
एर्दोगन ने तुर्की के 'अगले राष्ट्रपति' को किया अरेस्ट, विपक्ष ने लगाया इस्तांबुल में तख्तापलट का आरोप
AajTak
इस्तांबुल के मेयर एकरेम इमामोग्लू की गिरफ्तारी ने पूरे देश में भूचाल ला दिया है. उन पर भ्रष्टाचार और टेरर फंडिंग के आरोप लगाए गए हैं. विपक्षी दल ने इसे राजनीतिक षड्यंत्र करार दिया है, जो राष्ट्रपति एर्दोगन के लंबे शासन के खिलाफ उठी सत्ता विरोधी लहर का हिस्सा है.
तुर्की के बड़े शहर इस्तांबुल के मेयर एकरेम इमामोग्लू को हिरासत में ले लिया गया है. उनपर भ्रष्टाचार और टेरर फंडिंग के आरोप लगाए गए हैं. मुख्य विपक्षी दल ने इसे "हमारे अगले राष्ट्रपति के खिलाफ तख्तापलट" करार दिया है. पूरे देश में एर्दोगन के दो दशकों से भी ज्यादा लंबे शासन के खिलाफ सत्ता विरोधी लहर तेज हो रही है, और इस बीच राजनीतिक गिरफ्तारी का सिलसिला शुरू हो गया है.
तुर्की के लोकप्रिय और दो बार के मेयर इमामोग्लू, को अगले कुछ दिनों में उनके रिपब्लिकन पीपल्स पार्टी (CHP) के आधिकारिक राष्ट्रपति उम्मीदवार के रूप में घोषित किया जाना था. बीते दिनों सर्वे कराए गए जिसमें पता चला कि इमामोग्लू तुर्की के लोगों के लिए एर्दोगन से भी ज्यादा पसंदीदा नेता हैं.
यह भी पढ़ें: तुर्की: 34 साल बाद यूनिवर्सिटी ने रद्द कर दी एर्दोगन के विरोधी की ग्रेजुएशन डिग्री, नहीं लड़ पाएंगे राष्ट्रपति चुनाव!
मेयर पर रिश्वत और टेंडर धांधली के आरोप
एर्दोगन के राइवल इमामोग्लू के खिलाफ तुर्की में दो अलग-अलग मामलों की जांच चल रही है, जिनमें अपराध संगठन का नेतृत्व करने, रिश्वत और टेंडर धांधली के आरोप शामिल हैं. इस बीच न्याय मंत्री यिलमाज तुन्क ने चेतावनी जारी की है कि अगर इमामोग्लू की गिरफ्तारी को एर्दोगन से जोड़ा या इसे "तख्तापलट" कहा जाता है और सड़कों पर प्रदर्शन किया जाता है, तो ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.
सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक हैंडरिटेन चिट्ठी में गिरफ्तार मेयर ने कहा कि तुर्क लोग उनके खिलाफ "झूठ, षड्यंत्र और जाल" का जवाब देंगे. इससे पहले, जब वे पुलिस स्टेशन के लिए घर से निकले, तो उन्होंने दबाव बनाए जाने के बाद भी हार न मानने का संकल्प लिया था.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा. कई टॉप कमांडर्स के मारे जाने के बाद भी ईरान, अमेरिका और इजरायल पर जबरदस्त पलटवार कर रहा है. ट्रंप की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. ना तो ईरान के तेवर कमजोर पड़ रहे और ना ही NATO और दुनिया के तमाम देश ट्रंप का साथ दे रहे. सवाल है क्या ईरान को हराना ट्रंप के लिए 'नाक की लड़ाई' बन गई है? देखें हल्ला बोल.

ईरान ने भी अपनी मिसाइल ताकत को दुनिया के सामने पेश किया है और ईरान ने हिंद महासागर में मौजूद ब्रिटेन के सैन्य बेस पर अमेरिकी सैन्य ठिकानों की ओर दो लॉन्ग रेंज मिसाइलों से हमला किया है. हम आपको बता दें कि ईरान से दिएगो गार्सिया की दूरी करीब 4 हजार किलोमीटर है. ईरान ने दिएगो गार्सिया की ओर दो बैलिस्टिक मिसाइलें दागी जिसमे एक को बीच में ही नष्ट करने का दावा किया जा रहा है.











