
उत्तर कोरिया ने दागी परमाणु हथियारों से लैस बैलिस्टिक मिसाइल, जापान और दक्षिण कोरिया अलर्ट
AajTak
उत्तर कोरिया ने शुक्रवार को एक शॉर्ट-रेंज बैलिस्टिक मिसाइल दागी, जिसे जापान और दक्षिण कोरिया दोनों ने कन्फर्म किया है. मिसाइल जापान के विशेष आर्थिक क्षेत्र (EEZ) के बाहर समुद्र में गिरी और किसी तरह के नुकसान की कोई सूचना नहीं है. जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची ने कहा कि स्थिति पर नजर रखी जा रही है.
जापान सरकार ने बताया है कि उत्तर कोरिया ने एक मिसाइल दागी है जो एक बैलिस्टिक मिसाइल हो सकती है. जापान कोस्ट गार्ड ने जानकारी दी है कि यह मिसाइल समुद्र में गिरी और फिलहाल किसी तरह के नुकसान की कोई जानकारी नहीं है. जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची ने कहा कि उत्तर कोरिया की मिसाइल से किसी भी नुकसान का कोई सबूत अब तक नहीं मिला है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है.
उत्तर कोरिया ने शुक्रवार को परमाणु हथियारों से लैस एक शॉर्ट-रेंज बैलिस्टिक मिसाइल दागी, जिसे टोक्यो और सियोल दोनों ने कन्फर्म किया है. यह मिसाइल जापान के विशेष आर्थिक क्षेत्र (EEZ) के बाहर समुद्र में जाकर गिरी. जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची ने मीडिया से कहा कि मिसाइल EEZ से बाहर गिरी है. यह क्षेत्र जापान के तट से 200 नौटिकल मील (लगभग 370 किलोमीटर) तक फैला हुआ है.
जापान और दक्षिण कोरिया ने दी जानकारी
जापान के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि मिसाइल उत्तर कोरिया के पश्चिमी तट से दागी गई, जो पूर्व दिशा में लगभग 450 किलोमीटर तक गई. वहीं दक्षिण कोरिया की सेना ने कहा कि उसने इस लॉन्च को तुरंत ट्रैक किया. उनके मुताबिक मिसाइल चीन की सीमा के पास उत्तर-पश्चिम इलाके से दागी गई और करीब 700 किलोमीटर तक उड़ान भरी. सियोल ने कहा कि उसने अमेरिका और जापान के साथ मिलकर इसकी जानकारी साझा की.
लगातार मिसाइल परीक्षण कर रहा उत्तर कोरिया
28 अक्टूबर को उत्तर कोरिया ने परमाणु-सक्षम समुद्र से दागी जाने वाली क्रूज मिसाइलों का परीक्षण किया था, जो एक तरह से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को संदेश माना गया. उस समय ट्रंप टोक्यो में प्रधानमंत्री ताकाइची से मुलाकात कर रहे थे. इससे एक हफ्ता पहले, और ताकाइची के प्रधानमंत्री पद संभालने के अगले दिन, उत्तर कोरिया ने कई शॉर्ट-रेंज बैलिस्टिक मिसाइलें दागी थीं.

पिछले 25 दिनों से पूरी दुनिया इस सवाल का जवाब ढूंढ रही है कि सऊदी अरब, यूएई, कतर, कुवैत, बहरीन और ओमान जैसे देश इस युद्ध में ईरान के खिलाफ शामिल होंगे या नहीं होंगे. लेकिन अब ऐसा लगता है कि इस सवाल का जवाब बहुत जल्द पूरी दुनिया को मिलने वाला है और खाड़ी के ये मुस्लिम देश ईरान के खिलाफ Full Scale War शुरू कर सकते हैं. देखें.

इज़रायल ने एक अली लारिजानी को मारा तो ईरान दूसरा 'लारिजानी' लेकर आ गया. इस बार ईरान ने जिस नेता को नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल का सचिव बनाया है, वो पिछले सभी नेताओं में सबसे ज्यादा कट्टर माना जा रहा है. इनका नाम है मोहम्मद बाघेर जोलघदर, जिन्हें ईरान की सिक्योरिटी डीप स्टेट का आदमी माना जाता है. देखें वीडियो.

युद्ध का आज 25वां दिन है. कल अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से ये संकेत मिले थे कि वो सीजफायर के लिए तैयार हैं. लेकिन ईरान ने इनकार कर दिया है. बल्कि अब तो ईरान के हौसले और ज्यादा बुलंद हो गए हैं. ईरान ने बीती रात से लेकर आज दिन भर इजरायल पर नये हमलों की बाढ़ ला दी है. ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलें इजरायल में भारी तबाही मचा रही हैं. ईरान रुक नहीं रहा है. इजरायल को बड़ा नुकसान पहुंचा रहा है.

आज का दंगल ईरान की जंग से भारत की बिगड़ती सेहत को लेकर है. ईरान में 25 दिन से जंग चल रही है. और पीएम मोदी ने कहा है कि इस जंग के कारण भारत पर दूरगामी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है. पीएम मोदी ने कोविड महामारी की तरह मिल जुलकर इस चुनौती का सामना करने की अपील की है और देशवासियों को सभी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने का भरोसा भी दिया है. पश्चिम एशिया में जंग के हालात से उभरी चुनौतियों को लेकर सरकार ने कल सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है.









