
एक तरफ किसान सम्मान तो दूसरी तरफ मतदाना अभिनंदन... चुनाव नतीजों के बाद सियासी गणित ठीक करने में जुटी BJP?
AajTak
543 की लोकसभा में जिस बीजेपी के पास पिछली बार ग्रामीण इलाके की 201 सीट थीं, अबकी बार 126 सीट ही ग्रामीण इलाके में बीजेपी जीत पाई. क्या यही वजह है कि जब प्रधानमंत्री पद की कुर्सी पर तीसरी बार नरेंद्र मोदी पहुंचे तो पहली फाइल किसान सम्मान निधि की साइन की? और जब नतीजों के 14 दिन बाद पहली बार अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचे तो 9.60 करोड़ किसानों को सम्मान निधि की 17वीं किस्त जारी की.
देश के लोकसभा चुनाव के नतीजे आए 14 दिन बात चुके हैं. 10 दिन बाद 18वीं लोकसभा का सत्र शुरू होगा. नतीजों के बाद जब विपक्ष को लगता है कि वो मजबूत हुआ है और तीसरी बार सरकार चला रहे नरेंद्र मोदी को घेर सकता है, जब विपक्ष संसद में उठाए जाने वाले मुद्दे बताने लगा है, तब विपक्ष के मजबूत हुए हाथ से बीजेपी भांप चुकी है कि अब तैयारी और मजबूत करनी होगी. तभी तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचे. किसान सम्मान निधि के तहत 20 हजार करोड़ रुपए किसानों के खाते में डाले, उधर दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के घर स्पीकर चुनने के मुद्दे पर रणनीति बनी.
विपक्ष जब ये दिखाने में ज्यादा जुटा है कि इस बार बीजेपी का अपने दम पर बहुमत नहीं है, तब बीजेपी मतदाता अभिनंदन यात्रा के जरिए ये बताने में जुटने जा रही है कि ऐतिहासिक रूप से तीसरी बार सरकार चलाने का मौका जनता ने नरेंद्र मोदी को ही दिया है. इस साल होने वाले विधानसभा चुनावों के प्रभारी तय करके बैठक बीजेपी ने शुरू कर दी है, तो आगे जिन राज्यपालों का कार्यकाल पूरा होगा, उनकी जगह किन्हें मौका देकर सियासी संदेश देना है, इसकी भी तैयारी बीजेपी कर चुकी है. इन सबके बीच सरकार का सबसे ज्यादा जोर गांव और किसानों पर है.
यह भी पढ़ें: गंगा आरती के बाद PM मोदी ने काशी विश्वनाथ मंदिर में की पूजा
फिर मजबूती हासिल करने में जुटी बीजेपी
दरअसल, 543 की लोकसभा में जिस बीजेपी के पास पिछली बार ग्रामीण इलाके की 201 सीट थीं, अबकी बार 126 सीट ही ग्रामीण इलाके में बीजेपी जीत पाई. क्या यही वजह है कि जब प्रधानमंत्री पद की कुर्सी पर तीसरी बार नरेंद्र मोदी पहुंचे तो पहली फाइल किसान सम्मान निधि की साइन की? और जब नतीजों के 14 दिन बाद पहली बार अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचे तो 9.60 करोड़ किसानों को सम्मान निधि की 17वीं किस्त जारी की. 20 हजार करोड़ रुपए किसानों के खाते में डाले. शहरी क्षेत्र की कही जाने वाली पार्टी के गांव तक फैलती जमीन जो इस बार चुनावी नतीजों में सिकुड़ी तो मजबूती की राह फिर बीजेपी ने तलाशना शुरू कर दिया है.
इस बार 10 दिन देरी से संसदीय क्षेत्र पहुंचे पीएम

ईरान-इजरायल युद्ध का आज 23वा दिन है. और तीन हफ्ते बाद ईरान ने अपनी पूरी रणनीति बदल दी है. अब वो सिर्फ सैन्य ठिकानों को तबाह नहीं कर रहा बल्कि दुनिया की अर्थव्यवस्था को खतरे में डाल रहा है. ताकि सभी पर दबाव बनाया जा सके. इजरायल ईरान के तेल ठिकानों पर हमले कर रहा है तो ईरान सऊदी अरब, कतर और कुवैत में तेल-गैस के ठिकानों को निशाना बना रहा है.

असम के बिजनी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उम्मीदवार नहीं उतारने के फैसले के विरोध में पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ की. गुस्साए कार्यकर्ताओं ने दफ्तर का सामान क्षतिग्रस्त किया और गायक जुबीन गर्ग की तस्वीर पर भी हमला किया. घटना के बाद आलोचना तेज हो गई है. मामले में कार्यकर्ताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई, जबकि पार्टी नेतृत्व की प्रतिक्रिया अभी नहीं आई है.

भारतीय राजनीति में आज की तारीख ऐतिहासिक है. वो तारीख जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी ने एक रिकॉर्ड बनाया है, ये रिकॉर्ड है सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख बने रहने का. पीएम मोदी ने जब से सत्ता संभाली है तब से लगातार वो सरकार प्रमुख रहे हैं, चार बार वो गुजरात के मुख्यमंत्री रहे उसके बाद तीन बार से लगातार प्रधानमंत्री हैं. कुल मिलाकर 8931 दिन से पीएम मोदी सरकार प्रमुख हैं और आगे ये रिकॉर्ड बढ़ता ही जाएगा.

भारतीय राजनीति में आज की तारीख ऐतिहासिक है. वो तारीख जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी ने एक रिकॉर्ड बनाया है, ये रिकॉर्ड है सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख बने रहने का. पीएम मोदी ने जब से सत्ता संभाली है तब से लगातार वो सरकार प्रमुख रहे हैं, चार बार वो गुजरात के मुख्यमंत्री रहे उसके बाद तीन बार से लगातार प्रधानमंत्री हैं. कुल मिलाकर 8931 दिन से पीएम मोदी सरकार प्रमुख हैं और आगे ये रिकॉर्ड बढ़ता ही जाएगा.

मुंबई इंडियंस की कप्तानी को लेकर नई बहस छिड़ गई है. श्रीकांत ने सलाह दी है कि हार्दिक पंड्या कप्तानी छोड़कर सूर्यकुमार यादव को मौका दें. वर्ल्ड कप जीत के बाद सूर्या की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है. उन्होंने इसको लेकर कई तर्क भी दिए हैं. बता दें कि हार्दिक को गुजरात से लाकर मुंबई की कप्तानी दी गई थी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

आज बात पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दंगल की जहां टीएमसी और बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला है. बंगाल की सियासत इस वक्त अपने चरम पर है, जहां हर बयान, हर कदम और हर मंच चुनावी रणनीति का हिस्सा बन चुका है. कल ईद के मौके पर मंदिर -मस्जिद का रंग देखने को मिला. ममता बनर्जी ने कोलकाता में ईद के मौके पर बीजेपी के घुसपैठिए वाले मुद्दे पर अबतक का सबसे बड़ा पलटवार किया. ईद-उल-फितर के मौके पर कोलकाता के रेड रोड पर आयोजित एक बड़े धार्मिक कार्यक्रम में ममता ने पीएम मोदी को सबसे बड़ा घुसपैठिया बता दिया. ये वही मुद्दा है जिस पर पीएम मोदी लगातार ममता सरकार को घेर रहे हैं. ममता के बयान पर बीजेपी ने हार की हताशा में दिया गया बयान बताया. वहीं बीजेपी ने भी बंगाल में अपने वोटरों को मैसेज दिया है. शुभेंदु अधिकारी कालीघाट मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की और मां काली से आशीर्वाद मांगते हुए कहा कि बंगाल में घुसकर बांग्लादेशी घुसपैठियों ने बहुत अत्याचार किया है. बंगाल में अगले महीने दो चरण में वोटिंग होनी है. ऐसे में जैसे-जैसे तारीख नजदीक आएगी, बयान और भी तीखे होंगे और सियासी चालें और भी पेचीदा. लेकिन सवाल ये कि क्या बंगाल मंदिर-मस्जिद की राजनीति से बाहर निकल पाएगी. इस बार बंगाल में किस पार्टी की नैरेटिव का सिक्का चलेगा. बीजेपी-टीएमसी की आमने-सामने की लड़ाई में आखिर कांग्रेस और कभी 34 साल तक लगातार सरकार में रहने वाली लेफ्ट क्या कर रही है.






