
ऑयल सप्लाई चेन पर ईरानी 'सर्जिकल स्ट्राइक', होर्मुज स्ट्रेट में बन गया जहाजों की बेबसी का नक्शा
AajTak
ईरान पर इजरायल और अमेरिकी हमले का सबसे बड़ा तनाव पर्शियन गल्फ को अरब सागर से जोड़ने वाले समुद्री मार्ग होर्मुज स्ट्रेट पर देखा जा सकता है. समुद्री जहाजों के ट्रैकर ने पर्शियन गल्फ, खासकर होर्मुज की खाड़ी की डरावनी तस्वीर पेश की है. ईरानी हमले के आगे होर्मुज स्ट्रेट के दोनों ओर सैकड़ों जहाज ठिठक गए हैं.
ताजा खबर तो ये है कि ईरान ने सोमवार दोपहर सऊदी अरब की सबसे बड़ी रिफायनरी कंपनी अरामको के तानुरा प्लांट को निशाना बनाया. कतर के नजदीक पर्शियन गल्फ से सटी इस रिफायनरी पर हमले का मतलब सिर्फ युद्ध का भीषण होना ही नहीं, बल्कि इजरायल और अमेरिकी हमले के जवाब में इलाके के पेट्रोलियम ठिकानों के संकट में पड़ने का संकेत है. लेकिन, इस जंग का सबसे बड़ा तनाव दिखाई दे रहा है दुनिया की सबसे महत्वपूर्ण समुद्री लाइफलाइन होर्मुज जलडमरूमध्य यानी 'होर्मुज स्ट्रेट' (Strait of Hormuz) पर.
मरीन ट्रैफिक के रियल-टाइम डेटा और मैप को देखने पर जो तस्वीर सामने आ रही है, वह ग्लोबल इकोनॉमी के लिए किसी चेतावनी से कम नहीं है. दुनिया में शिपिंग ट्रैफिक को ट्रैक करने वाली एजेंसी MarineTraffic: Global Ship Tracking Intelligence के ताजा यानी सोमवार दोपहर 12 बजे के मैप को देखें तो पता चलता है कि ईरान की चेतावनी के बाद पर्शियन गल्फ, खासकर होर्मुज स्ट्रेट के आसपास समुद्र में सबकुछ थम सा गया है. समुद्र के नीले पानी पर रंग-बिरंगे आईकन से दर्शए गए जहाजों का यह जमावड़ा किसी मेले का हिस्सा नहीं, बल्कि हमले की जद में आने से ठिठकी हुई दुनिया की कहानी कह रहा है.
समुद्र में थम गई है रफ्तार: क्या कहता है ट्रैकर मैप
मैप पर नजर डालें तो होर्मुज स्ट्रेट, जो फारस की खाड़ी (Persian Gulf) और ओमान की खाड़ी को जोड़ती है, वहां जहाजों की आवाजाही लगभग ठहर सी गई है. मेरिटाइम ट्रैफिक के डेटा के अनुसार, इस स्ट्रेट के दोनों छोर पर सैकड़ों की संख्या में कार्गो वेसल और ऑयल टैंकर एक ही जगह खड़े दिखाई दे रहे हैं.
1. ईरान का बंदर अब्बास पोर्ट: मैप के ऊपरी हिस्से में ईरान के बंदर अब्बास पोर्ट के पास हरे रंग के डॉट्स (कार्गो वेसल) का एक बड़ा जमावड़ा देखा जा सकता है. यह दर्शाता है कि ईरान ने अपने इस प्रमुख पोर्ट से जहाजों की निकासी को या तो रोक दिया है या सुरक्षा कारणों से जहाज आगे नहीं बढ़ रहे हैं. यहां पर आपको ज्यादा ऑयल टैंकर दिखाई नहीं देंगे, क्योंकि ईरान के ऑयल पर प्रतिबंध लगा हुआ था.
2. शारजाह और दुबई का तट: मैप के निचले हिस्से में संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के तटों पर स्थिति ज्यादा गंभीर दिख रही है. दुबई, शारजाह और अजमान के तटों के पास समुद्र का रंग लाल और हरा हो गया है. यहां लाल रंग के डॉट्स भारी संख्या में 'ऑयल टैंकर' को दर्शाते हैं, जबकि हरे डॉट्स 'कार्गो वेसल्स' हैं. ये जहाज होर्मुज स्ट्रेट में प्रवेश करने का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन सुरक्षा जोखिमों के कारण वे खुले समुद्र में ही लंगर डाले खड़े हैं.

इराक की राजधानी बगदाद में ताजा हमला हुआ है. इराकी सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, आज सुबह बगदाद में तीन हमले हुए हैं. एक हमला अमेरिकी दूतावास पर किया गया है. अमेरिकी दूतावास को ड्रोन और रॉकेट से निशाना बनाया है. बगदाद के ग्रीन ज़ोन में स्थित अमेरिकी दूतावास को निशाना बनाया गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक रॉकेट और कई ड्रोन दूतावास पर दागे गए. लेकिन समय रहते अमेरिकी एयर डिफेंस सिस्टम C-RAM सक्रिय हो गया और कई ड्रोन को हवा में ही मार गिराया गया.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. इधर अफगानिस्तान के आरोपों पर पाकिस्तान ने इनकार किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के प्रवक्ता मोशर्रफ जैदी ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया और कहा कि काबुल में किसी अस्पताल को निशाना नहीं बनाया गया.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रही जंग का आज 18वां दिन है. जहां एक तरफ अमेरिका ईरान के सैन्य ठीकानों को तबाह करने में जुटा है तो वहीं इजरायल ईरान और खाड़ी देशों पर मिसाइलें बरसा रहा है. इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खर्ग द्वीप पर हमले और भारी क्षति का दावा किया है. जंग से जुड़े ताजा 10 अपडेट जानिए.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. तालिबान ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए इसे मानवता के खिलाफ अपराध बताया है और कहा कि पाकिस्तान ने अफगानिस्तान की हवाई सीमा का उल्लंघन किया है. वहीं पाकिस्तान सरकार ने इन आरोपों को निराधार बताते हुए खारिज कर दिया.

ईरान UAE के शहरों पर भीषण हमले कर रहा है. दुबई मॉल के आसपास स्थित पुलों पर अब बिल्कुल सन्नाटा पसरा हुआ है. रात के 11 बजे होने के बावजूद वहां लोग नहीं दिख रहे हैं जो आमतौर पर बहुत भीड़ होती थी. यहां के प्रसिद्ध रेस्टोरेंट पहले फुटबॉल मैच देखने वालों से भरे रहते थे और जगह कम पड़ जाती थी. लेकिन अब वहां केवल कुछ ही लोग हैं और रेस्टोरेंट के अंदर भी भीड़ बिलकुल नहीं है. बुर्ज खलीफा के पास का इलाका भी पूरी तरह शांत है, जहां कभी शोर शराबा होता था, अब वहां एकदम सन्नाटा है. देखें वीडियो.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के खिलाफ उनका ऑपरेशन पूरी ताकत से जारी है. उन्होंने बताया कि अब तक 7,000 से अधिक ईरानी सैन्य ठिकानों और अन्य महत्वपूर्ण ठिकानों को निशाना बनाया जा चुका है. ट्रंप ने कहा कि मिसाइल और ड्रोन फैक्ट्रीज सहित सभी सैन्य ठिकानों को नुकसान पहुंचाया गया है, और ईरान की नेवी और एयर फोर्स को भी पूरी तरह खत्म कर दिया गया है. देखें वीडियो.







