
ऑस्ट्रेलिया में भारतीय मूल के शख्स पर जानलेवा हमला, हाथ काटने की आ गई थी नौबत
AajTak
मेलबर्न में भारतीय मूल के सौरभ आनंद पर पांच युवकों ने माचेते से हमला कर दिया, जिससे उनका हाथ लगभग कट गया. कई गंभीर चोटों के बाद हॉस्पिटल में सर्जरी कर हाथ जोड़ा गया. चार आरोपी गिरफ्तार हुए, जिसमें दो को बेल मिल गई है. घटना के बाद सरकार ने माचेते पर बैन और बेल नियमों को सख्त करने की घोषणा की है.
ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां भारतीय मूल के 33 वर्षीय सौरभ आनंद पर पांच लोगों ने माचेते से हमला कर दिया. यह हमला 19 जुलाई की शाम करीब 7:30 बजे एलटोना मीडोज़ के सेंट्रल स्क्वायर शॉपिंग सेंटर के बाहर हुआ, जब वह दवा लेकर घर लौट रहे थे.
सौरभ ने बताया कि वह फोन पर एक दोस्त से बात कर रहे थे, तभी अचानक कुछ हलचल महसूस हुई. उन्होंने बताया, "मैंने कुछ नहीं सुना... कुछ ही सेकंड में वो मुझे चारों ओर से घेर चुके थे." एक ने उनकी जेब टटोलनी शुरू की, दूसरा उन्हें लगातार सिर पर मारता रहा और तीसरे ने माचेते निकालकर गले पर रख दिया.
यह भी पढ़ें: आयरलैंड से ऑस्ट्रेलिया तक, विदेशों में बढ़े भारतीयों पर हमले, कब रुकेगा क्रूरता का ये सिलसिला?
सौरभ आनंद ने बताया, "मैंने चेहरे को बचाने के लिए हाथ उठाया, लेकिन माचेते ने मेरी कलाई को काट दिया. दूसरा वार हाथ को चीर गया और तीसरा हड्डी के आर-पार चला गया." हमले में उन्हें पीठ और कंधे पर भी गहरी चोटें आईं, रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर हुआ, हाथ की हड्डियां टूटीं और सिर में भी गंभीर चोट लगी.
अजनबी लोगों ने बुलाई एंबुलेंस, अस्पताल में किया भर्ती
गंभीर रूप से घायल सौरभ किसी तरह बाहर निकले और मदद के लिए चिल्लाए. कुछ अजनबियों ने उन्हें संभाला और ट्रिपल ज़ीरो कॉल करके एंबुलेंस बुलवाई. रॉयल मेलबर्न हॉस्पिटल में डॉक्टरों को लगा कि उनका बायां हाथ काटना पड़ेगा, लेकिन कई घंटों की इमरजेंसी सर्जरी के बाद हाथ जोड़ दिया गया. उनकी कलाई और हाथ में स्क्रू लगाए गए हैं. फिलहाल, वह हाथ को हिला नहीं पा रहे और लगातार दर्द में हैं.

इराक की राजधानी बगदाद में ताजा हमला हुआ है. इराकी सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, आज सुबह बगदाद में तीन हमले हुए हैं. एक हमला अमेरिकी दूतावास पर किया गया है. अमेरिकी दूतावास को ड्रोन और रॉकेट से निशाना बनाया है. बगदाद के ग्रीन ज़ोन में स्थित अमेरिकी दूतावास को निशाना बनाया गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक रॉकेट और कई ड्रोन दूतावास पर दागे गए. लेकिन समय रहते अमेरिकी एयर डिफेंस सिस्टम C-RAM सक्रिय हो गया और कई ड्रोन को हवा में ही मार गिराया गया.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. इधर अफगानिस्तान के आरोपों पर पाकिस्तान ने इनकार किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के प्रवक्ता मोशर्रफ जैदी ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया और कहा कि काबुल में किसी अस्पताल को निशाना नहीं बनाया गया.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रही जंग का आज 18वां दिन है. जहां एक तरफ अमेरिका ईरान के सैन्य ठीकानों को तबाह करने में जुटा है तो वहीं इजरायल ईरान और खाड़ी देशों पर मिसाइलें बरसा रहा है. इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खर्ग द्वीप पर हमले और भारी क्षति का दावा किया है. जंग से जुड़े ताजा 10 अपडेट जानिए.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. तालिबान ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए इसे मानवता के खिलाफ अपराध बताया है और कहा कि पाकिस्तान ने अफगानिस्तान की हवाई सीमा का उल्लंघन किया है. वहीं पाकिस्तान सरकार ने इन आरोपों को निराधार बताते हुए खारिज कर दिया.

ईरान UAE के शहरों पर भीषण हमले कर रहा है. दुबई मॉल के आसपास स्थित पुलों पर अब बिल्कुल सन्नाटा पसरा हुआ है. रात के 11 बजे होने के बावजूद वहां लोग नहीं दिख रहे हैं जो आमतौर पर बहुत भीड़ होती थी. यहां के प्रसिद्ध रेस्टोरेंट पहले फुटबॉल मैच देखने वालों से भरे रहते थे और जगह कम पड़ जाती थी. लेकिन अब वहां केवल कुछ ही लोग हैं और रेस्टोरेंट के अंदर भी भीड़ बिलकुल नहीं है. बुर्ज खलीफा के पास का इलाका भी पूरी तरह शांत है, जहां कभी शोर शराबा होता था, अब वहां एकदम सन्नाटा है. देखें वीडियो.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के खिलाफ उनका ऑपरेशन पूरी ताकत से जारी है. उन्होंने बताया कि अब तक 7,000 से अधिक ईरानी सैन्य ठिकानों और अन्य महत्वपूर्ण ठिकानों को निशाना बनाया जा चुका है. ट्रंप ने कहा कि मिसाइल और ड्रोन फैक्ट्रीज सहित सभी सैन्य ठिकानों को नुकसान पहुंचाया गया है, और ईरान की नेवी और एयर फोर्स को भी पूरी तरह खत्म कर दिया गया है. देखें वीडियो.







