
'एक मिनट में तत्काल टिकट...', रेलवे के नए ऐलान के बाद टेलीग्राम पर चल रहा रैकेट, बेची जा रही आधार वेरिफाइड ID
AajTak
अनऑथराइज्ड टिकटिंग प्लेटफॉर्म, बॉट्स और आधार-वेरिफाइड IRCTC अकाउंट्स का उपयोग करके 60 सेकंड में तत्काल टिकट बुक करने का दावा करते हैं, जिससे यूजर का डेटा खतरे में पड़ जाता है.
इंडियन रेलवे (Indian Railways) के तत्काल टिकट्स आम तौर पर बॉट्स या एजेंट्स द्वारा खरीद लिए जाते हैं, जिससे मुसाफिर परेशानी में फंसते हैं. तत्काल टिकट सफर शुरू होने से एक दिन पहले बुक किए जाते हैं और 24 घंटे पहले जारी किए जाते हैं. पहले जारी करने का नियम चार घंटे पहले का था, जो हाल में बने नए नियम के बाद 24 घंटे कर दिया गया है.
इंडिया टुडे की OSINT टीम ने टेलीग्राम और वॉट्सऐप पर एक्टिव 40 से ज़्यादा ग्रुप्स के एक नेटवर्क की पहचान की है, जो ई-टिकटिंग के बड़े ऑनलाइन ब्लैक मार्केट का एक छोटा सा हिस्सा है. यहां हज़ारों एजेंट्स एक्टिव रहते हैं और गवर्नमेंट रेगुलेशन के बावजूद इनका बिजनेस धड़ल्ले से चल रहा है.
रेल मंत्रालय ने 1 जुलाई को तत्काल टिकट से जुड़ा नया नियम लागू किया है, जिसके मुताबिक रेलवे के तत्काल टिकट सिर्फ IRCTC वेबसाइट और इसके ऐप्लीकेशन के जरिए ही बुक किया जा सकता है. अहम बात यह है कि इसके लिए यूजर को अपने अकाउंट के साथ आधार कार्ड लिंक करना जरूरी कर दिया गया है.
मंत्रालय के ऐलान के तुरंत बाद सोशल मीडिया पर ई-टिकट से जुड़े रैकेट्स धांधली करना शुरू कर दिए हैं. वे आधार वेरिफाइट IDs और OTPs बेच रहे हैं.
रैकेट का भंडाफोड़
ई-टिकटिंग रैकेट में सिर्फ़ एजेंट ही नहीं, बल्कि टेक्नोलॉजी के जानकार और फेक सर्विस देने वाले लोग भी शामिल हैं, जो IRCTC सिस्टम में कथित खामियों का फायदा उठाने का दावा करते हैं और ये लोग टेलीग्राम और व्हाट्सएप अकाउंट के ज़रिए काम करते हैं. अपनी पहचान छिपाने के लिए एडमिन अंतरराष्ट्रीय फ़ोन नंबरों का इस्तेमाल करते हैं.

दिल्ली के पालम अग्निकांड पर आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और आरोप लगाया कि सिस्टम ने जानबूझकर लोगों को नहीं बचाया और मरने के लिए छोड़ दिया. उन्होंने कहा कि हम बीजेपी की गीदड़भभकियों से डरने वाले नहीं हैं. इस दौरान सौरभ भारद्वाज ने अर्थी और कफन भी मंगवाया. देखें वीडियो.

वाराणसी में गंगा नदी में नाव पर इफ्तार करने के मामले में 14 मुस्लिम युवकों की गिरफ्तारी पर सियासी विवाद बढ़ गया है. एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पुलिस कार्रवाई को भेदभावपूर्ण बताते हुए सवाल उठाए हैं. वायरल वीडियो के आधार पर केस दर्ज हुआ था. पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत करने सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग का असर अब देश में गहराने लगा है. गैस संकट देश में बढ़ने की आशंका है. देश में गैस की किल्लत देखी जा रही है. युद्ध की वजह से महंगाई बढ़ने की आशंका बढ़ गई है. मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच भारत में प्रीमियम पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी की गई है. प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2 से 2.30 रुपये का इजाफा किया गया है. नॉर्मल पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

धुरंधर पार्ट 2 की.. जो सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और लगातार नये रिकॉर्ड बना रही है.. लेकिन इसके साथ ही इस फिल्म में एक नया विवाद शुरू हो गया है.. धुरंधर पार्ट 1 में पाकिस्तान की साजिशों का पर्दाफाश हुआ था.. धुरंधर 2 में कुछ ऐसा है कि देश के विपक्ष को ये फिल्म पसंद नहीं आ रही है.. आरोप लग रहा है कि सरकार का एजेंडा सेट करने के लिए ये फिल्म बनी है.. हकीकत क्या है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.







