
ऑस्ट्रेलिया में भारतीय छात्र की चाकू मारकर हत्या, पंजाब में रहने वाले परिजनों ने सरकार से मांगी मदद
AajTak
ऑस्ट्रेलिया में एक भारतीय छात्र की चाकू मारकर हत्या कर दी है. मृतक छात्र पंजाब का रहने वाला था और उसके किसान पिता ने डेढ़ साल पहले अपनी कुछ जमीन बेचकर उसे ऑस्ट्रेलिया भेजा था. मृतक के परिजनों ने उसका शव भारत लाने के लिए सरकार से मदद मांगी है.
ऑस्ट्रेलिया में कुछ भारतीय छात्रों के बीच झगड़े के दौरान एक 22 वर्षीय छात्र की कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या कर दी गई है. पीड़ित के चाचा ने बताया कि मृतक एमटेक का छात्र था. उन्होंने कहा कि घटना में एक और छात्र घायल हो गया. शनिवार को मेलबर्न में स्थानीय समयानुसार रात करीब नौ बजे छात्रों में झगड़ा हो गया.
पीड़ित के चाचा यशवीर के अनुसार, नवजीत संधू पर एक अन्य छात्र ने उस समय चाकू से जानलेवा हमला कर दिया जब वह कुछ भारतीय छात्रों के बीच किराए के मुद्दे को लेकर हो रहे विवाद में हस्तक्षेप करने की कोशिश कर रहा था.
लड़ाई छुड़ाना पड़ा महंगा
यशवीर जो जुलाई में आर्मी से रिटायर होने वाले हैं, उन्होंने आगे बताया, "नवजीत के दोस्त (एक अन्य भारतीय छात्र) के पास सामान था जो उसे घर ले जाना था. चूंकि नवजीत के पास कार थी तो उसने नवजीत को साथ चलने को कहा तांकि सामान घर पहुंचाया जा सके.
यह भी पढ़ें: दिल्ली: जाफराबाद में सरेआम युवक की हत्या, स्कूटी सवार के गर्दन और पेट में चाकू से किए कई वार
जब उसका दोस्त अंदर गया, तो नवजीत को कुछ चीखें सुनाई दीं और उसने देखा कि वहां हाथापाई हो रही थी. जब नवजीत ने हाथापाई को छुड़ाने की कोशिश की और उनसे लड़ाई नहीं करने को कहा. इस दौरान एक शख्स ने नवजीत छाती पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया गया.'

पिछले 25 दिनों से पूरी दुनिया इस सवाल का जवाब ढूंढ रही है कि सऊदी अरब, यूएई, कतर, कुवैत, बहरीन और ओमान जैसे देश इस युद्ध में ईरान के खिलाफ शामिल होंगे या नहीं होंगे. लेकिन अब ऐसा लगता है कि इस सवाल का जवाब बहुत जल्द पूरी दुनिया को मिलने वाला है और खाड़ी के ये मुस्लिम देश ईरान के खिलाफ Full Scale War शुरू कर सकते हैं. देखें.

इज़रायल ने एक अली लारिजानी को मारा तो ईरान दूसरा 'लारिजानी' लेकर आ गया. इस बार ईरान ने जिस नेता को नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल का सचिव बनाया है, वो पिछले सभी नेताओं में सबसे ज्यादा कट्टर माना जा रहा है. इनका नाम है मोहम्मद बाघेर जोलघदर, जिन्हें ईरान की सिक्योरिटी डीप स्टेट का आदमी माना जाता है. देखें वीडियो.

युद्ध का आज 25वां दिन है. कल अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से ये संकेत मिले थे कि वो सीजफायर के लिए तैयार हैं. लेकिन ईरान ने इनकार कर दिया है. बल्कि अब तो ईरान के हौसले और ज्यादा बुलंद हो गए हैं. ईरान ने बीती रात से लेकर आज दिन भर इजरायल पर नये हमलों की बाढ़ ला दी है. ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलें इजरायल में भारी तबाही मचा रही हैं. ईरान रुक नहीं रहा है. इजरायल को बड़ा नुकसान पहुंचा रहा है.

आज का दंगल ईरान की जंग से भारत की बिगड़ती सेहत को लेकर है. ईरान में 25 दिन से जंग चल रही है. और पीएम मोदी ने कहा है कि इस जंग के कारण भारत पर दूरगामी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है. पीएम मोदी ने कोविड महामारी की तरह मिल जुलकर इस चुनौती का सामना करने की अपील की है और देशवासियों को सभी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने का भरोसा भी दिया है. पश्चिम एशिया में जंग के हालात से उभरी चुनौतियों को लेकर सरकार ने कल सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है.









