
एक साल का हुआ एकता कौल-सुमित व्यास का बेटा, एक्टर्स ने ऐसे किया विश
AajTak
वीडियो में सुमित वेद के साथ खेलते नजर आ रहे हैं. वीडियो शेयर करते हुए सुमित ने लिखा- हैप्पी फर्स्ट बर्थडे वेद. तुम मेरे लिए पूरी दुनिया हो. और मैं तुम्हें गर्दन पर किस करना कभी नहीं छोड़ंगा चाहे तुम कितने भी बड़े हो जाओ, चाहे किसी के भी साथ हो.
एक्टर सुमित व्यास और एकता कौल हैप्पी स्पेस में हैं. उनका बेटा वेद 1 साल का हो गया है. स्टार ने सोशल मीडिया पर बेटे को बर्थडे विश किया है. साथ की बेटे की क्यूट वीडियोज शेयर की हैं. वीडियो में सुमित वेद के साथ खेलते नजर आ रहे हैं. वीडियो शेयर करते हुए सुमित ने लिखा- हैप्पी फर्स्ट बर्थडे वेद. तुम मेरे लिए पूरी दुनिया हो. और मैं तुम्हें गर्दन पर किस करना कभी नहीं छोड़ूंगा चाहे तुम कितने भी बड़े हो जाओ, चाहे किसी के भी साथ हो. एकता ने बेटे ऐसे किया विश एकता कौल ने भी बेटे संग दो फोटोज शेयर की है. फोटो में एकता और वेद की क्यूट केमिस्ट्री देखते ही बनती है. फोटोज शेयर करते हुए लिखा- आज तुम्हारा दिन है वेद. हैप्पी बर्थडे जिंदगी. एकता और सुमित की पोस्ट पर कई स्टार्स कमेंट कर वेद को बर्थडे विश कर रहे हैं.More Related News













