
ईरानी ड्रोन हमलों ने हिला दुबई, सैटेलाइट तस्वीरों में दिखा मिसाइल अटैक का खौफनाक मंजर
AajTak
ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच जारी संघर्ष अब दुबई तक फैल चुका है. 1 मार्च को ली गई सैटेलाइट तस्वीरों में दुबई के कई हिस्सों से काले धुएं के गुबार दिखे हैं. जेबेल अली पोर्ट और पाम जुमेराह जैसे प्रमुख इलाकों में आग लगी है, जिससे बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा है.
ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच जारी युद्ध की आग अब दुबई तक पहुंच गई है। ताजा सैटेलाइट तस्वीरों से पता चला है कि दुबई के कई हिस्सों से काला धुआं उठ रहा है. 1 मार्च को ली गई इन तस्वीरों ने पुष्टि की है कि ईरान के जवाबी हमलों का असर अब खाड़ी देशों के कई बड़े शहरों पर भी दिखने लगा है.
दुबई के मशहूर 'जेबेल अली पोर्ट' और 'पाम जुमेराह' जैसे इलाकों के पास धुएं के गुबार देखे गए हैं. ईरान ने अमेरिका और उसके सहयोगियों को निशाना बनाने के लिए बड़ी संख्या में ड्रोन और मिसाइलें दागीं.
हालांकि, संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के सिक्योरिटी सिस्टम ने ज्यादातर खतरों को हवा में ही नाकाम कर दिया. लेकिन मिसाइलों का मलबा गिरने से शहर के कई हिस्सों में आग लग गई और बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा है.
कुछ ही दिनों में बदल गया मंजर सैटेलाइट तस्वीरों की तुलना करें तो पता चलता है कि 24 फरवरी तक दुबई का आसमान बिल्कुल साफ था. लेकिन 1 मार्च तक अंतरिक्ष से भी शहर में धुएं के निशान और जलते हुए इलाके साफ दिखाई देने लगे. ये उन शहरों के लिए एक दुर्लभ और डरावना नजारा है, जिन्हें अब तक क्षेत्रीय संघर्षों से सुरक्षित माना जाता था.

इराक की राजधानी बगदाद में ताजा हमला हुआ है. इराकी सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, आज सुबह बगदाद में तीन हमले हुए हैं. एक हमला अमेरिकी दूतावास पर किया गया है. अमेरिकी दूतावास को ड्रोन और रॉकेट से निशाना बनाया है. बगदाद के ग्रीन ज़ोन में स्थित अमेरिकी दूतावास को निशाना बनाया गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक रॉकेट और कई ड्रोन दूतावास पर दागे गए. लेकिन समय रहते अमेरिकी एयर डिफेंस सिस्टम C-RAM सक्रिय हो गया और कई ड्रोन को हवा में ही मार गिराया गया.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. इधर अफगानिस्तान के आरोपों पर पाकिस्तान ने इनकार किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के प्रवक्ता मोशर्रफ जैदी ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया और कहा कि काबुल में किसी अस्पताल को निशाना नहीं बनाया गया.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रही जंग का आज 18वां दिन है. जहां एक तरफ अमेरिका ईरान के सैन्य ठीकानों को तबाह करने में जुटा है तो वहीं इजरायल ईरान और खाड़ी देशों पर मिसाइलें बरसा रहा है. इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खर्ग द्वीप पर हमले और भारी क्षति का दावा किया है. जंग से जुड़े ताजा 10 अपडेट जानिए.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. तालिबान ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए इसे मानवता के खिलाफ अपराध बताया है और कहा कि पाकिस्तान ने अफगानिस्तान की हवाई सीमा का उल्लंघन किया है. वहीं पाकिस्तान सरकार ने इन आरोपों को निराधार बताते हुए खारिज कर दिया.

ईरान UAE के शहरों पर भीषण हमले कर रहा है. दुबई मॉल के आसपास स्थित पुलों पर अब बिल्कुल सन्नाटा पसरा हुआ है. रात के 11 बजे होने के बावजूद वहां लोग नहीं दिख रहे हैं जो आमतौर पर बहुत भीड़ होती थी. यहां के प्रसिद्ध रेस्टोरेंट पहले फुटबॉल मैच देखने वालों से भरे रहते थे और जगह कम पड़ जाती थी. लेकिन अब वहां केवल कुछ ही लोग हैं और रेस्टोरेंट के अंदर भी भीड़ बिलकुल नहीं है. बुर्ज खलीफा के पास का इलाका भी पूरी तरह शांत है, जहां कभी शोर शराबा होता था, अब वहां एकदम सन्नाटा है. देखें वीडियो.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के खिलाफ उनका ऑपरेशन पूरी ताकत से जारी है. उन्होंने बताया कि अब तक 7,000 से अधिक ईरानी सैन्य ठिकानों और अन्य महत्वपूर्ण ठिकानों को निशाना बनाया जा चुका है. ट्रंप ने कहा कि मिसाइल और ड्रोन फैक्ट्रीज सहित सभी सैन्य ठिकानों को नुकसान पहुंचाया गया है, और ईरान की नेवी और एयर फोर्स को भी पूरी तरह खत्म कर दिया गया है. देखें वीडियो.







