
एडिनबर्ग लाया गया क्वीन एलिजाबेथ-2 का पार्थिव शरीर, 19 सितंबर को फ्यूनरल में बाइडेन समेत ये नेता होंगे शामिल
AajTak
महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने आठ सितंबर को 70 सालों तक ब्रिटेन पर एकछत्र राज करने के बाद अंतिम सांस ली थी. वह ब्रिटेन की शाही गद्दी पर बैठन वाली सबसे कम उम्र की शासक रहीं. उस समय उनकी उम्र सिर्फ 25 साल थी. उनके निधन के तुंरत बाद उनके सबसे बड़े बेटे प्रिंस चार्ल्स को ब्रिटेन का किंग घोषित किया गया. महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का अंतिम संस्कार 19 सितंबर को वेस्टमिन्स्टर एबे में किया जाएगा.
ब्रिटेन पर 70 सालों तक राज करने वाली ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन के साथ ही एक युग का अंत हो गया. बीते आठ सितंबर को उन्होंने आखिरी सांस ली. उनके निधन पर दुनियाभर में शोक जताया गया. वह ब्रिटेन में सबसे लंबे समय तक शासन करने वाली शासक रहीं. खबर है कि महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का अंतिम संस्कार 19 सितंबर को होगा. उनकी अंतिम विदाई में दुनियाभर के कई नामचीन लोग शामिल होंगे, जिनमें अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन भी हैं.
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ब्रिटेन की दिवंगत महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे. व्हाइट हाउस की ओर से रविवार को जारी बयान में कहा गया, इस सुबह, राष्ट्रपति बाइडेन ने 19 सितंबर को होने वाले महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के अंतिम संस्कार में शामिल होने के निमंत्रण को औपचारिक रूप से स्वीकार कर लिया है. इस दौरान अमेरिका की फर्स्ट लेडी भी उनके साथ होंगी.
इससे पहले व्हाइट हाउस ने ऐलान किया था कि बाइडेन 18 सितंबर को न्यूयॉर्क का दौरा करेंगे और 19 एवं 20 सितबंर को संयुक्त राष्ट्र महासभा के वार्षिक सत्र में शामिल होंगे. हालांकि व्हाइट हाउस ने अभी इसका ऐलान नहीं किया है कि बाइडेन कब संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करेंगे.
महारानी एलिजाबेथ का अंतिम संस्कार 19 सितंबर को
महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का निधन स्कॉटलैंड के बालमोरल कैसल (Balmoral Castle) में हुआ था, जहां से उनके पार्थिव शरीर को छह घंटे की यात्रा के बाद सीधे एडिनबर्ग लाया गया है. इस दौरान हजारों की संख्या में लोग उनकी अंतिम झलक पाने के लिए सड़कों पर उमड़ पड़े. महारानी एलिजाबेथ का कॉफिन जैसे ही एडिनबर्ग के होलीरूडहाउस (Holyroodhouse) पैलेस पहुंचा. महारानी की बेटी प्रिंसेज एन ने उनके सम्मान मे शीश झुकाया. स्कॉटलैंड के रॉयल रेजिमेंट के सैनिक दिवंगत महारानी के कॉफिन को होलीरूडहाउस पैलेस लेकर गए, जहां उन्हें पूरे दिन अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा.
इसके बाद उनके पार्थिव शरीर को कुछ समय के लिए सेंट गिल्स कैथेड्रल भी ले जाया जाएगा, जहां उनके अंतिम दर्शन किए जा सकेंगे. इसके बाद 13 सितंबर को महारानी के कॉफिन को रॉयल एयर फोर्स के विमान से आरएएफ नॉर्थहॉल्ट लाया जाएगा. इस दौरान महारानी की बेटी प्रिंसेज एन उनके साथ रहेंगी.

इजरायल में ईरान हमले के बड़े-बड़े दावे करता आ रहा है. लगातार दो दिन ईरान उन मिसाइल से हमले का दावा कर रहा है, जिनसे अब तक नहीं किया था. लेकिन क्या ईरान जिन मिसाइल से हमले का दावा करके बड़ी तबाही की तस्वीर पूरी दुनिया को बताकर अपनी ताकत दिखाना चाहता है, वो हकीकत नहीं है. देखें तेल अवीव से श्वेता सिंह की ये ग्राउंड रिपोर्ट.

ईरान के सैन्य ठिकानों पर इजरायल के ताबड़तोड़ हमले जारी है. ताजा मामले में IDF ने IRGC के नौसेना के हेडक्वार्टर पर एयर स्ट्राइक की है. हमले के बाद नौसेना का मुख्यालय पूरी तरह से तबाह हो गया. IDF ने हमले का वीडियो भी जारी किया है. यह मुख्यालय ईरानी शासन के एक विशाल सैन्य परिसर के भीतर स्थित था और इसका उपयोग वर्षों से वरिष्ठ नौसेना कमांडरों द्वारा इजरायल राज्य और मध्य पूर्व के अन्य देशों के खिलाफ परिचालन गतिविधियों का प्रबंधन करने और समुद्री आतंकवादी अभियानों को आगे बढ़ाने के लिए किया जाता रहा था.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान के काबुल पर एयर स्ट्राइक की. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. इस बर्बर कांड के बाद काबुल में आंसू और मातम पसरा हुआ है कलेजे को चीर देने वाली तस्वीर देखिए.

इराक की राजधानी बगदाद में ताजा हमला हुआ है. इराकी सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, आज सुबह बगदाद में तीन हमले हुए हैं. एक हमला अमेरिकी दूतावास पर किया गया है. अमेरिकी दूतावास को ड्रोन और रॉकेट से निशाना बनाया है. बगदाद के ग्रीन ज़ोन में स्थित अमेरिकी दूतावास को निशाना बनाया गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक रॉकेट और कई ड्रोन दूतावास पर दागे गए. लेकिन समय रहते अमेरिकी एयर डिफेंस सिस्टम C-RAM सक्रिय हो गया और कई ड्रोन को हवा में ही मार गिराया गया.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. इधर अफगानिस्तान के आरोपों पर पाकिस्तान ने इनकार किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के प्रवक्ता मोशर्रफ जैदी ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया और कहा कि काबुल में किसी अस्पताल को निशाना नहीं बनाया गया.








