
ऑपरेशन सिंदूर तो पहलगाम का जवाब है, जंग शुरू हुई तो पाकिस्तान के लिए सरप्राइज तैयार है
AajTak
भारत और पाकिस्तान के बीच हालात कितने भी गंभीर क्यों न हों, भारत अब भी जंग से परहेज कर रहा है. पाकिस्तान की तरफ से उकसावे की लगातार कोशिश के बावजूद भारत हर कदम पर संयम दिखा रहा है - क्योंकि ऑपरेशन सिंदूर आतंकवाद के खिलाफ है, और अब भी फोकस सिर्फ जवाबी कार्रवाई पर ही है.
भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसे हालात तो हैं, लेकिन जंग अभी शुरू नहीं हुई है. हां, पाकिस्तान की तरफ से कोशिश ऐसी ही, लेकिन भारत का फोकस अभी तक महज माकूल जवाब देने पर ही फोकस है.
भारत की तरफ से अभी तक ऐसा कोई भी नया कदम नहीं उठाया गया है, जो ऑपरेशन सिंदूर में तय नहीं किया गया था. साफ तौर पर ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान के भीतर बने हुए आतकंवादी ठिकानों को तबाह किया जाना मकसद था, और अब भी बात उससे आगे नहीं बढ़ी है.
पाकिस्तान जरूर अलग अलग तरीके से युद्ध के लिए उकसाने की कोशिश कर रहा है, लेकिन भारतीय सशस्त्र बल सिर्फ सरहद पार से होने वाली हरकतों को न्यूट्रलाइज करने कर रहे हैं.
पाकिस्तान भले ही अपनी फौज को सरहद तक पहुंचाने में लगा हो, लेकिन भारत हर हाल में जंग की स्थिति टालने की कोशिश कर रहा है - क्योंकि, एक बार अगर जंग की तरफ कदम बढ़ा दिये गये, तो हालात मुश्किल और बेकाबू होते देर नहीं लगेंगे.
पाकिस्तान की तरफ से उकसावे की कार्रवाई
ऑपरेशन सिंदूर के बाद की प्रेस ब्रीफिंग में बताया गया था कि कैसे पाकिस्तान नागरिक विमानों की आड़ लेकर अंतर्राष्ट्रीय हवाई मार्गों का दुरुपयोग कर रहा है. लेकिन, भारतीय वायुसेना ने अपनी प्रतिक्रिया में संयम दिखाया और अंतरराष्ट्रीय नागरिक विमान सेवा की सुरक्षा भी सुनिश्चित की है.

पिछले 25 दिनों से पूरी दुनिया इस सवाल का जवाब ढूंढ रही है कि सऊदी अरब, यूएई, कतर, कुवैत, बहरीन और ओमान जैसे देश इस युद्ध में ईरान के खिलाफ शामिल होंगे या नहीं होंगे. लेकिन अब ऐसा लगता है कि इस सवाल का जवाब बहुत जल्द पूरी दुनिया को मिलने वाला है और खाड़ी के ये मुस्लिम देश ईरान के खिलाफ Full Scale War शुरू कर सकते हैं. देखें.

इज़रायल ने एक अली लारिजानी को मारा तो ईरान दूसरा 'लारिजानी' लेकर आ गया. इस बार ईरान ने जिस नेता को नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल का सचिव बनाया है, वो पिछले सभी नेताओं में सबसे ज्यादा कट्टर माना जा रहा है. इनका नाम है मोहम्मद बाघेर जोलघदर, जिन्हें ईरान की सिक्योरिटी डीप स्टेट का आदमी माना जाता है. देखें वीडियो.

युद्ध का आज 25वां दिन है. कल अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से ये संकेत मिले थे कि वो सीजफायर के लिए तैयार हैं. लेकिन ईरान ने इनकार कर दिया है. बल्कि अब तो ईरान के हौसले और ज्यादा बुलंद हो गए हैं. ईरान ने बीती रात से लेकर आज दिन भर इजरायल पर नये हमलों की बाढ़ ला दी है. ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलें इजरायल में भारी तबाही मचा रही हैं. ईरान रुक नहीं रहा है. इजरायल को बड़ा नुकसान पहुंचा रहा है.

आज का दंगल ईरान की जंग से भारत की बिगड़ती सेहत को लेकर है. ईरान में 25 दिन से जंग चल रही है. और पीएम मोदी ने कहा है कि इस जंग के कारण भारत पर दूरगामी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है. पीएम मोदी ने कोविड महामारी की तरह मिल जुलकर इस चुनौती का सामना करने की अपील की है और देशवासियों को सभी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने का भरोसा भी दिया है. पश्चिम एशिया में जंग के हालात से उभरी चुनौतियों को लेकर सरकार ने कल सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है.

हिज्बुल्लाह ने इजरायली सेना पर जबरदस्त रॉकेट हमला किया है. हिजबुल्लाह प्रवक्ता ने कहा है कि हमने दुश्मन पर कई रॉकेट दागे हैं. उन्होंने कहा कि आज सुबह ये हमला लेबनान की सुरक्षा के लिए किया गया. इजरायल ने भी माना है कि हाइफा में कई रॉकेट दागे गए, लेकिन इजरायल का दावा है कि हमने ज्यादातर हमलों को नाकाम कर दिया. देखें वीडियो.








