
ऑपरेशन चक्र-2 के तहत 7 ठिकानों पर छापेमारी... CBI ने 43 साइबर ठगों को किया गिरफ्तार
AajTak
सीबीआई ने ऑपरेशन चक्र-2 के तहत 43 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है. साथ ही आरोपियों के कब्जे से कंप्यूटर के 130 हार्ड डिस्क, 65 फोन, 5 लैपटॉप, बड़ी संख्या में पीड़ितों की जानकारी, दस्तावेज, कॉल रिकॉर्डिंग और ट्रांसक्रिप्ट बरामद किए हैं. जानकारी के मुताबिक, आरोपी गुरुग्राम के डीएलएफ में कॉल सेंटर चलाकर विदेशी नागरिकों को ठग रहे थे.
केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने दिल्ली और गुरुग्राम में 7 ठिकानों पर छापेमारी की. सीबीआई ने ऑपरेशन चक्र-2 के तहत 43 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है. साथ ही आरोपियों के कब्जे से कंप्यूटर के 130 हार्ड डिस्क, 65 फोन, 5 लैपटॉप, बड़ी संख्या में पीड़ितों की जानकारी, दस्तावेज, कॉल रिकॉर्डिंग और ट्रांसक्रिप्ट बरामद किए हैं.
जानकारी के मुताबिक, आरोपी गुरुग्राम के डीएलएफ में कॉल सेंटर चलाकर विदेशी नागरिकों को ठग रहे थे. इसके लिए आरोपी लोगों के कंप्यूटर पर पॉप-अप भेजकर उनसे संदिग्ध सॉफ्टवेयर डाउनलोड करने के लिए कहते थे. फिर उनका सिस्टम रिस्टोर करने के नाम पर पैसे ट्रांसफर कराते थे. शिकायत के बाद सीबीआई ने 22 जुलाई 2024 को इस मामले में केस दर्ज किया.
ये भी पढ़ें- शेयर मार्केट से कमाई का लालच दे फंसाते थे जाल में, फिर ऐसे ऐंठते थे पैसा... पुलिस के हत्थे चढ़े जालसाज
फिर एफबीआई और इंटरपोल जैसी कई देशों की एजेंसियों की मदद से ऑपरेशन चक्र-2 को अंजाम दिया गया. इसके लिए दिल्ली और गुरुग्राम में 7 ठिकानों पर छापेमारी की गई. इसके बाद 43 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया गया. साथ ही आरोपियों के कब्जे से कंप्यूटर के 130 हार्ड डिस्क, 65 फोन, 5 लैपटॉप, बड़ी संख्या में पीड़ितों की जानकारी, दस्तावेज, कॉल रिकॉर्डिंग और ट्रांसक्रिप्ट बरामद किए गए.
ये भी पढ़ें- फर्जी कंपनी, फेक मैसेज और नकली निवेश... CID ने किया ₹1000 करोड़ के साइबर फ्रॉड का भंडाफोड़, 2 मास्टरमाइंड गिरफ्तार

वाराणसी में गंगा नदी में नाव पर इफ्तार करने के मामले में 14 मुस्लिम युवकों की गिरफ्तारी पर सियासी विवाद बढ़ गया है. एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पुलिस कार्रवाई को भेदभावपूर्ण बताते हुए सवाल उठाए हैं. वायरल वीडियो के आधार पर केस दर्ज हुआ था. पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत करने सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग का असर अब देश में गहराने लगा है. गैस संकट देश में बढ़ने की आशंका है. देश में गैस की किल्लत देखी जा रही है. युद्ध की वजह से महंगाई बढ़ने की आशंका बढ़ गई है. मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच भारत में प्रीमियम पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी की गई है. प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2 से 2.30 रुपये का इजाफा किया गया है. नॉर्मल पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

धुरंधर पार्ट 2 की.. जो सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और लगातार नये रिकॉर्ड बना रही है.. लेकिन इसके साथ ही इस फिल्म में एक नया विवाद शुरू हो गया है.. धुरंधर पार्ट 1 में पाकिस्तान की साजिशों का पर्दाफाश हुआ था.. धुरंधर 2 में कुछ ऐसा है कि देश के विपक्ष को ये फिल्म पसंद नहीं आ रही है.. आरोप लग रहा है कि सरकार का एजेंडा सेट करने के लिए ये फिल्म बनी है.. हकीकत क्या है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है







