
ईरान ने जारी किया अंडरग्राउंड 'मिसाइल सिटी' का वीडियो, जमीन के नीचे दिखा हथियारों का जखीरा
AajTak
वीडियो ऐसे समय में सामने आया है, जब मध्य पूर्व में तनाव अपने चरम पर है. हाल के महीनों में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की चेतावनी के बाद अमेरिका और ईरान के बीच तनातनी बढ़ी है. यह वीडियो सरकारी मीडिया द्वारा जारी किया गया है
ईरान ने अपनी सैन्य शक्ति का प्रदर्शन करते हुए एक भूमिगत "मिसाइल सिटी" का एक नया वीडियो जारी किया है. इसमें एक लंबी सुरंग में भारी हथियारों के बीच गुजरते हुए देखा जा सकता है. मंगलवार, को जारी इस वीडियो में ईरानी सशस्त्र बलों के चीफ ऑफ स्टाफ जनरल मोहम्मद बागेरी और इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) एयरोस्पेस फोर्स के कमांडर अमीर अली हाजीज़ादे एक टनल के अंदर मिसाइल बेस का दौरा करते हुए दिख रहे हैं
ईरानी मीडिया द्वारा जारी फुटेज में दिखाया गया कि यह भूमिगत ठिकाना विभिन्न प्रकार की बैलिस्टिक मिसाइलों से भरा हुआ है. यह वीडियो सरकारी मीडिया द्वारा जारी किया गया है और इसमें खतरनाक बैकग्राउंड म्यूजिक के साथ यह संदेश देने की कोशिश की गई है कि ईरान किसी भी हमले को झेलने और कड़ा जवाब देने में सक्षम है.अधिकारी एक विशेष वाहन में सवार होकर इस जटिल सुरंग प्रणाली के अंदर भ्रमण करते दिख रहे हैं.
यह भी पढ़ें: ईरान के बाद वेनेजुएला क्यों ट्रंप के टारगेट पर आ गया? भारत पर क्या होगा इस कदम का असर
वीडियो में क्या दिखाया गया? इस 85-सेकंड के वीडियो में ईरान की सशस्त्र सेनाओं के चीफ ऑफ स्टाफ मेजर जनरल मोहम्मद हुसैन बागेरी और इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) की एयरोस्पेस फोर्स के कमांडर अमीर अली हाजीज़ादे को ईरान की सबसे उन्नत मिसाइलों और रॉकेटों के बीच चलते हुए देखा जाता है. इनमें ख़ैबर शिकन, क़ादर-एच, सज्जील, हाज कासिम और पावे लैंड अटैक क्रूज़ मिसाइलें शामिल हैं. इनमें से कुछ हथियारों का इस्तेमाल ईरान ने पिछले साल इज़राइल पर हमले में किया था.
इस लेकर कमांडर हाजीज़ादे ने कहा,"अगर हम आज से शुरू करें, तो हम हर हफ्ते एक नई मिसाइल सिटी का अनावरण कर सकते हैं. यह परियोजना अगले दो वर्षों तक जारी रहेगी." इस बयान से यह स्पष्ट संकेत मिलता है कि ईरान अपनी रक्षा क्षमताओं को लगातार मजबूत करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है.
अमेरिकी धमकी के बीच जारी किया वीडियो

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.

पिछले 25 दिनों से पूरी दुनिया इस सवाल का जवाब ढूंढ रही है कि सऊदी अरब, यूएई, कतर, कुवैत, बहरीन और ओमान जैसे देश इस युद्ध में ईरान के खिलाफ शामिल होंगे या नहीं होंगे. लेकिन अब ऐसा लगता है कि इस सवाल का जवाब बहुत जल्द पूरी दुनिया को मिलने वाला है और खाड़ी के ये मुस्लिम देश ईरान के खिलाफ Full Scale War शुरू कर सकते हैं. देखें.

इज़रायल ने एक अली लारिजानी को मारा तो ईरान दूसरा 'लारिजानी' लेकर आ गया. इस बार ईरान ने जिस नेता को नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल का सचिव बनाया है, वो पिछले सभी नेताओं में सबसे ज्यादा कट्टर माना जा रहा है. इनका नाम है मोहम्मद बाघेर जोलघदर, जिन्हें ईरान की सिक्योरिटी डीप स्टेट का आदमी माना जाता है. देखें वीडियो.








