
ऑपरेशन सिंदूर के बाद PAK की बौखलाहट... इस्लामाबाद में भारतीय राजनयिकों की पानी-गैस सप्लाई रोकी, अखबार पर भी पाबंदी
AajTak
इस्लामाबाद में भारतीय राजनयिकों के आवासों और कार्यालयों में अनधिकृत प्रवेश की घटनाएं सामने आई हैं. ये घटनाएं वियना कन्वेंशन ऑन डिप्लोमैटिक रिलेशंस का स्पष्ट उल्लंघन हैं, जो राजनयिकों और दूतावास के कर्मचारियों की सुरक्षा और सम्मान की गारंटी देता है.
ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान ने भारतीय राजनयिकों को परेशान करना शुरू कर दिया है. पहलगाम हमले के जवाब में भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले कश्मीर में 9 आतंकी ठिकानों पर बमबारी की थी, जिसमें 100 से अधिक आतंकवादी मारे गए थे.
सूत्रों के अनुसार पाकिस्तान ने इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग और भारतीय राजनयिकों के आवासों में समाचार पत्रों की डिलीवरी रोक दी है. जवाबी कार्रवाई में भारत ने नई दिल्ली में तैनात पाकिस्तानी राजनयिकों को समाचार पत्रों की आपूर्ति बंद कर दी है. पाकिस्तानी अधिकारियों द्वारा भारतीय राजनयिकों की निगरानी भी की जा रही है.
इस्लामाबाद में भारतीय राजनयिकों के आवासों और कार्यालयों में अनधिकृत प्रवेश की घटनाएं सामने आई हैं. ये घटनाएं वियना कन्वेंशन ऑन डिप्लोमैटिक रिलेशंस का स्पष्ट उल्लंघन हैं, जो राजनयिकों और दूतावास के कर्मचारियों की सुरक्षा और सम्मान की गारंटी देता है. इन कार्रवाइयों को राजनयिक कर्मचारियों को डराने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है.
यह भी पढ़ें: जम्मू में घुसपैठ की बड़ी कोशिश नाकाम, बॉर्डर पार कर रहे पाकिस्तानी नागरिक को BSF ने मारी गोली
दुकानदारों के पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर भेजने पर पाबंदी
सूत्रों ने बताया कि इस्लामाबाद में भारतीय राजनयिकों को गैस और पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए भी समस्या हो रही है. क्योंकि स्थानीय दुकानदारों को पाकिस्तानी अधिकारियों ने भारतीय अधिकारियों को इन चीजों की आपूर्ति नहीं करने का निर्देश दिया है. यही विक्रेता ऑपरेशन सिंदूर के पहले गैस सिलेंडर और पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर की सप्लाई भारतीय हाई कमीशन में करते थे, लेकिन अब वे ऐसा करने में हिचकिचा रहे हैं और ज्यादातर बार मना कर देते हैं.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.








