
ईरान में पाकिस्तान की जवाबी एयरस्ट्राइक में 7 मौतें, कई आतंकी ठिकानों को किया तबाह
AajTak
पाकिस्तान ने गुरुवार को दावा किया कि ईरान में एयरस्ट्राइक में कई आतंकवादी ठिकाने तबाह हो गए हैं. इसके अलावा मिसाइल और ड्रोन अटैक में 7 'आतंकी' भी मारे गए हैं. इससे पहले ईरान ने बलूचिस्तान में एयरस्ट्राइक की थी, जिसके बाद पाकिस्तान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी थी.
बलूचिस्तान में ईरान की एयरस्ट्राइक के जवाब में पाकिस्तान ने गुरुवार को ईरान में हवाई हमला किया. पाकिस्तान की ओर से दावा किया गया है कि इस अटैक में कई आतंकी ठिकाने तबाह हो गए और इसमें 7 'आतंकवादी' मारे गए.
अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तान ने आज सुबह ईरान के सिएस्तान-ओ-बलूचिस्तान प्रांत में आतंकवादी ठिकानों के खिलाफ एयरस्ट्राइक शुरू की. 'मार्ग बार सरमाचर' नामक कोड के इस ऑपरेशन में कई आतंकी मारे गए गए हैं.
अब Pakistan ने Iran में किया अटैक, Airstrike के जवाब में कई आतंकी ठिकानों पर हमले का किया दावा
पाकिस्तान की सीमा से लगे ईरान के सिएस्तान-ओ-बलूचिस्तान प्रांत के डिप्टी गवर्नर जनरल के अनुसार, गुरुवार को दक्षिणपूर्वी ईरानी शहर सारावन में सिलसिलेवार विस्फोट हुए. अधिकारी ने सरकारी न्यूज एजेंसी से बात करते हुए कहा कि विस्फोटों में सात गैर-ईरानी नागरिक मारे गए, उन्होंने कहा कि इसके पीछे की वजह जानने के लिए जांच चल रही है.
Iran-Pakistan War: क्या ईरान-पाकिस्तान में शुरू हो गई जंग? दोनों ओर से एयरस्ट्राइक... जानिए मिलिट्री पावर में कौन भारी
ईरान में आतंकी ठिकानों पर किया हमला: PAK

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध को तीन हफ्ते पूरे हो चुके हैं. अमेरिका और इजरायल ईरान को नेस्तनाबूद करने के बयान जारी कर रहे हैं. वहीं, ईरान और आक्रामक होकर अमेरिकी बेसों पर हमले कर रहा है. उसने 4000 किलोमीटर दूर अमेरिका और ब्रिटेन के डिएगो गार्सिया पर बैलिस्टिक मिसाइल दागी हैं. देखें युद्धभूमि से 'वॉर रूम'.

ईरान जंग के बीच इजरायल की खुफिया एजेंसी 'मोसाद' का पूरी दुनिया में चर्चा है. ये एजेंसी दुश्मन के देश में घुसकर उसकी सोच, ताकत और भविष्य को खत्म कर देती है. ईरान युद्ध में पहली मिसाइल फायर होने से काफी पहले सी 'मोसाद' ने इसकी तैयारी रच ली थी. आखिर 'मोसाद' कितना अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय है? देखें ये शो.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा. कई टॉप कमांडर्स के मारे जाने के बाद भी ईरान, अमेरिका और इजरायल पर जबरदस्त पलटवार कर रहा है. ट्रंप की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. ना तो ईरान के तेवर कमजोर पड़ रहे और ना ही NATO और दुनिया के तमाम देश ट्रंप का साथ दे रहे. सवाल है क्या ईरान को हराना ट्रंप के लिए 'नाक की लड़ाई' बन गई है? देखें हल्ला बोल.










