
एक तरफ ट्रंप की धमकी, दूसरी तरफ चीन का 100% टैरिफ, कैसे मुश्किलों से घिरता जा रहा कनाडा
AajTak
पहले डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा पर टैरिफ लगाया. उन्होंने कनाडा को अमेरिका में मिलाने की धमकी भी दी. इससे परेशान कनाडा को अब चीन ने भी झटका दिया है. चीन ने कनाडाई वस्तुओं पर 100% का टैरिफ लगा दिया है.
एक तरफ कनाडा जहां अमेरिका के टैरिफ और धमकियों से परेशान है, वहीं दूसरी तरफ चीन से भी उसकी तनी हुई है. चीन ने कनाडा पर अपने हितों को गंभीर नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया है. कनाडा ने चीन की इलेक्ट्रिक गाड़ियों पर टैरिफ लगाया था जिसके बदले में चीन ने अब कनाडाई वस्तुओं को निशाना बनाया है.
चीन ने इसी महीने कनाडाई सरसों के तेल, ऑयल केक और मटर पर 100 प्रतिशत का अतिरिक्त टैरिफ लगा दिया है. कनाडा ने चीन के इस टैरिफ की शिकायत विश्व व्यापार संगठन (WTO) में भी की है.
चीन ने कहा कि कनाडा ने पिछले साल चीन की इलेक्ट्रॉनिक गाड़ियों पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगाया था. हालिया टैरिफ कनाडा के इसी टैरिफ का जवाब है.
चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गुओ जियाकुन ने कनाडा पर टैरिफ लगाने को लेकर कहा, 'चीन ने जवाबी टैरिफ लगाया है वो पूरी तरह से उचित और कानून के अनुरूप है. हम कनाडा से आग्रह करते हैं कि वो अपने गलत रवैये को सुधारे और दोनों दशों के बीच सामान्य व्यापार बहाल करने के लिए ठोस कार्रवाई करे.'
कनाडा ने चीन के खिलाफ WTO में की शिकायत
WTO ने पुष्टि की है कि कनाडा ने अतिरिक्त टैरिफ को लेकर चीन के खिलाफ शिकायत की है. संगठन ने कहा कि कनाडा ने अनुरोध किया कि उसके कृषि और मत्स्य उत्पादों पर चीन के अतिरिक्त टैरिफ को लेकर परामर्श किया जाए. WTO प्रक्रियाओं के लिए शुरू में विवाद वाले पक्षों के बीच परामर्श की जरूरत होती है. अगर इससे कोई समाधान नहीं निकल पाता तो शिकायतकर्ता तीन से पांच एक्सपर्ट्स वाले पैनल का अनुरोध कर सकता है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.

पिछले 25 दिनों से पूरी दुनिया इस सवाल का जवाब ढूंढ रही है कि सऊदी अरब, यूएई, कतर, कुवैत, बहरीन और ओमान जैसे देश इस युद्ध में ईरान के खिलाफ शामिल होंगे या नहीं होंगे. लेकिन अब ऐसा लगता है कि इस सवाल का जवाब बहुत जल्द पूरी दुनिया को मिलने वाला है और खाड़ी के ये मुस्लिम देश ईरान के खिलाफ Full Scale War शुरू कर सकते हैं. देखें.

इज़रायल ने एक अली लारिजानी को मारा तो ईरान दूसरा 'लारिजानी' लेकर आ गया. इस बार ईरान ने जिस नेता को नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल का सचिव बनाया है, वो पिछले सभी नेताओं में सबसे ज्यादा कट्टर माना जा रहा है. इनका नाम है मोहम्मद बाघेर जोलघदर, जिन्हें ईरान की सिक्योरिटी डीप स्टेट का आदमी माना जाता है. देखें वीडियो.








