
ईरान-US जंग का सऊदी को तगड़ा नुकसान! एक बार फिर रूस पर टिकी भारत की नजर
AajTak
मध्य-पूर्व में जारी युद्ध के कारण होर्मुज की खाड़ी में तेल की आवाजाही बाधित हो गई है, जिससे भारत की तेल सप्लाई पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं. अमेरिकी प्रतिबंधों के चलते भारत ने सऊदी अरब से तेल खरीद बढ़ाई थी, लेकिन अब सऊदी से तेल की सप्लाई कम हो सकती है. इस बीच भारत फिर से रूस से तेल आयात बढ़ाने पर विचार कर रहा है.
मध्य-पूर्व में चल रहे युद्ध ने कच्चे तेल की आपूर्ति को बुरी तरह प्रभावित किया है. बीते शनिवार से अमेरिका और इजरायल ईरान से लड़ रहे हैं जिसके जवाब में ईरान ने मध्य-पूर्वी देशों के तेल निर्यात के अहम रास्ते होर्मुज की खाड़ी (Strait of Hormuz) से जहाजों की आवाजाही पर रोक लगा दी. इस रोक के बाद भारत की मुश्किलें बढ़ गई हैं क्योंकि रूसी तेल पर अमेरिकी प्रतिबंधों के चलते भारत ने हाल ही में सऊदी अरब जैसे मध्य-पूर्व देशों से तेल खरीद बढ़ाई है. लेकिन अब भारत के लिए ये विकल्प भी लगभग बंद हो रहा है. ऐसे में भारत एक बार फिर रूस से तेल आयात बढ़ाने पर विचार कर रहा है.
सोमवार को ब्लूमबर्ग ने रिपोर्ट किया कि तेल सप्लाई प्रभावित होने की आशंका के बीच दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा तेल आयातक भारत रूस के कच्चे तेल की खरीद बढ़ाने पर विचार कर रहा है.
रिपोर्ट के मुताबिक, भारत की सरकारी रिफाइनरियों ने वीकेंड में नई दिल्ली में सरकारी अधिकारियों के साथ बैठक की. इस दौरान एक इमर्जेंसी प्लान पर बातचीत की गई क्योंकि होर्मुज की खाड़ी के रास्ते तेल और गैस की सप्लाई लगभग ठप हो गई है.
समंदर में भटक रहे रूसी जहाजों पर लदे तेल अब भारत खरीदेगा?
समाचार एजेंसी ने मामले से परिचित लोगों के हवाले से कहा कि भारत अब अपने समुद्री क्षेत्र के पास रुके कार्गो पर लदे रूसी तेल को खरीदने पर विचार कर रहा है. रिपोर्ट के अनुसार, एशियाई जलक्षेत्र में टैंकरों पर करीब 95 लाख बैरल रूसी तेल मौजूद बताया जा रहा है.
फरवरी 2026 से पहले रूस भारत का शीर्ष तेल आपूर्तिकर्ता था लेकिन अमेरिकी दबाव के बीच भारत को रूस से तेल खरीद कम करनी पड़ी और सऊदी अरब भारत का शीर्ष तेल सप्लायर बन गया.

इराक की राजधानी बगदाद में ताजा हमला हुआ है. इराकी सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, आज सुबह बगदाद में तीन हमले हुए हैं. एक हमला अमेरिकी दूतावास पर किया गया है. अमेरिकी दूतावास को ड्रोन और रॉकेट से निशाना बनाया है. बगदाद के ग्रीन ज़ोन में स्थित अमेरिकी दूतावास को निशाना बनाया गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक रॉकेट और कई ड्रोन दूतावास पर दागे गए. लेकिन समय रहते अमेरिकी एयर डिफेंस सिस्टम C-RAM सक्रिय हो गया और कई ड्रोन को हवा में ही मार गिराया गया.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. इधर अफगानिस्तान के आरोपों पर पाकिस्तान ने इनकार किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के प्रवक्ता मोशर्रफ जैदी ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया और कहा कि काबुल में किसी अस्पताल को निशाना नहीं बनाया गया.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रही जंग का आज 18वां दिन है. जहां एक तरफ अमेरिका ईरान के सैन्य ठीकानों को तबाह करने में जुटा है तो वहीं इजरायल ईरान और खाड़ी देशों पर मिसाइलें बरसा रहा है. इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खर्ग द्वीप पर हमले और भारी क्षति का दावा किया है. जंग से जुड़े ताजा 10 अपडेट जानिए.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. तालिबान ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए इसे मानवता के खिलाफ अपराध बताया है और कहा कि पाकिस्तान ने अफगानिस्तान की हवाई सीमा का उल्लंघन किया है. वहीं पाकिस्तान सरकार ने इन आरोपों को निराधार बताते हुए खारिज कर दिया.

ईरान UAE के शहरों पर भीषण हमले कर रहा है. दुबई मॉल के आसपास स्थित पुलों पर अब बिल्कुल सन्नाटा पसरा हुआ है. रात के 11 बजे होने के बावजूद वहां लोग नहीं दिख रहे हैं जो आमतौर पर बहुत भीड़ होती थी. यहां के प्रसिद्ध रेस्टोरेंट पहले फुटबॉल मैच देखने वालों से भरे रहते थे और जगह कम पड़ जाती थी. लेकिन अब वहां केवल कुछ ही लोग हैं और रेस्टोरेंट के अंदर भी भीड़ बिलकुल नहीं है. बुर्ज खलीफा के पास का इलाका भी पूरी तरह शांत है, जहां कभी शोर शराबा होता था, अब वहां एकदम सन्नाटा है. देखें वीडियो.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के खिलाफ उनका ऑपरेशन पूरी ताकत से जारी है. उन्होंने बताया कि अब तक 7,000 से अधिक ईरानी सैन्य ठिकानों और अन्य महत्वपूर्ण ठिकानों को निशाना बनाया जा चुका है. ट्रंप ने कहा कि मिसाइल और ड्रोन फैक्ट्रीज सहित सभी सैन्य ठिकानों को नुकसान पहुंचाया गया है, और ईरान की नेवी और एयर फोर्स को भी पूरी तरह खत्म कर दिया गया है. देखें वीडियो.







