
ऑपरेशन सिंदूर पर PAK पीएम शहबाज ने UN में जमकर बोला झूठ, ट्रंप को बताया 'शांति दूत'
AajTak
पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत के साथ समग्र और नतीजापरक संवाद की बात कही. इसके साथ ही शहबाज ने ऑपरेशन सिंदूर पर जमकर झूठ बोला. इतना ही नहीं, शरीफ ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की सराहना की और उन्हें शांति दूत बताया.
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के 80वें सत्र में शुक्रवार को कहा कि पाकिस्तान, भारत के साथ सभी लंबित मुद्दों पर कंपोजिट, व्यापक और नतीजापरक संवाद करने को तैयार है. इस दौरान उन्होंने कश्मीर मुद्दे को भी उठाया और भारत की नीतियों की आलोचना की.
संयुक्त राष्ट्र महासभा के सत्र को संबोधित करते हुए शहबाज शरीफ ने 'ऑपरेशन सिंदूर' का भी ज़िक्र किया और दावा किया कि मई में 4 दिन तक चले संघर्ष के दौरान 7 भारतीय विमान क्षतिग्रस्त हो गए थे. हालांकि पिछले महीने एयर चीफ मार्शल अमरप्रीत सिंह ने कहा था कि भारतीय विमानों ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान 5 पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों और एक बड़े विमान को मार गिराया था.
समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, शहबाज शरीफ ने कहा कि पाकिस्तान बातचीत और कूटनीति के ज़रिए विवादों के शांतिपूर्ण समाधान में विश्वास करता है. उन्होंने कहा कि यह उनकी तरफ से विश्व समुदाय के सामने सबसे ईमानदार और गंभीर प्रस्ताव है. पाकिस्तान सभी लंबित मुद्दों पर भारत के साथ समग्र, व्यापक और नतीजा देने वाली बातचीत के लिए तैयार है.
अपने संबोधन में शहबाज शरीफ ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सराहना करते हुए कहा कि उनके प्रयासों ने दक्षिण एशिया में युद्ध को टालने में मदद की. उन्होंने कहा कि हमारे क्षेत्र में शांति बढ़ाने में राष्ट्रपति ट्रंप के योगदान के सम्मान में पाकिस्तान ने उन्हें नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामांकित किया है. उन्होंने कहा कि हम कम से कम इतना तो कर ही सकते थे, मुझे लगता है कि वह सचमुच शांति के प्रतीक हैं.
शहबाज ने ट्रंप को बताया शांति पुरुष
इससे पहले शहबाज शरीफ ने गुरुवार को वॉशिंगटन डीसी का दौरा किया, जहां उन्होंने फील्ड मार्शल असीम मुनीर के साथ व्हाइट हाउस में ट्रंप से मुलाकात की. इस दौरान शहबाज शरीफ ने ट्रंप को 'शांति पुरुष' बताया. साथ ही पाकिस्तान और भारत के बीच युद्धविराम कराने में उनके साहसी और निर्णायक नेतृत्व की सराहना की. हालांकि भारत पहले ही साफ कर चुका है कि भारत ने न तो कभी किसी की मध्यस्थता स्वीकार की थी, न स्वीकार करता है, और न ही कभी करेगा.

युद्ध का आज 25वां दिन है. कल अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से ये संकेत मिले थे कि वो सीजफायर के लिए तैयार हैं. लेकिन ईरान ने इनकार कर दिया है. बल्कि अब तो ईरान के हौसले और ज्यादा बुलंद हो गए हैं. ईरान ने बीती रात से लेकर आज दिन भर इजरायल पर नये हमलों की बाढ़ ला दी है. ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलें इजरायल में भारी तबाही मचा रही हैं. ईरान रुक नहीं रहा है. इजरायल को बड़ा नुकसान पहुंचा रहा है.

आज का दंगल ईरान की जंग से भारत की बिगड़ती सेहत को लेकर है. ईरान में 25 दिन से जंग चल रही है. और पीएम मोदी ने कहा है कि इस जंग के कारण भारत पर दूरगामी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है. पीएम मोदी ने कोविड महामारी की तरह मिल जुलकर इस चुनौती का सामना करने की अपील की है और देशवासियों को सभी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने का भरोसा भी दिया है. पश्चिम एशिया में जंग के हालात से उभरी चुनौतियों को लेकर सरकार ने कल सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है.

हिज्बुल्लाह ने इजरायली सेना पर जबरदस्त रॉकेट हमला किया है. हिजबुल्लाह प्रवक्ता ने कहा है कि हमने दुश्मन पर कई रॉकेट दागे हैं. उन्होंने कहा कि आज सुबह ये हमला लेबनान की सुरक्षा के लिए किया गया. इजरायल ने भी माना है कि हाइफा में कई रॉकेट दागे गए, लेकिन इजरायल का दावा है कि हमने ज्यादातर हमलों को नाकाम कर दिया. देखें वीडियो.

तेल अवीव में मची तबाही का ड्रोन फुटेज सामने आया है. इसमें देखा जा सकता है कि मंगलवार की सुबह जब दुनिया की नजरें ट्रंप के '5-दिन के युद्ध विराम' के दावों पर टिकी थीं, ठीक उसी वक्त ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलों ने तेल अवीव की सुरक्षा दीवार को चकनाचूर कर दिया. ताजा ड्रोन फुटेज ने इस हमले की भयावहता की गवाह दे दी है. देखें वीडियो.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.






