उस एक महिला की कहानी, जिसकी कुर्बानी की बुनियाद पर खड़ी है चीन की अरबों-खरबों की सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री
AajTak
सेमीकंडक्टर कहें या चिप... सिलिकॉन और जर्मेनियम से बनने वाली ये छोटी सी डिवाइस मॉर्डन साइंस का आधार है. हमारे पड़ोसी चीन में इस इंडस्ट्री के खड़े होने की स्टोरी एक चीनी लड़की की विज्ञान यात्रा की कहानी है. अमेरिका पढ़ने आई इस लड़की ने पेंसिलवेनिया की एक फिजिक्स लैब में एक सपना देखा. आजीवन अविवाहित रही इस लड़की की बाकी जिंदगी इसी सपने को जीने की एक रोमांचक कहानी है.
उस रोज अमेरिकी कस्टम और FBI के अधिकारी बड़ी सरगर्मी से एक चीनी महिला की तलाश कर रहे थे. उनकी तलाश उन्हें यूएस के एक बंदरगाह तक ले आई. यहां से पानी का एक जहाज कुछ ही घंटों में हॉन्गकॉन्ग की ओर रवाना होने वाला था. अमेरिकी अधिकारियों की टीम उस जहाज के पास पहुंची और 39 साल की एक महिला को पिन प्वाइंट कर लिया. महिला जहाज पर चढ़ने ही जा रही थी. कुछ ही मिनटों में ये लेडी इन्टेरोगेशन रूम में कस्टम और FBI अफसरों से घिरी थीं और अपने जवाब से उनका विश्वास जीतने की मुश्किल कोशिश कर रही थी.
इन अफसरों को निर्देश था- ये महिला किसी भी हालत में अमेरिकी सीमा से बाहर नहीं जाने पाए. कस्टम की टीम ने महिला का सारा समान मेज पर बिखेर दिया. एक-एक चीज कस्टम और FBI की नजरों से स्कैन होने लगी. कपड़े, किताबें, खाने का सामान, बक्से, सब कुछ.
FBI का इन्टेरोगेशन और पसीने से भीगी महिला
महिला का दिल जोर-जोर से धड़क रहा था, लेकिन वे शांत होने का दिखावा ही कर सकती थी. तब फिजिक्स की इस साइंटिस्ट के शरीर में तेजी से केमिकल रिएक्शन हो रहे थे. बॉडी पसीने से भीग रही थी. तभी एक अफसर ने 2 छोटे-छोटे बॉक्स उछालते हुए महिला से प्रश्न किया- इनमें क्या है? महिला को लगा एक हथौड़ा सीधे उसके सिर पर आकर गिरा हो. उनकी आवाज मिमियाने सी हो चली थी. बक्से में बंद था चीन की सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री का आने वाला कल.
लेकिन उसने खुद को संभाला. हौसले को बटोरा और गंभीरता से कहा, "ओह, प्लीज...इसे सावधानी से उठाएं, ये वो दवाएं हैं जिन्हें मैंने विशेष रूप से अपनी मां के फेफड़ों की बीमारी के इलाज के लिए खरीदा है, ये बहुत महंगी हैं!"
लेकिन इंतजार कीजिए, इन बक्सों में दवाएं नहीं बल्कि वो मैटेरियल छिपा था जिस पर आज चीन की अरबों अरब डॉलर की सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री इतरा रही है. जिस महिला की हम चर्चा कर रहे हैं तत्कालीन दुनिया की सेमीकंडक्टर साइंस की वो बेस्ट टैलेंट थीं. नाम था लिन लैनयिंग (Lin Lanying).

इजरायल में ईरान हमले के बड़े-बड़े दावे करता आ रहा है. लगातार दो दिन ईरान उन मिसाइल से हमले का दावा कर रहा है, जिनसे अब तक नहीं किया था. लेकिन क्या ईरान जिन मिसाइल से हमले का दावा करके बड़ी तबाही की तस्वीर पूरी दुनिया को बताकर अपनी ताकत दिखाना चाहता है, वो हकीकत नहीं है. देखें तेल अवीव से श्वेता सिंह की ये ग्राउंड रिपोर्ट.

ईरान के सैन्य ठिकानों पर इजरायल के ताबड़तोड़ हमले जारी है. ताजा मामले में IDF ने IRGC के नौसेना के हेडक्वार्टर पर एयर स्ट्राइक की है. हमले के बाद नौसेना का मुख्यालय पूरी तरह से तबाह हो गया. IDF ने हमले का वीडियो भी जारी किया है. यह मुख्यालय ईरानी शासन के एक विशाल सैन्य परिसर के भीतर स्थित था और इसका उपयोग वर्षों से वरिष्ठ नौसेना कमांडरों द्वारा इजरायल राज्य और मध्य पूर्व के अन्य देशों के खिलाफ परिचालन गतिविधियों का प्रबंधन करने और समुद्री आतंकवादी अभियानों को आगे बढ़ाने के लिए किया जाता रहा था.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान के काबुल पर एयर स्ट्राइक की. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. इस बर्बर कांड के बाद काबुल में आंसू और मातम पसरा हुआ है कलेजे को चीर देने वाली तस्वीर देखिए.

इराक की राजधानी बगदाद में ताजा हमला हुआ है. इराकी सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, आज सुबह बगदाद में तीन हमले हुए हैं. एक हमला अमेरिकी दूतावास पर किया गया है. अमेरिकी दूतावास को ड्रोन और रॉकेट से निशाना बनाया है. बगदाद के ग्रीन ज़ोन में स्थित अमेरिकी दूतावास को निशाना बनाया गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक रॉकेट और कई ड्रोन दूतावास पर दागे गए. लेकिन समय रहते अमेरिकी एयर डिफेंस सिस्टम C-RAM सक्रिय हो गया और कई ड्रोन को हवा में ही मार गिराया गया.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. इधर अफगानिस्तान के आरोपों पर पाकिस्तान ने इनकार किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के प्रवक्ता मोशर्रफ जैदी ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया और कहा कि काबुल में किसी अस्पताल को निशाना नहीं बनाया गया.








