
'उन्हें शर्म आनी चाहिए...' फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों के बयान से भड़के नेतन्याहू, बोले- उनकी मदद के बगैर भी जीतेंगे
AajTak
नेतन्याहू ने अपने संदेश में कहा कि इजरायल, 'सभ्यता के दुश्मनों के खिलाफ सात मोर्चों पर खुद का बचाव कर रहा है. हम गाजा में हमास के खिलाफ लड़ रहे हैं, उन बर्बर लोगों के खिलाफ लड़ रहे हैं, जिन्होंने 7 अक्टूबर को हमारे लोगों की हत्या की,रेप किए, सिर कलम किया और उन्हें जला दिया.'
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि "सभी सभ्य देशों" को इजरायल के साथ मजबूती से खड़ा होना चाहिए, क्योंकि वह ईरान के नेतृत्व वाली "बर्बर ताकतों से लड़ रहा है.", उन्होंने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के इजरायल पर हथियार प्रतिबंध लगाने के आह्वान को "शर्मनाक" बताया.
शनिवार को एक वीडियो संदेश जारी करते हुए प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने इसे शर्मनाक बताते हुए कहा कि "आतंक की धुरी एक साथ खड़ी है, लेकिन जो देश कथित तौर पर इस आतंकी धुरी का विरोध करते हैं, वे इजरायल पर हथियार प्रतिबंध लगाने का आह्वान कर रहे हैं."
नेतन्याहू के इस बयान के तुंरत बाद ही मैक्रों के ऑफिस ने बयान जारी करते हुए सफाई दी और कहा कि फ्रांस इजरायल का पक्का दोस्त है और वह इजराइल की सुरक्षा का समर्थन करता है. साथ ही कहा कि अगर ईरान या उसके समर्थक इजरायल पर हमला करते हैं, तो फ्रांस हमेशा इजरायल के साथ खड़ा रहेगा.
भड़के नेतन्याहू बोले- उन्हें शर्म आनी चाहिए नेतन्याहू ने कहा, "ऐसे समय में जब इजरायल ईरान के नेतृत्व वाली बर्बर ताकतों से लड़ रहा है, सभी सभ्य देशों को इजरायल के साथ मजबूती से खड़ा होना चाहिए. फिर भी राष्ट्रपति मैक्रों और कुछ अन्य पश्चिमी नेता अब इजरायल को हथियार देने पर प्रतिबंध लगाने की मांग कर रहे हैं. उन्हें शर्म आनी चाहिए. क्या ईरान हिज्बुल्लाह, हूती, हमास और उसके अन्य सहयोगियों पर हथियार प्रतिबंध लगा रहा है? बिल्कुल नहीं. आतंक की धुरी एक साथ खड़ी है, लेकिन जो देश कथित तौर पर इस आतंकी धुरी का विरोध करते हैं, वे इजरायल पर हथियार प्रतिबंध लगाने की मांग कर रहे हैं. यह कितनी शर्मनाक बात है."
हम सात मोर्चों पर कर रहे हैं खुद का बचाव- नेतन्याहू नेतन्याहू ने अपने संदेश में कहा कि इजरायल, "सभ्यता के दुश्मनों के खिलाफ सात मोर्चों पर खुद का बचाव कर रहा है. हम गाजा में हमास के खिलाफ लड़ रहे हैं, उन बर्बर लोगों के खिलाफ लड़ रहे हैं, जिन्होंने 7 अक्टूबर को हमारे लोगों की हत्या की,रेप किए, सिर कलम किया और उन्हें जला दिया.'
नेतन्याहू ने आगे कहा, 'हम लेबनान में हिजबुल्लाह के खिलाफ लड़ रहे हैं, जो दुनिया का सबसे भारी हथियारों से लैस आतंकवादी संगठन है, जो हमारी उत्तरी सीमा पर 7 अक्टूबर से भी बड़े नरसंहार की योजना बना रहा था. इसने लगभग एक साल तक इजरायल के शहरों और कस्बों पर रॉकेट दागे हैं. हम यमन में हूतियों और इराक और सीरिया में शिया मिलिशिया के खिलाफ लड़ रहे हैं, जिन्होंने मिलकर इजरायल के खिलाफ सैकड़ों ड्रोन और मिसाइल हमले किए हैं. हम Judea और सामरिया में आतंकवादियों के खिलाफ लड़ रहे हैं, जो हमारे शहरों के बीचों-बीच नागरिकों की हत्या करने की कोशिश कर रहे हैं. और हम ईरान के खिलाफ लड़ रहे हैं, जिसने पिछले हफ्ते इजरायल पर सीधे 200 से अधिक बैलिस्टिक मिसाइलें दागी थीं और जो इजरायल के खिलाफ सात मोर्चों पर युद्ध के पीछे खड़ा है."

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.

पिछले 25 दिनों से पूरी दुनिया इस सवाल का जवाब ढूंढ रही है कि सऊदी अरब, यूएई, कतर, कुवैत, बहरीन और ओमान जैसे देश इस युद्ध में ईरान के खिलाफ शामिल होंगे या नहीं होंगे. लेकिन अब ऐसा लगता है कि इस सवाल का जवाब बहुत जल्द पूरी दुनिया को मिलने वाला है और खाड़ी के ये मुस्लिम देश ईरान के खिलाफ Full Scale War शुरू कर सकते हैं. देखें.

इज़रायल ने एक अली लारिजानी को मारा तो ईरान दूसरा 'लारिजानी' लेकर आ गया. इस बार ईरान ने जिस नेता को नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल का सचिव बनाया है, वो पिछले सभी नेताओं में सबसे ज्यादा कट्टर माना जा रहा है. इनका नाम है मोहम्मद बाघेर जोलघदर, जिन्हें ईरान की सिक्योरिटी डीप स्टेट का आदमी माना जाता है. देखें वीडियो.








