
एलॉन मस्क की Tesla कारों पर ताबड़तोड़ हमले, कार मालिकों की निजी जानकारी भी लीक, हैकर्स ने रखी अजीब शर्त
AajTak
अमेरिका के लॉस वेगस में मंगलवार को कई टेस्ला कारों में आग लगा दी गई. हालांकि, इन घटनाओं में किसी को चोट नहीं पहुंची है. मामले की जांच कर रही एफबीआई ने इन घनटाओं को संभावित आतंकी घटना करार दिया है.
अरबपति कारोबारी एलॉन मस्क (Elom Musk) जहां एक तरफ सुनीता विलियम्स और बाकी अंतरिक्षयात्रियों की सकुशल वापसी पर वाह-वाही लूट रहे हैं. वहीं उनकी टेस्ला कारों को लगातार निशाना बनाया जा रहा है. अमेरिका में उनकी कई टेस्ला कारों में आग लगा दी गई जबकि टेस्ला मालिकों की निजी जानकारी भी लीक की जा रही है.
लॉस वेगस में मंगलवार को कई टेस्ला कारों में आग लगा दी गई. हालांकि, इन घटनाओं में किसी को चोट नहीं पहुंची है. मामले की जांच कर रही एफबीआई ने इन घनटाओं को संभावित आतंकी घटना करार दिया है. एक अधिकारी ने इसे टेस्ला पर टारगेटेड हमला बताया है. रिपोर्ट के मुताबिक, कंसास सिटी में टेस्ला के दो साइबरट्रकों में आग लगा दी गई. साउथ कैरोलिनी में टेस्ला के चार्जिंग स्टेशन को आग लगाने की कोशिश की गई.
टेस्ला के सीईओ एलॉन मस्क ने वाहनों में आग लगाए जाने के इन वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए इन्हें आतंकी घटना बताया है. मस्क ने कहा कि इस तरह की हिंसा पागलपन और पूरी तरह से गलत है. टेस्ला सिर्फ इलेक्ट्रिक कारें बनाती हैं और इस तरह के हमले हम पर नहीं होने चाहिए.
वहीं, हैकर्स ने 'Dogequest' नाम की वेबसाइट बनाकर हजारों टेस्ला मालिकों की निजी जानकारी लीक कर दी है. इस वेबसाइट पर कार मालिकों के नाम, पते और फोन नंबर सार्वजनिक किए गए हैं. वेबसाइट पर एक इंटरेक्टिव मैप भी मौजूद है, जिसमें टेस्ला डीलरशिप और चार्जिंग स्टेशनों की लोकेशन को भी उजागर किया गया है. संभावना है कि ये डेटा लीक टेस्ला मालिकों की सुरक्षा के लिए एक गंभीर खतरा पैदा कर सकता है.
कहा जा रहा है कि हैकर्स ने शर्त रखी है कि वे टेस्ला कार मालिकों की जानकारी तभ हटाएंगे, जब यह साबित कर दिया जाए कि उन टेस्ला मालिकों ने अपनी इलेक्ट्रिक कार बेच दी है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा. कई टॉप कमांडर्स के मारे जाने के बाद भी ईरान, अमेरिका और इजरायल पर जबरदस्त पलटवार कर रहा है. ट्रंप की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. ना तो ईरान के तेवर कमजोर पड़ रहे और ना ही NATO और दुनिया के तमाम देश ट्रंप का साथ दे रहे. सवाल है क्या ईरान को हराना ट्रंप के लिए 'नाक की लड़ाई' बन गई है? देखें हल्ला बोल.

ईरान ने भी अपनी मिसाइल ताकत को दुनिया के सामने पेश किया है और ईरान ने हिंद महासागर में मौजूद ब्रिटेन के सैन्य बेस पर अमेरिकी सैन्य ठिकानों की ओर दो लॉन्ग रेंज मिसाइलों से हमला किया है. हम आपको बता दें कि ईरान से दिएगो गार्सिया की दूरी करीब 4 हजार किलोमीटर है. ईरान ने दिएगो गार्सिया की ओर दो बैलिस्टिक मिसाइलें दागी जिसमे एक को बीच में ही नष्ट करने का दावा किया जा रहा है.











