
एक साल की तैयारी, लॉरेंस का इशारा और सलमान खान पर निशाना... गैलेक्सी अपार्टमेंट पर हमले की कहानी, चार्जशीट की जुबानी
AajTak
गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के इशारे पर ही उसके कुछ गुर्गों ने बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के घर यानी गैलेक्सी अपार्टमेंट पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं थी. लेकिन अब इस वारदात के आरोपी के तौर पर गिरफ्त में आए लॉरेंस के शूटर्स ने जो खुलासा किया है, वो चौंकाने वाला है.
Galaxy Apartment Firing Case: बॉलीवुड स्टार सलमान खान मुंबई के बांद्रा इलाके में मौजूद गैलेक्सी अपार्टमेंट में रहते हैं. जहां पर बीती 14 अप्रैल को गोलीबारी की गई थी. इस हमले के पीछे जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और उसके छोटे भाई अनमोल बिश्नोई का नाम सामने आया है. उस रोज गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के इशारे पर ही उसके कुछ गुर्गों ने सुबह सवेरे सलमान के घर यानी गैलेक्सी अपार्टमेंट पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं थी. लेकिन अब इस वारदात के आरोपी के तौर पर गिरफ्त में आए लॉरेंस के शूटर्स ने जो खुलासा किया है, वो चौंकाने वाला है.
वारदात से पहले लॉरेंस ने की थी शूटर से बात वैसे तो ये बात तकरीबन पहले ही दिन से साफ थी कि शूटआउट की इस वारदात के पीछे लॉरेंस बिश्नोई का हाथ है, लेकिन अब मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच एंटी एक्सटॉर्शन सेल की जांच में ये साफ हो गया है कि इस शूटआउट के लिए वारदात से ठीक पहले जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस ने अपने इन गुर्गों से फोन पर बात की थी और उन्हें सलमान के घर गोली चलाने के लिए उकसाया था.
चार्जशीट में शूटर्स का इकबालिया बयान दरअसल, मुंबई पुलिस ने इस सिलसिले में अदालत में जो चार्जशीट दाखिल की है, उसमें उसने सलमान के घर गोली चलाने वाले दोनों शूटर्स विक्की गुप्ता और सागर पाल का इकबालिया बयान भी शामिल किया है और इसी इकबालिया बयान में शूटआउट की पूरी साज़िश का खुलासा हुआ है. आरोपियों ने पूछताछ में ये माना है कि इस शूटआउट की सुपारी उन्हें खुद लॉरेंस बिश्नोई के विदेश में बैठे भाई अनमोल बिश्नोई ने दी थी और वारदात से ठीक एक रोज पहले यानी 13 अप्रैल को अनमोल ने जेल में बैठे अपने भाई लॉरेंस बिश्नोई से उनकी सिग्नल एप के ज़रिए बातचीत भी करवाई थी.
लॉरेंस बोला था- 'फायरिंग के लिए तैयार हो जाओ' उस दौरान जेल में बैठे गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने अपने गुर्गों से कहा था- 'तुम्हारा काम अच्छा होगा, तुम फिक्र मत करो और फायरिंग के लिए तैयार हो जाओ.' लॉरेंस और इन शूटर्स के बीच हुई बातचीत का पूरा ब्यौरा आपको बताएंगे, लेकिन पहले ये जान लीजिए कि इस शूटआउट को लेकर खुद सलमान खान ने क्या कहा था? असल में इस मामले की तफ्तीश के दौरान पुलिस ने सलमान का बयान भी दर्ज किया था. और तब सलमान ने 14 अप्रैल को अपने घर पर हुई फायरिंग के बाद अपने और पूरे परिवार की मनोस्थिति बयान की थी.
सलमान खान ने बयान में बयां किया था दर्द सलमान ने कहा था- 'मैं प्रोफेशन से एक फिल्म स्टार हूं और हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में पिछले 35 सालों से काम कर रहा हूं. बांद्रा के बैंडस्टैंड के पास मेरे घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के पास कई मौकों पर मेरे शुभचिंतकों और फैंस की भीड़ जमा होती है. अपना प्यार उन्हें दिखाने के लिए मैं अपने फ्लैट के फर्स्ट फ्लोर की बालकनी से अपना हाथ वेव करता हूं. साथ ही जब मेरे घर पर पार्टी होती है, दोस्त और परिवार के लोग, मेरे पिता आते हैं तो मैं बालकनी में उनके साथ समय बिताता हूं. काम के बाद या फिर सुबह जल्दी मैं बालकनी में ताजी हवा खाने के लिए जाता हूं. मैंने अपने लिए प्राइवेट सिक्योरिटी भी रखी हुई है.' '14 अप्रैल 2024 को मैं सो रहा था जब मैंने पटाखों की आवाज सुनी. सुबह के 4.55 बजे थे जब पुलिस बॉडीगार्ड ने बताया कि बाइक पर आए दो लोगों ने गैलेक्सी अपार्टमेंट के फर्स्ट फ्लोर की बालकनी पर बंदूक से फायरिंग की है. इससे पहले भी मुझे और मेरे परिवार को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की जा चुकी है. मुझे पता चला है कि लॉरेंस बिश्नोई ने इस हमले की जिम्मेदारी सोशल मीडिया के जरिए ली है. मुझे विश्वास है कि लॉरेंस बिश्नोई के गैंग ने मेरी बालकनी पर फायरिंग करवाई थी.'
लॉरेंस से खासे प्रभावित थे दोनों शूटर्स ज़ाहिर है शूटआउट ने सलमान खान के साथ-साथ उनके पूरे परिवार को बेचैन कर दिया था. इधर, अब मामले की जांच कर रही पुलिस ने जो खुलासा किया है, वो भी कम बेचैन करने वाला नहीं है. इस खुलासे के मुताबिक दोनों शूटर गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से इतने प्रभावित थे कि वो उसके लिए कुछ भी कर गुजरने को तैयार थे. यही वजह है कि जब सलमान के भाई अनमोल बिश्नोई ने उन्हें फायरिंग के लिए कहा, तो वो झट तैयार हो गए. इसके बाद अनमोल ने ना सिर्फ अपने भाई लॉरेंस से उनकी बात करवाई, बल्कि खुद भी रिकॉर्डेड मैसेज भेज-भेज कर उन्हें भड़काता रहा. विक्की गुप्ता ने अपनी बातचीत में कहा है कि बिश्नोई बंधुओं से बात करने के बाद उसका साथी सागर पाल इतने जोश में आ गया था कि वो इस काम के आड़े आने वाले किसी भी आदमी को गोली से उड़ा देने के लिए तैयार था.

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.








