
ईरान: इजरायली हमले का निशाना बना स्कूल, 165 पहुंचा मौतों का आंकड़ा
AajTak
अमेरिका और इजरायल के हमलों ने ईरान के होर्मोजगान में एक गर्ल्स स्कूल को निशाना बनाया, जिसमें मारी जाने वाली छात्राओं का आंकड़ा 165 पहुंच गया है. वहीं, दर्जनों लड़कियां गंभीर रूप से घायल हैं.
ईरान पर अमेरिकी-इजरायली हमले का आज तीसरा दिन है. जंग के पहले दिन इजरायल और अमेरिका ने दक्षिणी ईरान के एक गर्ल्स स्कूल पर अटैक किया था, जिसमें कई छात्राओं की मौत हो गई थी. अब तीसरे दिन हमले में मारी गईं छात्राओं का आंकड़ा 165 पहुंच गया है.
इजरायल और अमेरिका ने 28 फरवरी को ईरान में होर्मोजगान के एक स्कूल को निशाना बनाया था. इसमें कई छात्राओं ने अपनी जान गंवा दी, वहीं दर्जनों लड़कियां गंभीर रूप से घायल हैं.
पहले दिन ईरानी मीडिया IRNA ने जानकारी दी थी कि अमेरिकी-इजरायली हमले में मिनाब शहर के एक स्कूल की 5 छात्राओं की जान चली गई और कई घायल हो गईं. शाम होते-होते ये आंकड़ा 40 पहुंच गया था. लेकिन अब बताया जा रहा है कि इजरायली हमले में कुल 165 छात्राएं मारी गई हैं.
हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर की मौत
एक तरफ इजरायल और अमेरिका, ईरान पर एक के बाद एक धमाके कर रहा है, तो दूसरी तरफ ईरान भी इजरायल और खाड़ी देशों में अमेरिकी बेस पर हमलावर है. अमेरिकी-इजरायली हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई. उनकी बेटी, बहू और नातिन की भी धमाके में जान चली गई.
यह भी पढ़ें: US इजरायली हमले में 85 स्कूली छात्रों की मौत, ईरान का दावा

इराक की राजधानी बगदाद में ताजा हमला हुआ है. इराकी सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, आज सुबह बगदाद में तीन हमले हुए हैं. एक हमला अमेरिकी दूतावास पर किया गया है. अमेरिकी दूतावास को ड्रोन और रॉकेट से निशाना बनाया है. बगदाद के ग्रीन ज़ोन में स्थित अमेरिकी दूतावास को निशाना बनाया गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक रॉकेट और कई ड्रोन दूतावास पर दागे गए. लेकिन समय रहते अमेरिकी एयर डिफेंस सिस्टम C-RAM सक्रिय हो गया और कई ड्रोन को हवा में ही मार गिराया गया.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. इधर अफगानिस्तान के आरोपों पर पाकिस्तान ने इनकार किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के प्रवक्ता मोशर्रफ जैदी ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया और कहा कि काबुल में किसी अस्पताल को निशाना नहीं बनाया गया.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रही जंग का आज 18वां दिन है. जहां एक तरफ अमेरिका ईरान के सैन्य ठीकानों को तबाह करने में जुटा है तो वहीं इजरायल ईरान और खाड़ी देशों पर मिसाइलें बरसा रहा है. इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खर्ग द्वीप पर हमले और भारी क्षति का दावा किया है. जंग से जुड़े ताजा 10 अपडेट जानिए.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. तालिबान ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए इसे मानवता के खिलाफ अपराध बताया है और कहा कि पाकिस्तान ने अफगानिस्तान की हवाई सीमा का उल्लंघन किया है. वहीं पाकिस्तान सरकार ने इन आरोपों को निराधार बताते हुए खारिज कर दिया.

ईरान UAE के शहरों पर भीषण हमले कर रहा है. दुबई मॉल के आसपास स्थित पुलों पर अब बिल्कुल सन्नाटा पसरा हुआ है. रात के 11 बजे होने के बावजूद वहां लोग नहीं दिख रहे हैं जो आमतौर पर बहुत भीड़ होती थी. यहां के प्रसिद्ध रेस्टोरेंट पहले फुटबॉल मैच देखने वालों से भरे रहते थे और जगह कम पड़ जाती थी. लेकिन अब वहां केवल कुछ ही लोग हैं और रेस्टोरेंट के अंदर भी भीड़ बिलकुल नहीं है. बुर्ज खलीफा के पास का इलाका भी पूरी तरह शांत है, जहां कभी शोर शराबा होता था, अब वहां एकदम सन्नाटा है. देखें वीडियो.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के खिलाफ उनका ऑपरेशन पूरी ताकत से जारी है. उन्होंने बताया कि अब तक 7,000 से अधिक ईरानी सैन्य ठिकानों और अन्य महत्वपूर्ण ठिकानों को निशाना बनाया जा चुका है. ट्रंप ने कहा कि मिसाइल और ड्रोन फैक्ट्रीज सहित सभी सैन्य ठिकानों को नुकसान पहुंचाया गया है, और ईरान की नेवी और एयर फोर्स को भी पूरी तरह खत्म कर दिया गया है. देखें वीडियो.







