
ईरान के हमले में तीन अमेरिकी सैनिक कहां मारे गए? कैसे हुआ ये हमला, पूरी डिटेल
AajTak
अमेरिकी सेना ने कहा है कि ईरान में सैन्य कार्रवाई के दौरान उसके तीन सैनिक शहीद हो गए हैं और पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शहीद सैनिकों को सच्चा देशभक्त बताते हुए घायल सैनिकों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं.
अमेरिका और इजरायल की सैन्य कार्रवाई में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई समेत कई बड़े नेता और सेना के कमांडर मारे गए हैं. ईरान जवाब में इजरायल के साथ ही मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सेना के ठिकानों को निशाना बना रहा है. ईरान ने यूएसएस अब्राहम लिंकन पर हमले का दावा किया, जिसे अमेरिका ने खारिज कर दिया था.
अब अमेरिका ने यह जानकारी दी है कि ईरान में सैन्य कार्रवाई के दौरान उसके तीन सैनिक शहीद हो गए हैं. अमेरिकी सेना की ओर से कहा गया है कि ईरान में सैन्य कार्रवाई के दौरान तीन सैनिक मारे गए हैं और पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं. मारे गए तीनों सैनिक अमेरिकी सेना की कुवैत में तैनात उस यूनिट का हिस्सा थे, जो सप्लाई और लॉजिस्टिक्स की देखरेख करती है.
अमेरिकी सेना की ओर से सैनिकों के मारे जाने को लेकर अधिक डिटेल नहीं दी गई है. माना जा रहा है कि कुवैत में तैनात सैनिकों की जान ईरानी हमले में गई है. ईरान ने अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हमले के बाद पलटवार करते हुए कुवैत समेत मिडिल ईस्ट के देशों में स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर मिसाइलें दागी थीं.
अमेरिकी सेना की सेंट्रल कमांड ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर सैनिकों की मौत की जानकारी दी, लेकिन यह नहीं बताया कि घटना कब और कहां हुई. पोस्ट में कहा गया कि कई अन्य सैनिकों को मामूली चोटें आई हैं. मारे गए सैनिकों के नाम उनके परिवारों को सूचना देने के 24 घंटे बाद ही सार्वजनिक किए जाएंगे. सेंट्रल कमांड ने कहा है कि स्थिति लगातार बदल रही है.
यह भी पढ़ें: US-Israel Attacks Iran: मिडिल ईस्ट में वॉर मोड ऑन... लेबनान के 50 गांवों पर इजरायल का बमबारी अलर्ट
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि यह बड़े सैन्य अभियान में अमेरिकी हताहतों का पहला मामला है और आने वाले हफ्तों में और नुकसान होने की आशंका है. ट्रंप ने अपने ट्रुथ सोशल प्लेटफॉर्म पर जारी वीडियो में कहा कि घायल सैनिकों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं. उन्होंने कहा कि दुख की बात है कि यह संघर्ष खत्म होने से पहले और हताहत हो सकते हैं.

इराक की राजधानी बगदाद में ताजा हमला हुआ है. इराकी सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, आज सुबह बगदाद में तीन हमले हुए हैं. एक हमला अमेरिकी दूतावास पर किया गया है. अमेरिकी दूतावास को ड्रोन और रॉकेट से निशाना बनाया है. बगदाद के ग्रीन ज़ोन में स्थित अमेरिकी दूतावास को निशाना बनाया गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक रॉकेट और कई ड्रोन दूतावास पर दागे गए. लेकिन समय रहते अमेरिकी एयर डिफेंस सिस्टम C-RAM सक्रिय हो गया और कई ड्रोन को हवा में ही मार गिराया गया.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. इधर अफगानिस्तान के आरोपों पर पाकिस्तान ने इनकार किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के प्रवक्ता मोशर्रफ जैदी ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया और कहा कि काबुल में किसी अस्पताल को निशाना नहीं बनाया गया.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रही जंग का आज 18वां दिन है. जहां एक तरफ अमेरिका ईरान के सैन्य ठीकानों को तबाह करने में जुटा है तो वहीं इजरायल ईरान और खाड़ी देशों पर मिसाइलें बरसा रहा है. इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खर्ग द्वीप पर हमले और भारी क्षति का दावा किया है. जंग से जुड़े ताजा 10 अपडेट जानिए.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. तालिबान ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए इसे मानवता के खिलाफ अपराध बताया है और कहा कि पाकिस्तान ने अफगानिस्तान की हवाई सीमा का उल्लंघन किया है. वहीं पाकिस्तान सरकार ने इन आरोपों को निराधार बताते हुए खारिज कर दिया.

ईरान UAE के शहरों पर भीषण हमले कर रहा है. दुबई मॉल के आसपास स्थित पुलों पर अब बिल्कुल सन्नाटा पसरा हुआ है. रात के 11 बजे होने के बावजूद वहां लोग नहीं दिख रहे हैं जो आमतौर पर बहुत भीड़ होती थी. यहां के प्रसिद्ध रेस्टोरेंट पहले फुटबॉल मैच देखने वालों से भरे रहते थे और जगह कम पड़ जाती थी. लेकिन अब वहां केवल कुछ ही लोग हैं और रेस्टोरेंट के अंदर भी भीड़ बिलकुल नहीं है. बुर्ज खलीफा के पास का इलाका भी पूरी तरह शांत है, जहां कभी शोर शराबा होता था, अब वहां एकदम सन्नाटा है. देखें वीडियो.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के खिलाफ उनका ऑपरेशन पूरी ताकत से जारी है. उन्होंने बताया कि अब तक 7,000 से अधिक ईरानी सैन्य ठिकानों और अन्य महत्वपूर्ण ठिकानों को निशाना बनाया जा चुका है. ट्रंप ने कहा कि मिसाइल और ड्रोन फैक्ट्रीज सहित सभी सैन्य ठिकानों को नुकसान पहुंचाया गया है, और ईरान की नेवी और एयर फोर्स को भी पूरी तरह खत्म कर दिया गया है. देखें वीडियो.







