
ऋषि सुनक ब्रिटिश PM पद की रेस में रहेंगे या होंगे बाहर? नॉमिनेशन के बाद आज एलिमिनेशन राउंड का रोमांच
AajTak
ब्रिटेन के पीएम पद की रेस अब रोमांचक दौर में पहुंच चुकी है. अब वहां एलिमिनेशन राउंड की वोटिंग हो रही है. इस राउंड में भारतीय मूल के ब्रिटिश राजनेता ऋषि सुनक को लिज ट्रॉस और सुएला ब्रेवरमैन से कड़ी टक्कर मिल रही है.
भारतीय मूल के ब्रिटिश नेता ऋषि सुनक पीएम पद के लिए कंजरवेटिव पार्टी में सबसे आगे चल रहे हैं. इस रेस में कामयाबी उन्हें ग्रेट ब्रिटेन का प्रधानमंत्री बना देगी. लेकिन उनके सामने ब्रिटिश सांसदों का समर्थन जुटाने की चुनौती है.
ऋषि सुनक के सामने सबसे बड़ी चुनौती कंजरवेटिव पार्टी में अपना नेतृत्व स्थापित करने की है. कंजरवेटिव पार्टी में नेता चुनने की प्रक्रिया में एक कमेटी शामिल होती है. ये पार्टी के सांसद होते हैं. नेता चुनने के लिए तीन स्तर की प्रक्रिया होती है. इसमें नॉमिनेशन, एलिमिनेशन और फाइनल सेलेक्शन है. नॉमिनेशन हो चुका है अब एलिमिनेशन राउंड चल रहा है. ऋषि सुनक फिलहाल इस रेस में आगे चल रहे हैं. हालांकि उनकी टक्कर एक और भारतीय राजनेता सुएला ब्रेवरमैन से है. इस फेज में कुल 8 उम्मीदवार हैं. ये उम्मीदवार हैं. सुएला ब्रेवरमैन, ऋषि सुनक, लिज ट्रास, नधीम जहावी, पेन्नी मॉर्डान्ट, केमी बेडेनोक, जर्मी हंट और टॉम टुजैन्ट शामिल है.
30 से कम वोट पाने पर होगा एलिमिनेशन
इसमें नॉमिनेशन की प्रकिया हो चुकी है. अब बैलेट पेपर से वोटिंग होने वाली है. जिस उम्मीदवार को 30 से कम वोट मिलेंगे उसका एलिमिनेशन हो जाएगा. यानी कि वो उम्मीदवार रेस से बाहर हो जाएगा. ब्रिटेन के अलिखित संविधान के अनुसार ब्रिटेन में पीएम के लिए केवल वे ही उम्मीदवार दूसरे दौर में जा सकेंगे, जिनके पास कम से कम 30 सांसदों का समर्थन होगा.
इस वोटिंग से पहले सभी उम्मीदवारों ने 12-12 मिनट के भाषण में कंजरवेटिव पार्टी के सांसदों के सामने अपनी उम्मीदवारी की जोरदार पैरवी की.
आज है पहले राउंड की वोटिंग

युद्ध का आज 25वां दिन है. कल अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से ये संकेत मिले थे कि वो सीजफायर के लिए तैयार हैं. लेकिन ईरान ने इनकार कर दिया है. बल्कि अब तो ईरान के हौसले और ज्यादा बुलंद हो गए हैं. ईरान ने बीती रात से लेकर आज दिन भर इजरायल पर नये हमलों की बाढ़ ला दी है. ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलें इजरायल में भारी तबाही मचा रही हैं. ईरान रुक नहीं रहा है. इजरायल को बड़ा नुकसान पहुंचा रहा है.

आज का दंगल ईरान की जंग से भारत की बिगड़ती सेहत को लेकर है. ईरान में 25 दिन से जंग चल रही है. और पीएम मोदी ने कहा है कि इस जंग के कारण भारत पर दूरगामी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है. पीएम मोदी ने कोविड महामारी की तरह मिल जुलकर इस चुनौती का सामना करने की अपील की है और देशवासियों को सभी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने का भरोसा भी दिया है. पश्चिम एशिया में जंग के हालात से उभरी चुनौतियों को लेकर सरकार ने कल सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है.

हिज्बुल्लाह ने इजरायली सेना पर जबरदस्त रॉकेट हमला किया है. हिजबुल्लाह प्रवक्ता ने कहा है कि हमने दुश्मन पर कई रॉकेट दागे हैं. उन्होंने कहा कि आज सुबह ये हमला लेबनान की सुरक्षा के लिए किया गया. इजरायल ने भी माना है कि हाइफा में कई रॉकेट दागे गए, लेकिन इजरायल का दावा है कि हमने ज्यादातर हमलों को नाकाम कर दिया. देखें वीडियो.

तेल अवीव में मची तबाही का ड्रोन फुटेज सामने आया है. इसमें देखा जा सकता है कि मंगलवार की सुबह जब दुनिया की नजरें ट्रंप के '5-दिन के युद्ध विराम' के दावों पर टिकी थीं, ठीक उसी वक्त ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलों ने तेल अवीव की सुरक्षा दीवार को चकनाचूर कर दिया. ताजा ड्रोन फुटेज ने इस हमले की भयावहता की गवाह दे दी है. देखें वीडियो.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,







