
'एयरस्ट्राइक का जरूर लेंगे बदला', 19 मौतों से बौखलाए अफगानिस्तान की PAK को चेतावनी
AajTak
अफगान तालिबान ने पाकिस्तान को जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी है. तालिबान ने पाकिस्तान पर अफगानिस्तान की संप्रभुता के उल्लंघन और नागरिकों को निशाना बनाने का आरोप लगाया है. तालिबान प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने अफगानिस्तान के पक्तिका, नांगरहार और खोस्त प्रांतों में पाकिस्तानी हवाई हमलों के बाद काबुल और कंधार में आपात बैठकें बुलाई हैं.
अफगानिस्तान के तालिबान प्रशासन ने रविवार को कहा कि हम पाकिस्तान के हवाई हमलों का आकलन कर रहे हैं और जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी है. इस घटना के बाद अफगान-पाकिस्तान सीमा पर तनाव एक बार फिर चरम पर पहुंचने के संकेत मिल रहे हैं. अफगानिस्तान की तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद ने एक बयान में पाकिस्तान पर अफगान संप्रभुता के उल्लंघन करने और बेकसूर नागरिकों पर हमला करने का आरोप लगाया.
उन्होंने कहा, 'पाकिस्तानी सेना ने एक बार फिर अफगानी टेरिटरी में घुसपैठ की है. कल रात उन्होंने नांगरहार और पक्तिका प्रांतों में हमारे नागरिकों पर बमबारी की, जिसमें महिलाओं और बच्चों सहित दर्जनों लोग मारे गए और घायल हुए. पाकिस्तानी जनरल ऐसे अपराधों के माध्यम से अपने देश की सुरक्षा कमजोरियों की भरपाई करते हैं.' पाकिस्तानी हवाई हमलों में एक ही परिवार के 19 लोगों के मारे जाने की सूचना है.
अफगान तालिबान के करीबी सूत्रों ने बताया कि अधिकारी इन हमलों से हुए नुकसान के पैमाने की जांच कर रहे हैं. हालांकि अभी तक अफगान तालिबान की ओर से किसी तात्कालिक प्रतिक्रिया की घोषणा नहीं की गई है, लेकिन नेतृत्व ने संकेत दिया है कि जवाबी कार्रवाई का विकल्प खुला है. सूत्रों ने तालिबान के हवाले से कहा, 'पाकिस्तान ने अफगान हवाई क्षेत्र का उल्लंघन किया है और अफगानिस्तान को जवाबी कार्रवाई करने का अधिकार है. हम सही समय पर जवाबी हमला करेंगे.'
यह भी पढ़ें: एक ही परिवार के 19 लोगों की मौत का दावा, मदरसे पर भी हमला... PAK का अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक
तालिबान ने काबुल-कंधार में बुलाईं आपात बैठकें
पक्तिका और नांगरहार में पाकिस्तान के हवाई हमलों के बाद तालिबान प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने हालात पर चर्चा और आगे की रणनीति तय करने के लिए काबुल और कंधार में आपात बैठकें बुलाईं हैं. सूत्रों ने कहा, 'पाकिस्तानी हमलों पर अभी कुछ भी निश्चित रूप से कहना जल्दबाजी होगी, लेकिन काबुल निश्चित रूप से जवाबी कार्रवाई करेगा.' इससे संकेत मिलते हैं कि आंतरिक विचार-विमर्श के बाद अफगान तालिबान की ओर से पाकिस्तानी हमलों के खिलाफ औपचारिक प्रतिक्रिया हो सकती है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.








