
उफनती नदियां, टूटे तटबंध... सैटेलाइट की तस्वीरों में कैद हुआ बाढ़ ग्रस्त उत्तर भारत
AajTak
देश के कई राज्यों में बारिश आफत बनकर बरस रही है. राजस्थान, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश और पड़ोसी क्षेत्रों में हालात बहुत खराब हैं. इन राज्यों में आए दिन लैंडस्लाइड, बादल फटने और बाढ़ की घटनाएं सामने आ रही हैं. सैटेलाइट द्वारा जारी की गई तस्वीरों में भी बाढ़ ग्रस्त उत्तर भारत साफ तौर पर दिखाई दे रहा है.
उत्तर भारत में भारी बारिश के कारण राजस्थान, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश और पड़ोसी क्षेत्रों में अचानक बाढ़, भूस्खलन और घर ढहने की घटनाएं सामने आई हैं. कई उत्तर भारतीय राज्यों में मूसलाधार बारिश के कारण अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन से सामान्य जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है, जिसमें हिमाचल प्रदेश सबसे ज्यादा प्रभावित है. इसके अलावा पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में भी जान-माल के नुकसान की खबरें हैं. हिमाचल प्रदेश में भूस्खलन और अचानक आई बाढ़ के कारण चार राष्ट्रीय राजमार्गों सहित 338 सड़कें बंद हो गई हैं. सैटेलाइट तस्वीरों में देखें बाढ़ ग्रस्त उत्तर भारत आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में गंभीर रूप से जलभराव की वजह से सड़कों से लेकर घरों तक हर जगह पानी ही पानी है. वहीं, हिमाचल में सतलुज नदी उफान पर है, जिसके कारण कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं. भारी बारिश के कारण व्यास नदी का जलस्तर भी बढ़ गया है, जिससे मंडी में भी बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं. बीते रविवार सतलुज व्यास उपग्रह से ली गई तस्वीरों में साफ तौर पर दिखाई दे रहा है कि सतलुज नदी से अतिरिक्त पानी छोड़े जाने के बाद घग्गर नदी का जलस्तर उफान पर है और इसकी धारा लगभग 380 मीटर चौड़ी हो गई है. घग्गर राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने बताया कि शिमला में 104, मंडी में 71 और सिरमौर में 58 सड़कें बंद हैं. इसके अलावा बिजली की 488 और पानी की 116 आपूर्ति लाइनें बाधित हुई हैं. बारिश बनीं आफत बता दें कि रविवार शाम से नागल में 115 मिमी, कसौली में 87 मिमी और ऊना में 56 मिमी बारिश दर्ज हुई है. वहीं, राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एसडीएमए) के आंकड़ों के अनुसार, 1 अगस्त से 55 लोग लापता हैं, जिनमें शिमला और कुल्लू जिलों के समेज व बागीपुल क्षेत्र के 33 लोग शामिल हैं. हरियाणा और पंजाब के रोपड़, आनंदपुर साहिब और होशियारपुर जिलों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं. इसके अलावा हिमाचल प्रदेश के भुंतर, खराल, मंडी और तारादेवी जिलों में भी बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं. पंजाब में एक महीने के अंदर दूसरी बार गांवों में बाढ़ आई हुई है, जिससे खड़ी फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है. वहीं, हरियाणा के यमुनानगर जिले के कई गांव सोम नदी के तटबंध में दरार आने के बाद जलमग्न हो गए हैं.

वाराणसी में गंगा नदी में नाव पर इफ्तार करने के मामले में 14 मुस्लिम युवकों की गिरफ्तारी पर सियासी विवाद बढ़ गया है. एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पुलिस कार्रवाई को भेदभावपूर्ण बताते हुए सवाल उठाए हैं. वायरल वीडियो के आधार पर केस दर्ज हुआ था. पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत करने सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग का असर अब देश में गहराने लगा है. गैस संकट देश में बढ़ने की आशंका है. देश में गैस की किल्लत देखी जा रही है. युद्ध की वजह से महंगाई बढ़ने की आशंका बढ़ गई है. मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच भारत में प्रीमियम पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी की गई है. प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2 से 2.30 रुपये का इजाफा किया गया है. नॉर्मल पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

धुरंधर पार्ट 2 की.. जो सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और लगातार नये रिकॉर्ड बना रही है.. लेकिन इसके साथ ही इस फिल्म में एक नया विवाद शुरू हो गया है.. धुरंधर पार्ट 1 में पाकिस्तान की साजिशों का पर्दाफाश हुआ था.. धुरंधर 2 में कुछ ऐसा है कि देश के विपक्ष को ये फिल्म पसंद नहीं आ रही है.. आरोप लग रहा है कि सरकार का एजेंडा सेट करने के लिए ये फिल्म बनी है.. हकीकत क्या है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है







