
ईरान में राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव कल, 2 उम्मीदवारों ने वापस लिया नाम, रेस में हैं ये चार कैंडिडेट
AajTak
ईरान में 28 जून यानी शुक्रवार को राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होने हैं. राष्ट्रपति पद की रेस में 4 उम्मीदवार हैं. इसमें सईद जलीली, मोहम्मद बाक़र क़ालीबाफ़, मुस्तफ़ा पोरमोहम्मदी और मसूद पेज़ेशकियान का नाम शामिल है.
ईरान में 28 जून यानी शुक्रवार को राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होने हैं. राष्ट्रपति पद की रेस से 2 उम्मीदवारों ने अपना नाम वापस ले लिया है. इसमें 53 वर्षीय आमिर हुसैन काजीजादेह हाशमी और तेहरान के मेयर अली रज़ा ज़कानी का नाम शामिल है. अब राष्ट्रपति पद की रेस में 4 उम्मीदवार हैं. इसमें सईद जलीली, मोहम्मद बाक़र क़ालीबाफ़, मुस्तफ़ा पोरमोहम्मदी और मसूद पेज़ेशकियान हैं. बता दें कि ईरान में चुनाव इसलिए हो रहे हैं क्योंकि पिछले महीने राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी की एक विमान हादसे में मौत हो गई थी.
हाशमी ने अपनी उम्मीदवारी वापस लेने के साथ ही दूसरे उम्मीदवारों से भी ऐसा करने की अपील की, ताकि क्रांति के मोर्चे को मजबूत किया जा सके. गाजीजादेह हाशमी दिवंगत राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी के उपाध्यक्षों में से एक हैं. साथ ही वह एक अहम फाउंडेशन के चीफ के रूप में भी काम कर चुके हैं. उन्होंने 2021 में हुए राष्ट्रपति चुनाव में भी हिस्सा लिया और करीब 1 मिलियन वोट हासिल किए थे, लेकिन वह आखिरी पायदान पर रहे थे.
2 कैंडिडेट्स ने वापस लिए नाम
समाचार एजेंसी AP की रिपोर्ट के मुताबिक हाशमी के अलावा तेहरान के मेयर अलीरेजा ज़कानी ने भी नाम वापस ले लिया, जैसा कि उन्होंने 2021 के चुनाव में पहले किया था जिसमें रईसी को वोट दिया गया था. ज़कानी ने कहा कि उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति हसन रूहानी के तीसरे प्रशासन के गठन को रोकने के लिए नाम वापस ले लिया. उनका यह बयान सुधारवादी उम्मीदवार मसूद पेजेशकियन के संदर्भ में था, पेजेशकियन पूर्व ईरानी विदेश मंत्री मोहम्मद जावेद ज़रीफ़ के समर्थन से चुनाव लड़ रहे हैं, जिन्होंने रूहानी के नेतृत्व में विश्व शक्तियों के साथ 2015 का परमाणु समझौता किया था.
अब 4 उम्मीदवार हैं रेस में
2 कैंडिडेट्स की ओर से अपने नाम वापस लेने के बाद अब राष्ट्रपति पद की रेस में 4 उम्मीदवार हैं. राजनीतिक विशेषज्ञों का कहना है कि 2 कट्टरपंथी, पूर्व परमाणु वार्ताकार सईद जलीली और संसदीय अध्यक्ष मोहम्मद बाघेर कलीबाफ एक ही गुट के लिए लड़ रहे हैं. फिर मसूद पेजेशकियन हैं, जो एक कार्डियक सर्जन हैं, जिन्होंने खुद को रूहानी और पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद खातमी जैसे अन्य सुधारवादी लोगों और 2009 के ग्रीन मूवमेंट विरोध का नेतृत्व करने वालों के साथ जोड़ने की कोशिश की थी.

इराक की राजधानी बगदाद में ताजा हमला हुआ है. इराकी सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, आज सुबह बगदाद में तीन हमले हुए हैं. एक हमला अमेरिकी दूतावास पर किया गया है. अमेरिकी दूतावास को ड्रोन और रॉकेट से निशाना बनाया है. बगदाद के ग्रीन ज़ोन में स्थित अमेरिकी दूतावास को निशाना बनाया गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक रॉकेट और कई ड्रोन दूतावास पर दागे गए. लेकिन समय रहते अमेरिकी एयर डिफेंस सिस्टम C-RAM सक्रिय हो गया और कई ड्रोन को हवा में ही मार गिराया गया.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. इधर अफगानिस्तान के आरोपों पर पाकिस्तान ने इनकार किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के प्रवक्ता मोशर्रफ जैदी ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया और कहा कि काबुल में किसी अस्पताल को निशाना नहीं बनाया गया.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रही जंग का आज 18वां दिन है. जहां एक तरफ अमेरिका ईरान के सैन्य ठीकानों को तबाह करने में जुटा है तो वहीं इजरायल ईरान और खाड़ी देशों पर मिसाइलें बरसा रहा है. इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खर्ग द्वीप पर हमले और भारी क्षति का दावा किया है. जंग से जुड़े ताजा 10 अपडेट जानिए.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. तालिबान ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए इसे मानवता के खिलाफ अपराध बताया है और कहा कि पाकिस्तान ने अफगानिस्तान की हवाई सीमा का उल्लंघन किया है. वहीं पाकिस्तान सरकार ने इन आरोपों को निराधार बताते हुए खारिज कर दिया.

ईरान UAE के शहरों पर भीषण हमले कर रहा है. दुबई मॉल के आसपास स्थित पुलों पर अब बिल्कुल सन्नाटा पसरा हुआ है. रात के 11 बजे होने के बावजूद वहां लोग नहीं दिख रहे हैं जो आमतौर पर बहुत भीड़ होती थी. यहां के प्रसिद्ध रेस्टोरेंट पहले फुटबॉल मैच देखने वालों से भरे रहते थे और जगह कम पड़ जाती थी. लेकिन अब वहां केवल कुछ ही लोग हैं और रेस्टोरेंट के अंदर भी भीड़ बिलकुल नहीं है. बुर्ज खलीफा के पास का इलाका भी पूरी तरह शांत है, जहां कभी शोर शराबा होता था, अब वहां एकदम सन्नाटा है. देखें वीडियो.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के खिलाफ उनका ऑपरेशन पूरी ताकत से जारी है. उन्होंने बताया कि अब तक 7,000 से अधिक ईरानी सैन्य ठिकानों और अन्य महत्वपूर्ण ठिकानों को निशाना बनाया जा चुका है. ट्रंप ने कहा कि मिसाइल और ड्रोन फैक्ट्रीज सहित सभी सैन्य ठिकानों को नुकसान पहुंचाया गया है, और ईरान की नेवी और एयर फोर्स को भी पूरी तरह खत्म कर दिया गया है. देखें वीडियो.







