
ऑस्ट्रेलिया के समंदर में मिले मलबे का खुला राज, भारतीय स्पेस एजेंसी ने कही ये बात
AajTak
जुलाई के मध्य में ऑस्ट्रेलिया के पश्चिमी तट पर एक गुंबदनुमा रहस्यमयी वस्तु मिली थी. इसको लेकर कहा जा रहा था कि इस वस्तु का संबंध भारत से है. लेकिन भारतीय स्पेस एजेंसी ने इसे खारिज कर दिया था. वहीं, अब भारत ने इस बात की पुष्टी की है कि यह वस्तु उसके रॉकेट PSLV का पार्ट है.
14 जुलाई को हुई चंद्रयान-3 की सफलतापूर्वक लॉन्चिंग के कुछ दिन बाद ही (17 जुलाई) पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के तट पर एक रहस्यमयी वस्तु मिली थी. कांस्य रंग के इस बड़े गुंबदनामा ऑब्जेक्ट के बारे में कहा जा रहा था कि यह भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी के अभियान चंद्रयान-3 से जुड़ी हो सकती है. हालांकि, भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी ने इसे सिरे से खारिज कर दिया था.
वहीं, अब भारतीय अंतिरक्ष एजेंसी ने इस बात की पुष्टि की है कि हाल ही में पश्चिमी ऑस्ट्रेलियाई समुद्री तट पर जो वस्तु मिली है, वह उसके रॉकेट PSLV का पार्ट है. पीएसएलवी इसरो का सबसे भरोसेमंद रॉकेट है. इसकी मदद से इसरो 58 प्रक्षेपण मिशन को अंजाम दे चुका है.
कांस्य रंग का यह गुंबदनुमा ऑब्जेक्ट पश्चिमी ऑस्ट्रेलियाई शहर पर्थ के उत्तर में लगभग 250 किमी (155 मील) दूर ग्रीन हेड समुद्र तट पर मिला था. इस रहस्यमय वस्तु के मिलने के बाद से ही आम लोगों के साथ-साथ वैज्ञानिकों के बीच भी यह चर्चा का विषय बन गया था.
भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी के प्रवक्ता सुधीर कुमार ने सोमवार को ब्रिटिश ब्रॉडकास्टर बीबीसी से बात करते हुए इस बात की पुष्टि की है कि यह मलबा उसके पोलर सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल (PSLV) में से एक है. उन्होंने आगे कहा कि अब यह ऑस्ट्रेलिया पर निर्भर करता है कि वह उस वस्तु के साथ क्या करेगा.
भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी की ओर से यह बयान ऐसे समय में आया है जब बुधवार को ही ऑस्ट्रेलियाई अंतरिक्ष एजेंसी (एएसए) ने कहा था कि तट पर मिली वस्तु संभवतः पीएसएलवी का तीसरा चरण है जिसका उपयोग भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी अपने उपग्रहों को कक्षा में लॉन्च करने के लिए करती है.
मलबा कैसे पहुंचा होगा ऑस्ट्रेलिया?

पिछले 25 दिनों से पूरी दुनिया इस सवाल का जवाब ढूंढ रही है कि सऊदी अरब, यूएई, कतर, कुवैत, बहरीन और ओमान जैसे देश इस युद्ध में ईरान के खिलाफ शामिल होंगे या नहीं होंगे. लेकिन अब ऐसा लगता है कि इस सवाल का जवाब बहुत जल्द पूरी दुनिया को मिलने वाला है और खाड़ी के ये मुस्लिम देश ईरान के खिलाफ Full Scale War शुरू कर सकते हैं. देखें.

इज़रायल ने एक अली लारिजानी को मारा तो ईरान दूसरा 'लारिजानी' लेकर आ गया. इस बार ईरान ने जिस नेता को नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल का सचिव बनाया है, वो पिछले सभी नेताओं में सबसे ज्यादा कट्टर माना जा रहा है. इनका नाम है मोहम्मद बाघेर जोलघदर, जिन्हें ईरान की सिक्योरिटी डीप स्टेट का आदमी माना जाता है. देखें वीडियो.

युद्ध का आज 25वां दिन है. कल अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से ये संकेत मिले थे कि वो सीजफायर के लिए तैयार हैं. लेकिन ईरान ने इनकार कर दिया है. बल्कि अब तो ईरान के हौसले और ज्यादा बुलंद हो गए हैं. ईरान ने बीती रात से लेकर आज दिन भर इजरायल पर नये हमलों की बाढ़ ला दी है. ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलें इजरायल में भारी तबाही मचा रही हैं. ईरान रुक नहीं रहा है. इजरायल को बड़ा नुकसान पहुंचा रहा है.

आज का दंगल ईरान की जंग से भारत की बिगड़ती सेहत को लेकर है. ईरान में 25 दिन से जंग चल रही है. और पीएम मोदी ने कहा है कि इस जंग के कारण भारत पर दूरगामी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है. पीएम मोदी ने कोविड महामारी की तरह मिल जुलकर इस चुनौती का सामना करने की अपील की है और देशवासियों को सभी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने का भरोसा भी दिया है. पश्चिम एशिया में जंग के हालात से उभरी चुनौतियों को लेकर सरकार ने कल सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है.

हिज्बुल्लाह ने इजरायली सेना पर जबरदस्त रॉकेट हमला किया है. हिजबुल्लाह प्रवक्ता ने कहा है कि हमने दुश्मन पर कई रॉकेट दागे हैं. उन्होंने कहा कि आज सुबह ये हमला लेबनान की सुरक्षा के लिए किया गया. इजरायल ने भी माना है कि हाइफा में कई रॉकेट दागे गए, लेकिन इजरायल का दावा है कि हमने ज्यादातर हमलों को नाकाम कर दिया. देखें वीडियो.

तेल अवीव में मची तबाही का ड्रोन फुटेज सामने आया है. इसमें देखा जा सकता है कि मंगलवार की सुबह जब दुनिया की नजरें ट्रंप के '5-दिन के युद्ध विराम' के दावों पर टिकी थीं, ठीक उसी वक्त ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलों ने तेल अवीव की सुरक्षा दीवार को चकनाचूर कर दिया. ताजा ड्रोन फुटेज ने इस हमले की भयावहता की गवाह दे दी है. देखें वीडियो.







