
एक ट्रिलियन डॉलर के पैकेज को मिली मंजूरी तो रोबोट के साथ डांस करने लगे मस्क- VIDEO
AajTak
टेस्ला के शेयरधारकों ने ऑस्टिन में हुई एनुअल जनरल मीटिंग में एलन मस्क के लिए 1 ट्रिलियन डॉलर के रिकॉर्ड वेतन पैकेज को मंजूरी दे दी, जिसे 75% से ज्यादा निवेशकों का समर्थन मिला. यह पैकेज टेस्ला के प्रदर्शन से जुड़ा है, जिसमें कंपनी की मार्केट वैल्यू को 1.5 ट्रिलियन से बढ़ाकर 8.5 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचाने और अगले दस सालों में 20 मिलियन वाहन, 1 मिलियन रोबोटैक्सी और 1 मिलियन ह्यूमनॉइड रोबोट बनाने जैसे लक्ष्य शामिल हैं.
टेस्ला के शेयरधारकों ने कंपनी की एनुअल जनरल मीटिंग (AGM) में गुरुवार को एलन मस्क के लिए 1 ट्रिलियन डॉलर (करीब 83 लाख करोड़ रुपये) के रिकॉर्ड तोड़ वेतन पैकेज को मंजूरी दे दी. यह बैठक अमेरिका के टेक्सास राज्य के ऑस्टिन शहर में हुई.
इस वोटिंग में 75 प्रतिशत से ज्यादा निवेशकों ने मस्क के पक्ष में वोट दिया. इस फैसले के बाद अगर मस्क कंपनी के तय विकास लक्ष्यों को हासिल कर लेते हैं, तो वह दुनिया के पहले ट्रिलियनेयर (एक लाख करोड़ डॉलर की संपत्ति वाले व्यक्ति) बन सकते हैं.
रोबोट के साथ डांस करने लगे मस्क
यह पैकेज टेस्ला की परफॉर्मेंस से जुड़ा है, जिसमें कंपनी की मार्केट वैल्यू को मौजूदा 1.5 ट्रिलियन डॉलर से बढ़ाकर 8.5 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचाना शामिल है. न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट में कहा गया है कि घोषणा के बाद टेस्ला के शेयर आफ्टर-ऑवर्स ट्रेडिंग में करीब 1 प्रतिशत बढ़ गए.
जैसे ही वोटिंग के नतीजों की घोषणा हुई, मस्क मुस्कुराते हुए मंच पर आए और टेस्ला के ह्यूमनॉइड रोबोट 'ऑप्टिमस' के साथ डांस करने लगे. मस्क ने मजाकिया लहजे में कहा, 'दूसरी कंपनियों की शेयरहोल्डर मीटिंग्स बोरिंग होती हैं, लेकिन हमारी तो धमाकेदार होती है. देखो ये सब... ये तो जबरदस्त है.'
उन्होंने आगे कहा कि यह मंजूरी 'टेस्ला के लिए एक नए अध्याय की शुरुआत' है. मस्क बोले, 'हम जो शुरू करने जा रहे हैं, वो सिर्फ टेस्ला की कहानी का नया अध्याय नहीं, बल्कि पूरी तरह एक नई किताब है.'

पिछले 25 दिनों से पूरी दुनिया इस सवाल का जवाब ढूंढ रही है कि सऊदी अरब, यूएई, कतर, कुवैत, बहरीन और ओमान जैसे देश इस युद्ध में ईरान के खिलाफ शामिल होंगे या नहीं होंगे. लेकिन अब ऐसा लगता है कि इस सवाल का जवाब बहुत जल्द पूरी दुनिया को मिलने वाला है और खाड़ी के ये मुस्लिम देश ईरान के खिलाफ Full Scale War शुरू कर सकते हैं. देखें.

इज़रायल ने एक अली लारिजानी को मारा तो ईरान दूसरा 'लारिजानी' लेकर आ गया. इस बार ईरान ने जिस नेता को नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल का सचिव बनाया है, वो पिछले सभी नेताओं में सबसे ज्यादा कट्टर माना जा रहा है. इनका नाम है मोहम्मद बाघेर जोलघदर, जिन्हें ईरान की सिक्योरिटी डीप स्टेट का आदमी माना जाता है. देखें वीडियो.

युद्ध का आज 25वां दिन है. कल अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से ये संकेत मिले थे कि वो सीजफायर के लिए तैयार हैं. लेकिन ईरान ने इनकार कर दिया है. बल्कि अब तो ईरान के हौसले और ज्यादा बुलंद हो गए हैं. ईरान ने बीती रात से लेकर आज दिन भर इजरायल पर नये हमलों की बाढ़ ला दी है. ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलें इजरायल में भारी तबाही मचा रही हैं. ईरान रुक नहीं रहा है. इजरायल को बड़ा नुकसान पहुंचा रहा है.

आज का दंगल ईरान की जंग से भारत की बिगड़ती सेहत को लेकर है. ईरान में 25 दिन से जंग चल रही है. और पीएम मोदी ने कहा है कि इस जंग के कारण भारत पर दूरगामी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है. पीएम मोदी ने कोविड महामारी की तरह मिल जुलकर इस चुनौती का सामना करने की अपील की है और देशवासियों को सभी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने का भरोसा भी दिया है. पश्चिम एशिया में जंग के हालात से उभरी चुनौतियों को लेकर सरकार ने कल सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है.









