
ऐसा क्या हुआ कि तालिबान को पाकिस्तान से लगने लगा खतरा
AajTak
पाकिस्तान आर्थिक तंगी से उबरने के लिए हर तरह की मुमकिन कोशिशों में लगा हुआ है. इसी बीच एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें कहा जा रहा है कि पाकिस्तान अब आतंकियों से भी दूरी बना रहा है. रिपोर्ट के अनुसार, अफगान तालिबान के लिए पाकिस्तान अब खतरा बन गया है. जबकि एक समय में इन आतंकियों के लिए पाकिस्तान किसी जन्नत से कम नहीं था.
पाकिस्तान के बड़े-बड़े शहरों में जहां तालिबानी आतंकियों की दावतें उड़ा करती थीं, आज वही तालिबानी पाकिस्तान से खतरा मान रहे हैं. एक रिपोर्ट के अनुसार, 21वीं सदी की शुरुआत से ऐसा पहली बार है, जब तालिबान को पाकिस्तान से खतरा महसूस हो रहा है. वरना पिछले दो दशकों में तो तालिबानी आतंकियों के लिए पाकिस्तान किसी 'जन्नत' से कम नहीं था.
अफगानिस्तान के एक स्वतंत्र पत्रकार बिलाल सरवरे ने तालिबान की लीक इंटरनल रिपोर्ट्स के आधार पर जानकारी जुटाकर यह रिपोर्ट तैयार की है.
तालिबान की इंटरनल रिपोर्ट में बताया गया है कि पाकिस्तान के आदिवासी इलाके में आईएसकेपी (इस्लामिक स्टेट ऑफ खुरासान) का ट्रेनिंग कैंप चल रहा है. इसके साथ ही पाकिस्तान से लेकर अफगानिस्तान के लोगार तक आईएसकेपी के सदस्यों के इकट्ठा होने की आशंका जताते हुए तालिबान की ओर से चेतावनी दी गई है.
बता दें कि इस्लामिक स्टेट ऑफ खुरासान एक संगठन है जो पाकिस्तान और अफगानिस्तान के कई इलाकों में एक्टिव है. तालिबान से इसकी कट्टर दुश्मनी है. दोनों के सदस्य एक दूसरे की जान के दुश्मन हैं.
पाकिस्तान और तालिबान, दोनों एक दूसरे के लिए बने परेशानी
मौजूदा समय में तालिबान और पाकिस्तान के संबंध ठीक नहीं चल रहे हैं. जहां एक तरफ तालिबान को पाकिस्तान से खतरा महसूस हो रहा है तो वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान को तालिबान के साथ दोस्ती रखने के गंभीर परिणामों को भुगतना पड़ रहा है. तालिबान से यारी की वजह से ही पाकिस्तान का नाम दुनिया के अधिकतर देशों में आतंक से जोड़ा जा रहा है.

पश्चिम बंगाल में 15 मार्च को चुनाव की तारीखों का ऐलान हुआ. तभी से कोलकाता से दिल्ली तक सियासी पारा चढ़ा हुआ है. एक समय था जब बीजेपी, टीएमसी की लिस्ट आने का इंतजार करती थी. उस हिसाब से अपनी रणनीति बनाती थी. लेकिन इस बार बीजेपी की आक्रामक रणनीति देखने को मिल रही है. बीजेपी ने टीएमसी की लिस्ट से एक दिन पहले ही ऐलान कर दिया कि, इस बार भी शुभेंदु अधिकारी ममता बनर्जी को घेरने के लिए तैयार हैं. कल बीजेपी ने ऐलान किया कि, शुभेंदु नंदीग्राम और भवानीपुर दोनों सीटों से लड़ेंगे तो आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा.

ईरान-अमेरिका जंग का आज 18वां दिन है. LPG लेकर वाडिनार बंदरगाह पहुंचा 'नंदा देवी' जहाज, लाया 46 हजार 500 मीट्रिक टन LPG. बातचीत के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से रास्ता दिया गया था. बता दें कि कल शिवालिक शिप 46 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर मुंद्रा पोर्ट पहुंचा था. जानकारी के मुताबिक 80 हजार मीट्रिक टन कच्चा तेल ले जा रहा 'जग लाडकी' जहाज भी भारत पहुंचने वाला है.

इजरायल में ईरान हमले के बड़े-बड़े दावे करता आ रहा है. लगातार दो दिन ईरान उन मिसाइल से हमले का दावा कर रहा है, जिनसे अब तक नहीं किया था. लेकिन क्या ईरान जिन मिसाइल से हमले का दावा करके बड़ी तबाही की तस्वीर पूरी दुनिया को बताकर अपनी ताकत दिखाना चाहता है, वो हकीकत नहीं है. देखें तेल अवीव से श्वेता सिंह की ये ग्राउंड रिपोर्ट.

ईरान के सैन्य ठिकानों पर इजरायल के ताबड़तोड़ हमले जारी है. ताजा मामले में IDF ने IRGC के नौसेना के हेडक्वार्टर पर एयर स्ट्राइक की है. हमले के बाद नौसेना का मुख्यालय पूरी तरह से तबाह हो गया. IDF ने हमले का वीडियो भी जारी किया है. यह मुख्यालय ईरानी शासन के एक विशाल सैन्य परिसर के भीतर स्थित था और इसका उपयोग वर्षों से वरिष्ठ नौसेना कमांडरों द्वारा इजरायल राज्य और मध्य पूर्व के अन्य देशों के खिलाफ परिचालन गतिविधियों का प्रबंधन करने और समुद्री आतंकवादी अभियानों को आगे बढ़ाने के लिए किया जाता रहा था.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान के काबुल पर एयर स्ट्राइक की. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. इस बर्बर कांड के बाद काबुल में आंसू और मातम पसरा हुआ है कलेजे को चीर देने वाली तस्वीर देखिए.








