
'एशिया में अराजकता न फैलाएं', यूक्रेन युद्ध का समर्थक बताने पर भड़का चीन, NATO पर साधा निशाना
AajTak
चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन जियान ने एक मीडिया ब्रीफिंग में कहा कि नाटो के वॉशिंगटन शिखर सम्मेलन की घोषणा में चीन से संबंधित पैराग्राफ 'पक्षपातपूर्ण, उत्तेजक और बीजिंग को अपमानित करने के उद्देश्य से' भरे हुए हैं. लिन ने कहा, 'हम इसकी कड़ी निंदा करते हैं और इसका दृढ़ता से विरोध करते हैं. हमने नाटो के सामने एक गंभीर राजनयिक विरोध दर्ज कराया है.'
चीन ने गुरुवार को पश्चिमी सैन्य गठबंधन नाटो पर निशाना साधा. नाटो ने यूक्रेन के खिलाफ रूस के युद्ध में चीन को 'निर्णायक समर्थक' करार दिया था. चीन 'भड़काऊ' टिप्पणियों के लिए पश्चिमी गठबंधन के सामने राजनयिक विरोध दर्ज कराया और कहा कि एशिया में 'अराजकता' न लाएं.
चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन जियान ने एक मीडिया ब्रीफिंग में कहा कि नाटो के वॉशिंगटन शिखर सम्मेलन की घोषणा में चीन से संबंधित पैराग्राफ 'पक्षपातपूर्ण, उत्तेजक और बीजिंग को अपमानित करने के उद्देश्य से' भरे हैं. लिन ने कहा, 'हम इसकी कड़ी निंदा करते हैं और इसका दृढ़ता से विरोध करते हैं. हमने नाटो के सामने गंभीर राजनयिक विरोध दर्ज कराया है.'
'एशिया में अराजकता न लाएं'
उन्होंने नाटो के एशिया-प्रशांत प्रयास की भी आलोचना की और कहा कि संगठन चीन के पड़ोसियों और अमेरिकी सहयोगियों के साथ संबंध मजबूत कर रहा है. चीन ने नाटो से एशिया में 'अराजकता' न फैलाने को कहा.
लिन ने कहा कि नाटो की एशिया प्रशांत रणनीति ने चीन के हितों को नुकसान पहुंचाया है. चीन ने नाटो से उसके आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप बंद करने का आग्रह किया. उन्होंने कहा, 'चीन दृढ़ता से अपनी संप्रभुता, सुरक्षा और विकास से जुड़े हितों की रक्षा करेगा.'
नाटो ने चीन पर साधा निशाना

मैं श्वेता सिंह सीधे युद्ध भूमि से आपको महायुद्ध के बीसवें दिन की खबर बता रही हूं. कल ईरान की गैस फील्ड पर इजरायल के हमले के बाद लगातार चार खाड़ी देश के ऑयल-गैस डिपो-रिफाइनरी पर बड़ा हमला ईरान ने कर दिया है. ईरान ने सऊदी अरामको और यूएई के टर्मिनल के अलावा कतर के सबसे बड़े गैस टू लिक्वड प्लांट रास लफान पर मिसाइल हमला कर दिया. कतर के इस प्लांट से दुनिया को 20 से 25 प्रतिशत गैस की सप्लाई होती है. वहीं सऊदी अरब के यनबू पोर्ट पर स्थित सैमरेफ ऑयल रिफाइनरी पर हवाई हमला हुआ है.

अमेरिकी अधिकारियों के वॉशिंगटन आर्मी बेस के ऊपर कुछ अनजान ड्रोन देखे जाने बाद वहां हड़कंप मच गया है. इसी बेस पर विदेश मंत्री मार्को रूबियो और रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ रहते हैं. अभी तक ये पता नहीं लग पाया है कि ये ड्रोन कहां से आए थे. इसके बाद सुरक्षा और बढ़ा दी गई है. इस पर व्हाइट हाउस में एक बैठक भी हुई है, जिसमें इस बात पर चर्चा हुई है कि इन हालातों से कैसे निपटा जाए.

ईरान की पार्स गैस फील्ड पर हमले के बाद ईरान ने मिडिल ईस्ट में गैस फील्ड पर हमले की धमकी दी थी. जिसके बाद अब बहरीन के नेचुरल गैस रिफाइनरी पर ईरान ने हमला कर दिया है. बहरीन और सऊदी के बॉर्डर के पास बनी गैस फैसिलिटी पर ईरान ने मिसाइल दागी है. यह हमला इतना खतरनाक था का इसका असर बहरीन और सऊदी को जोड़ने वाले किंग फहाद पुल पर भी पड़ा है. पुल भी डैमेज हो गया है.










