
ई-सिगरेट पर बैन लगाएंगे पुतिन, छोटे खिलाड़ियों के सामने खडे होकर की ऐसी घोषणा
AajTak
रूस ई-सिगरेट और वेप उत्पादों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने जा रहा है. इससे जुड़े एक प्रस्ताव को रूसी राष्ट्रपति की सहमति मिल गई है. हालांकि, आलोचकों का कहना है कि इससे वेप प्रोडक्ट्स की ब्लैक मार्केटिंग बढ़ जाएगी.
रूस देशभर में ई-सिगरेट जैसे वेप प्रोडक्ट्स पर बैन लगाने की तरफ बढ़ रहा है. रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने वेप की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के प्रस्ताव को समर्थन देने के संकेत दिए हैं. यह प्रस्ताव सार्वजनिक स्वास्थ्य से जुड़े एक्टिविस्ट्स और सांसदों की तरफ से पेश किया गया था.
गुरुवार को रूस के समारा शहर में एक स्पोर्ट्स और एजुकेशन सेंटर की यात्रा के दौरान पब्लिक मूवमेंट 'हेल्दी फादरलैंड' की प्रमुख येकातेरिना लेशचिंस्काया ने राष्ट्रपति के सामने यह मुद्दा उठाया. उन्होंने पड़ोसी देशों सहित दुनिया के अन्य हिस्सों में वेप पर लगे प्रतिबंधों और उससे हुए फायदों का हवाला दिया.
इस पर प्रतिक्रिया देते हुए पुतिन ने सहमति में अपना सिर हिलाया और बताया कि उपप्रधानमंत्री दिमित्री चेर्नीशेंको ने भी इस प्रस्ताव का समर्थन किया है.
पुतिन ने प्रस्ताव पर समर्थन जताते हुए कहा, 'देखिए, चेर्नीशेंको भी सिर हिला रहे हैं. हमारी सरकार इसका समर्थन करती है.' रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि कानूनी प्रतिबंध के साथ-साथ युवाओं में जागरूकता बढ़ाना भी बेहद जरूरी है.
रूसी न्यूज एजेंसी RIA नोवोस्ती के अनुमान के अनुसार, इस समय रूस में करीब 35 से 40 लाख लोग वेप का इस्तेमाल करते हैं. अगस्त में पुतिन ने निजनी नोवगोरोद क्षेत्र में एक पायलट प्रोजेक्ट को मंजूरी दी थी, जिसमें क्षेत्रीय स्तर पर वेप बिक्री पर प्रतिबंध की प्रक्रिया शुरू की गई थी. इस विचार को देश की उपभोक्ता संरक्षण एजेंसी रोस्पोट्रेबनादजोर ने भी समर्थन दिया है.
रूस की संसद ड्यूमा में भी इस प्रस्ताव को लेकर तेजी से सहमति बन रही है. ड्यूमा स्पीकर व्याचेस्लाव वोलोडिन ने वेप्स को 'लिक्विड जहर' बताते हुए कहा कि यह स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा हैं. उनके मुताबिक, एक सर्वेक्षण में 2,65,000 में से 74% लोगों ने वेप पर पूर्ण प्रतिबंध का समर्थन किया. उन्होंने कहा कि 2023 में नाबालिगों को वेप बेचने पर लगाए गए प्रतिबंध जैसे 'आधे-अधूरे कदम' नाकाफी साबित हुए हैं.

पिछले 25 दिनों से पूरी दुनिया इस सवाल का जवाब ढूंढ रही है कि सऊदी अरब, यूएई, कतर, कुवैत, बहरीन और ओमान जैसे देश इस युद्ध में ईरान के खिलाफ शामिल होंगे या नहीं होंगे. लेकिन अब ऐसा लगता है कि इस सवाल का जवाब बहुत जल्द पूरी दुनिया को मिलने वाला है और खाड़ी के ये मुस्लिम देश ईरान के खिलाफ Full Scale War शुरू कर सकते हैं. देखें.

इज़रायल ने एक अली लारिजानी को मारा तो ईरान दूसरा 'लारिजानी' लेकर आ गया. इस बार ईरान ने जिस नेता को नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल का सचिव बनाया है, वो पिछले सभी नेताओं में सबसे ज्यादा कट्टर माना जा रहा है. इनका नाम है मोहम्मद बाघेर जोलघदर, जिन्हें ईरान की सिक्योरिटी डीप स्टेट का आदमी माना जाता है. देखें वीडियो.

युद्ध का आज 25वां दिन है. कल अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से ये संकेत मिले थे कि वो सीजफायर के लिए तैयार हैं. लेकिन ईरान ने इनकार कर दिया है. बल्कि अब तो ईरान के हौसले और ज्यादा बुलंद हो गए हैं. ईरान ने बीती रात से लेकर आज दिन भर इजरायल पर नये हमलों की बाढ़ ला दी है. ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलें इजरायल में भारी तबाही मचा रही हैं. ईरान रुक नहीं रहा है. इजरायल को बड़ा नुकसान पहुंचा रहा है.

आज का दंगल ईरान की जंग से भारत की बिगड़ती सेहत को लेकर है. ईरान में 25 दिन से जंग चल रही है. और पीएम मोदी ने कहा है कि इस जंग के कारण भारत पर दूरगामी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है. पीएम मोदी ने कोविड महामारी की तरह मिल जुलकर इस चुनौती का सामना करने की अपील की है और देशवासियों को सभी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने का भरोसा भी दिया है. पश्चिम एशिया में जंग के हालात से उभरी चुनौतियों को लेकर सरकार ने कल सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है.









