
एर्दोगन हों या ट्रंप, मेलोनी पर कमेंट करने से नहीं चूकते, क्यों...सिर्फ इसलिए कि वो 'औरत' हैं?
AajTak
आप मेलोनी जैसी बेबाक और आत्मविश्वासी नेता के साथ वैश्विक मंच पर हो रहे व्यवहार से समझ सकते हैं कि दुनिया भर में राजनीति में औरतें कहां पर हैं. मेलोनी पर हुए मीडिया कवरेज भी एक बार देख डालिए. तब आपको पता चलेगा उनकी मजबूत पॉलिसी और उनके विवेकपूर्ण फैसलों पर कितनी हेडलाइन बनी हैं. फिर गौर कीजिए कि उनके लुक्स, नेचर, ड्रेसेज और उनकी आवाज के टोन पर इतनी खबरें क्यों बनती हैं. सिर्फ इसलिए कि नेता हैं या इसलिए कि वो महिला नेता हैं?
इंस्टाग्राम पर इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी का मजाक उड़ाती रील अक्सर दिख जाती है. यूरोप की सबसे ताकतवर लीडर में शुमार जॉर्जिया मेलोनी को भारत में ट्रोल करने वाले उनके बारे में बहुत कुछ जानते भी नहीं. लेकिन इन वर्ल्ड लीडर्स की सोच भी बहुत अलग नहीं है. ये सोच मिश्र में हो रहे गाजा शांति सम्मेलन में देखने को मिली. एक ऐसे मंच पर जहां दुनिया भर की नजरें गड़ी हैं, पर यहां भी जॉर्जिया मेलोनी को तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगन और यूएस प्रेसीडेंट डोनाल्ड ट्रंप जैसे वर्ल्ड लीडर्स से सम्मेलन के टॉपिक से अलग कुछ 'कमेंट' सुनने पड़े.
सवाल ये है कि क्या वर्ल्ड लीडर्स भी आम लोगों की तरह हैं. क्या वो भी खुद को कमेंट करने से रोक नहीं सकते. ऐसा क्यों होता है, इसलिए न कि वो औरत हैं. और, औरत को उसकी काबिलियत से ज्यादा उसकी शारीरिक बनावट, उसकी आदतें और उसके बोलने-चलने आदि के अंदाज से जज किया जाता है. उन पर कमेंट करने वर्ल्ड लीडर्स जो कम्युनिकेशन कोचिंग लेते हैं, स्पीच एनालिस्ट्स और बिहेवियरल कोच से सीखते हैं. एक-एक शब्द नापतौल कर बोलने वाले ये लोग किसी महिला नेता के लिए हमेशा छिछली बातें क्यों कर देते हैं.
आप खूबसूरत हैं...सिगरेट छुड़वाऊंगा...इन कमेंट्स ने छेड़ी बहस?
गाजा सम्मेलन में ट्रंप भाषण दे रहे थे. बीच भाषण उन्होंने मेलोनी की तरफ रुख किया और कहा कि आप खूबसूरत हैं, मुझे ये कहने की इजाजत नहीं है क्योंकि अगर आप अमेरिका में किसी महिला के बारे में खूबसूरत शब्द का इस्तेमाल करते हैं तो आपका राजनीतिक करियर खत्म समझो, लेकिन मैं चांस लूंगा. वो यहीं नहीं रुके आगे फिर बोले कि आपको खूबसूरत कहलाने में कोई आपत्ति नहीं है, है ना? क्योंकि आप खूबसूरत हैं.
इसी मंच से तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगन भी बोलने से नहीं चूके. उन्होंने मेलोनी से मजाकिया लहजे में कह डाला कि आप बहुत अच्छी लग रही हैं, लेकिन मुझे आपकी स्मोकिंग छोड़वानी होगी. उनके पास ही फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों भी खड़े थे और एर्दोगन की बात सुनकर जोर से हंसते हुए कहा, 'यह असंभव है.'
इन दोनों मौकों पर मेलोनी के पास मुस्कराने के सिवाय क्या रास्ता रहा होगा, वही उन्होंने किया भी. औरतें किसी भी ओहदे में हों, ऐसा देखा गया है कि ऐसे मौकों पर उनकी विरोध करने की हिम्मत ही नहीं पड़ती या कहिए वो ऐसी बातों की आदी हो जाती हैं. उनके लिए ये नॉर्मल बात हो जाती है. अब सोचकर देखिए, ये नेता क्या किकिसी 'मर्द' लीडर को ऐसे कमेंट पास करते. क्या ट्रंप उसे हैंडसम कहते और साथ में ये भी कि करियर खत्म हो जाता है ऐसा कहने पर. या क्या एर्दोगन किसी नेता से कहते कि आप हैंडसम हैं पर फलां चीज छोड़ दीजिए. कह भी सकते हैं, लेकिन आज तक ऐसे पल कहीं रिपोर्ट नहीं हुए.

युद्ध का आज 25वां दिन है. कल अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से ये संकेत मिले थे कि वो सीजफायर के लिए तैयार हैं. लेकिन ईरान ने इनकार कर दिया है. बल्कि अब तो ईरान के हौसले और ज्यादा बुलंद हो गए हैं. ईरान ने बीती रात से लेकर आज दिन भर इजरायल पर नये हमलों की बाढ़ ला दी है. ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलें इजरायल में भारी तबाही मचा रही हैं. ईरान रुक नहीं रहा है. इजरायल को बड़ा नुकसान पहुंचा रहा है.

आज का दंगल ईरान की जंग से भारत की बिगड़ती सेहत को लेकर है. ईरान में 25 दिन से जंग चल रही है. और पीएम मोदी ने कहा है कि इस जंग के कारण भारत पर दूरगामी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है. पीएम मोदी ने कोविड महामारी की तरह मिल जुलकर इस चुनौती का सामना करने की अपील की है और देशवासियों को सभी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने का भरोसा भी दिया है. पश्चिम एशिया में जंग के हालात से उभरी चुनौतियों को लेकर सरकार ने कल सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है.

हिज्बुल्लाह ने इजरायली सेना पर जबरदस्त रॉकेट हमला किया है. हिजबुल्लाह प्रवक्ता ने कहा है कि हमने दुश्मन पर कई रॉकेट दागे हैं. उन्होंने कहा कि आज सुबह ये हमला लेबनान की सुरक्षा के लिए किया गया. इजरायल ने भी माना है कि हाइफा में कई रॉकेट दागे गए, लेकिन इजरायल का दावा है कि हमने ज्यादातर हमलों को नाकाम कर दिया. देखें वीडियो.

तेल अवीव में मची तबाही का ड्रोन फुटेज सामने आया है. इसमें देखा जा सकता है कि मंगलवार की सुबह जब दुनिया की नजरें ट्रंप के '5-दिन के युद्ध विराम' के दावों पर टिकी थीं, ठीक उसी वक्त ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलों ने तेल अवीव की सुरक्षा दीवार को चकनाचूर कर दिया. ताजा ड्रोन फुटेज ने इस हमले की भयावहता की गवाह दे दी है. देखें वीडियो.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.






