
ऑस्ट्रेलिया में एक क्रूज पर 800 लोग मिले कोरोना पॉजिटिव, मरीजों को चेतावनी- अलग रहें और पब्लिक ट्रांसपोर्ट यूज न करें
AajTak
ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में प्रिंसेस क्रूज पर 800 लोग कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं. सभी मरीजों को चेतावनी दी गई है कि सभी लोगों से अलग रहें औऱ पब्लिक ट्रांसपोर्ट यूज नहीं करें. दरअसल प्रिंसेस क्रूज न्यूजीलैंड से आई थी, इसमें 4 हजार से ज्यादा लोग सवार थे. ऑस्ट्रेलिया पहुंचने के बाद सभी लोगों की एंटीजन जांच की गई थी.
कोविड-19 (COVID-19) का कहर अभी थमा नहीं है. दरअसल, ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में एक क्रूज पर सवार लोगों की कोविड संक्रमण की जांच की गई तो चौंकान वाले परिणाम सामने आए. यहां कम से कम 800 लोग कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं. जानकारी के मुताबिक न्यूजीलैंड से लौटे द मैजेस्टिक प्रिंसेस क्रूज में 4 हजार से अधिक लोग सवार थे.
रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रिंसेस क्रूज़ की ओऱ से कहा गया है कि ये एक हॉलीडे क्रूज़ है. इसमें सवार सभी लोगों की रैपिड एंटीजन जांच की गई थी. इसमें 800 लोग कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं. जांच के बाद मरीजों को अलग रहने के लिए कहा गया है. साथ ही चेतावनी दी गई है कि वह पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल नहीं करेंगे.
ऑस्ट्रेलियन ब्रॉडकास्टिंग कॉर्प के मुताबिक क्रूज पर कोविड पॉजिटिव पाए गए लोग जहाज पर ही 5 दिन के लिए क्वारंटाइन किए गए हैं. वहीं प्रिंसेस क्रूज़ ने एक बयान में कहा कि हमारी ऑनबोर्ड मेडिकल टीम पैसेंजर्स के साथ है. उन्हें किसी भी तरह की परेशानी नहीं आने दी जाएगी.
कंपनी ने कहा कि कोविड पॉजिटिव लोगों को क्वारंटाइन सेंटर तक पहुंचाने में मदद की जाएगी. मैजेस्टिक प्रिंसेस क्रूज सिडनी के बाद ऑस्ट्रेलिया के दूसरे सबसे बड़े शहर मेलबर्न के लिए रवाना होने वाला था. वहीं, न्यू साउथ वेल्स के स्वास्थ्य विभाग ने एक बयान में कहा कि मरीजों को जहाज पर अलग-थलग कर दिया गया है.
न्यू साउथ वेल्स के अधिकारियों ने इस सप्ताह कहा था कि इन दिनों कोविड के मरीजों का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है. कोरोना महामारी की एक नई लहर महसूस की जा सकती है. वहीं कुछ मेडिकल एक्सपर्ट्स ने चिंता जताई है कि आगामी छुट्टियों में कोविड संक्रमण फिर से असर दिखा सकता है. जो कि देश के मेडिकल सिस्टम को चुनौती दे सकता है.
ये भी देखें

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.

पिछले 25 दिनों से पूरी दुनिया इस सवाल का जवाब ढूंढ रही है कि सऊदी अरब, यूएई, कतर, कुवैत, बहरीन और ओमान जैसे देश इस युद्ध में ईरान के खिलाफ शामिल होंगे या नहीं होंगे. लेकिन अब ऐसा लगता है कि इस सवाल का जवाब बहुत जल्द पूरी दुनिया को मिलने वाला है और खाड़ी के ये मुस्लिम देश ईरान के खिलाफ Full Scale War शुरू कर सकते हैं. देखें.

इज़रायल ने एक अली लारिजानी को मारा तो ईरान दूसरा 'लारिजानी' लेकर आ गया. इस बार ईरान ने जिस नेता को नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल का सचिव बनाया है, वो पिछले सभी नेताओं में सबसे ज्यादा कट्टर माना जा रहा है. इनका नाम है मोहम्मद बाघेर जोलघदर, जिन्हें ईरान की सिक्योरिटी डीप स्टेट का आदमी माना जाता है. देखें वीडियो.








