थित है, इसके एक तल पर एक होटल भी है. महाराष्ट्र के नासिक से आए करीब 106 पर्यटकों को होटल से सुरक्षित बचा लिया गया.
Odisha | A fire broke out at Laxmi Market Complex in Puri. Three people got injured and admitted to hospital. The cause of the fire is yet to be ascertained. Fire tenders are present at the spot. Efforts underway to douse the fire: Gokul Ranjan Das, IIC Town Police Station, Puri pic.twitter.com/RJ12Xxb3nH
फायर ब्रिगेड ऑफिसर प्रदीप कुमार राउत ने बताया कि रात 10.30 बजे तक आग पर 90 फीसदी काबू पा लिया गया था. पुरी के उपजिलाधिकारी भवतारण साहू ने कहा कि अभी तक आग लगने के कारणों के बारे में पता नहीं लग सका है. उन्होंने कहा कि हम इस बारे में पता कर रहे हैं. वहीं पुलिस आशंकी जता रही है कि शॉर्ट-सर्किट से आग लगी होगी.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

कड़क है नॉर्थ बंगाल की चुनावी चाय! 54 सीटों में छुपा सत्ता का स्वाद, स्विंग वोटर्स करेंगे असली फैसला
उत्तर बंगाल की 54 सीटें पश्चिम बंगाल की सत्ता की चाबी मानी जाती हैं, जहां चुनावी ‘चाय’ का स्वाद हर बार बदलता है. टीएमसी और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर में यह इलाका स्विंग जोन की भूमिका निभाता है. चाय बागान, पहाड़ी राजनीति, आदिवासी और राजवंशी वोटबैंक जैसे कई फैक्टर नतीजों को प्रभावित करते हैं. छोटे वोट शिफ्ट भी यहां बड़ा असर डाल सकते हैं, जिससे तय होगा कि राज्य की सत्ता किसके हाथ जाएगी.

मर तो वो 13 साल पहले गया था लेकिन मौत सचमुच तब उसके हिससे में आई जब इस चिता में लेटने के बाद जब हरीश की आत्मा की लाइट यानी रोशनी चिता से उठती इस आग के साथ मिलकर हमेशा-हमेशा के लिए ये दुनिया छोड़ गई. पर इस दुनिया को छोड़ने से पहले हरीश आजादा भारत के इतिहास का पहला भारतीय बन गया जिसे अदालत और अस्पताल ने मिलकर मां-बाप की इच्छा को ध्यान में रखते हुए इच्छामृत्यु दी.










