
एक ही परिवार के 19 लोगों की मौत का दावा, मदरसे पर भी हमला... PAK का अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक
AajTak
पाकिस्तान ने पूर्वी अफगानिस्तान के नंगरहार और पक्तिका प्रांत में एयरस्ट्राइक की. बेहसूद जिले में एक घर पर हमले में 19 लोगों की मौत का दावा है. इस्लामाबाद ने इसे पाकिस्तानी तालिबान और IS से जुड़े ठिकानों पर कार्रवाई बताया है.
पाकिस्तान ने अफगानिस्तान से सटे इलाकों में एयरस्ट्राइक कर क्षेत्रीय तनाव को और बढ़ा दिया है. इस्लामाबाद का कहना है कि यह कार्रवाई पाकिस्तान विरोधी आतंकी समूहों, खासतौर पर तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के ठिकानों को निशाना बनाकर की गई. दावों के मुताबिक हमले पूर्वी अफगानिस्तान के नंगरहार प्रांत के खोगयानी, गनी खिल और बेहसूद जिलों में हुए.
बेहसूद जिले में एक रिहायशी इलाके में बमबारी में एक ही परिवार के 19 लोगों की मौत का दावा किया गया है. बताया जा रहा है कि घर में 21 लोग मौजूद थे, जिनमें दो अन्य घायल हुए हैं. मृतकों में 80 वर्षीय बुजुर्ग से लेकर एक साल का बच्चा तक शामिल है. घायलों में 20 वर्षीय रियाजुल्लाह का नाम सामने आया है.
यह भी पढ़ें: अफगानिस्तान में पाकिस्तान का एयरस्ट्राइक... एक ही परिवार के 19 लोगों की मौत दावा, मदरसे पर भी हमला
रिपोर्ट्स के मुताबिक, पक्तिका प्रांत के बरमल जिले में एक मदरसे को भी निशाना बनाया गया. अफगान अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि इस हमले का "बहुत जल्द बदला लिया जाएगा." नंगरहार प्रांत की पुलिस ने बताया कि एक ही परिवार के 23 लोग मलबे में दब गए थे. अभी तक सिर्फ चार लोगों को ही बाहर निकाला जा सका है, और मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी है.
पाकिस्तान के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा कि "खुफिया जानकारी के आधार पर सात कैंपों और ठिकानों पर कार्रवाई" की गई. मंत्रालय के मुताबिक ये ठिकाने टीटीपी और उसके सहयोगियों के अलावा इस्लामिक स्टेट से जुड़े थे. यह भी कहा गया कि रमजान की शुरुआत से अब तक पाकिस्तान में हुए तीन बड़े हमलों के जवाब में ये स्ट्राइक की गईं.
दो हफ्ते पहले इस्लामाबाद की एक शिया मस्जिद में आत्मघाती हमला हुआ था, जिसमें कम से कम 31 लोगों की मौत और 160 से अधिक घायल हुए थे. इस हमले की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट ने ली थी. इसे 2008 के मैरियट होटल बम धमाके के बाद राजधानी पर सबसे घातक हमला माना गया.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.








