
उज्जैन: स्कूली बच्चों को ले जा रही गाड़ी पलटी, ड्राइवर की मौत, 18 बच्चे घायल
AajTak
मध्य प्रदेश के उज्जैन (MP Ujjain) शहर के नागझिरी थाना क्षेत्र में स्कूली बच्चों को ले जा रही मैजिक दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इससे 18 बच्चे घायल हो गए. वहीं ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई. जिस समय हादसा हुआ, ड्राइवर स्कूल से बच्चों को घर छोड़ने जा रहा था.
मध्य प्रदेश में उज्जैन (MP Ujjain) के नागझिरी थाना क्षेत्र में स्कूली बच्चों को ले जा रहा एक मैजिक वाहन पलट गया. इसमें 18 बच्चे घायल हो गए. ड्राइवर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है. मामले में कलेक्टर आशीष सिंह ने जांच की बात कही है. एक व्यापक गाइडलाइन बनाने के बारे में भी कहा है. सभी घायल बच्चों का जिला अस्पताल में उपचार जारी है.
जानकारी के अनुसार, उज्जैन के नागझिरी थाना क्षेत्र में स्कूलों से भरी मैजिक पलट गई. इसमें 18 स्कूली बच्चे घायल हुए हैं. मैजिक के ड्राइवर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. बच्चों को उज्जैन के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उज्जैन कलेक्टर ने बताया कि सभी बच्चे खतरे से बाहर हैं और सुरक्षित हैं. उन्होंने कहा कि हमारी टीम द्वारा जांच की जाएगी कि एंबुलेंस को कैसे हायर किया गया था.
कलेक्टर ने कहा कि गाड़ी में सुरक्षा के सभी इंतजाम थे या नहीं, पर वर्तमान में हमारा पूरा फोकस अभी बच्चों के स्वास्थ्य पर है. उन्होंने कहा कि एक व्यापक गाइडलाइन भी बनाई जाएगी. पहले से बनी गाइडलाइन का भी कड़ाई से पालन कराया जाएगा. कलेक्टर ने कहा कि बच्चे मदरलैंड स्कूल के बताए जा रहे हैं.
'कुछ बच्चों को हेड इंजरी, चल रहा है इलाज'
कलेक्टर ने कहा कि कुछ बच्चों को हेड इंजरी है, जिनका इलाज चल रहा है. हमारी एक टीम स्कूल जा रही है. जो मैजिक किन नियमों के तहत हायर की गई थी. इस बात की भी जांच की जाएगी कि सुरक्षा के क्या इंतजाम किए थे. उसकी अलग से जांच कराई जाएगी. वहीं एक घायल बच्ची ने कहा बताया, 'भैया गाड़ी अच्छे से नहीं चला रहे थे. एकदम से ब्रेक लगाते थे. रोड बहुत ऊंचा नीचा था तो गाड़ी पलटी खा गई. गाड़ी तेज भी चला रहे थे'.

ईरान-इजरायल युद्ध का आज 23वा दिन है. और तीन हफ्ते बाद ईरान ने अपनी पूरी रणनीति बदल दी है. अब वो सिर्फ सैन्य ठिकानों को तबाह नहीं कर रहा बल्कि दुनिया की अर्थव्यवस्था को खतरे में डाल रहा है. ताकि सभी पर दबाव बनाया जा सके. इजरायल ईरान के तेल ठिकानों पर हमले कर रहा है तो ईरान सऊदी अरब, कतर और कुवैत में तेल-गैस के ठिकानों को निशाना बना रहा है.

असम के बिजनी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उम्मीदवार नहीं उतारने के फैसले के विरोध में पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ की. गुस्साए कार्यकर्ताओं ने दफ्तर का सामान क्षतिग्रस्त किया और गायक जुबीन गर्ग की तस्वीर पर भी हमला किया. घटना के बाद आलोचना तेज हो गई है. मामले में कार्यकर्ताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई, जबकि पार्टी नेतृत्व की प्रतिक्रिया अभी नहीं आई है.

भारतीय राजनीति में आज की तारीख ऐतिहासिक है. वो तारीख जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी ने एक रिकॉर्ड बनाया है, ये रिकॉर्ड है सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख बने रहने का. पीएम मोदी ने जब से सत्ता संभाली है तब से लगातार वो सरकार प्रमुख रहे हैं, चार बार वो गुजरात के मुख्यमंत्री रहे उसके बाद तीन बार से लगातार प्रधानमंत्री हैं. कुल मिलाकर 8931 दिन से पीएम मोदी सरकार प्रमुख हैं और आगे ये रिकॉर्ड बढ़ता ही जाएगा.

भारतीय राजनीति में आज की तारीख ऐतिहासिक है. वो तारीख जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी ने एक रिकॉर्ड बनाया है, ये रिकॉर्ड है सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख बने रहने का. पीएम मोदी ने जब से सत्ता संभाली है तब से लगातार वो सरकार प्रमुख रहे हैं, चार बार वो गुजरात के मुख्यमंत्री रहे उसके बाद तीन बार से लगातार प्रधानमंत्री हैं. कुल मिलाकर 8931 दिन से पीएम मोदी सरकार प्रमुख हैं और आगे ये रिकॉर्ड बढ़ता ही जाएगा.

मुंबई इंडियंस की कप्तानी को लेकर नई बहस छिड़ गई है. श्रीकांत ने सलाह दी है कि हार्दिक पंड्या कप्तानी छोड़कर सूर्यकुमार यादव को मौका दें. वर्ल्ड कप जीत के बाद सूर्या की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है. उन्होंने इसको लेकर कई तर्क भी दिए हैं. बता दें कि हार्दिक को गुजरात से लाकर मुंबई की कप्तानी दी गई थी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.







