
इस राज कुशवाह के लिए सोनम बनी बेवफा बीवी... सामने आई हनीमून पर पति के मर्डर के पीछे की असली कहानी
AajTak
इंदौर निवासी सोनम रघुवंशी के पिता देवी सिंह रघुवंशी की एक छोटी सी प्लाईवुड फैक्ट्री है. इसी फैक्ट्री में एक युवक राज कुशवाहा काम करता था. वह उम्र में सोनम से करीब पांच साल छोटा है, लेकिन फैक्ट्री में सोनम का कई बार आना-जाना लगा रहता था. अकाउंट्स और स्टाफ मैनेजमेंट से जुड़ी कुछ जिम्मेदारियों को निभाने के बहाने वह ऑफिस आती थी. इसी दौरान राज कुशवाहा और सोनम की नज़दीकियां बढ़ीं.
इंदौर की नवविवाहिता सोनम रघुवंशी अब देशभर की सुर्खियों में हैं. शादी के महज 1 महीने भीतर मेघालय में पति की हत्या के आरोप में घिरी सोनम को गाजीपुर से गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस जांच में अब जो खुलासे हो रहे हैं, उससे पूरा मामला और भी रोचक होता जा रहा है. खासकर, सोनम के प्रेमी राज कुशवाह के सामने आने के बाद तो यह कहानी और भी चर्चित हो गई है.
छोटी फैक्ट्री में शुरू हुई थी राज और सोनम की कहानी
जानकारी के मुताबिक, इंदौर निवासी सोनम रघुवंशी के पिता देवी सिंह रघुवंशी की एक छोटी सी प्लाईवुड फैक्ट्री है. इसी फैक्ट्री में एक युवक राज कुशवाह काम करता था. वह उम्र में सोनम से करीब पांच साल छोटा है, लेकिन फैक्ट्री में सोनम का कई बार आना-जाना लगा रहता था. अकाउंट्स और स्टाफ मैनेजमेंट से जुड़ी कुछ जिम्मेदारियों को निभाने के बहाने वह ऑफिस आती थी. इसी दौरान राज कुशवाह और सोनम की नजदीकियां बढ़ीं. फैक्ट्री के कर्मचारियों ने भी कई बार दोनों को बात करते देखा था, लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि मामला इतना आगे बढ़ जाएगा कि सोनम शादी के बाद अपने पति की जिंदगी से ही खिलवाड़ कर देगी. पुलिस ने राज कुशवाह को गिरफ्तार कर लिया है. सूत्रों के मुताबिक, पुलिस राज कुशवाहऔर फैक्ट्री से उसके सारे रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं और मोबाइल लोकेशन व कॉल डिटेल्स खंगाली जा रही हैं.
हां, राज को जानता हूं
जब मीडिया ने सोनम और राज के रिश्ते पर सवाल किए, तो उसके पिता देवी सिंह ने कहा, हां, राज को जानता हूं. वह मेरे पास काम करता है. लेकिन वह वही राज कुशवाहा है, यह मैं नहीं कह सकता. वह तो पहले भी था, आज भी है.
राजा-सोनम की शादी और हनीमून

ईरान-इजरायल युद्ध का आज 23वा दिन है. और तीन हफ्ते बाद ईरान ने अपनी पूरी रणनीति बदल दी है. अब वो सिर्फ सैन्य ठिकानों को तबाह नहीं कर रहा बल्कि दुनिया की अर्थव्यवस्था को खतरे में डाल रहा है. ताकि सभी पर दबाव बनाया जा सके. इजरायल ईरान के तेल ठिकानों पर हमले कर रहा है तो ईरान सऊदी अरब, कतर और कुवैत में तेल-गैस के ठिकानों को निशाना बना रहा है.

असम के बिजनी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उम्मीदवार नहीं उतारने के फैसले के विरोध में पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ की. गुस्साए कार्यकर्ताओं ने दफ्तर का सामान क्षतिग्रस्त किया और गायक जुबीन गर्ग की तस्वीर पर भी हमला किया. घटना के बाद आलोचना तेज हो गई है. मामले में कार्यकर्ताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई, जबकि पार्टी नेतृत्व की प्रतिक्रिया अभी नहीं आई है.

भारतीय राजनीति में आज की तारीख ऐतिहासिक है. वो तारीख जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी ने एक रिकॉर्ड बनाया है, ये रिकॉर्ड है सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख बने रहने का. पीएम मोदी ने जब से सत्ता संभाली है तब से लगातार वो सरकार प्रमुख रहे हैं, चार बार वो गुजरात के मुख्यमंत्री रहे उसके बाद तीन बार से लगातार प्रधानमंत्री हैं. कुल मिलाकर 8931 दिन से पीएम मोदी सरकार प्रमुख हैं और आगे ये रिकॉर्ड बढ़ता ही जाएगा.

भारतीय राजनीति में आज की तारीख ऐतिहासिक है. वो तारीख जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी ने एक रिकॉर्ड बनाया है, ये रिकॉर्ड है सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख बने रहने का. पीएम मोदी ने जब से सत्ता संभाली है तब से लगातार वो सरकार प्रमुख रहे हैं, चार बार वो गुजरात के मुख्यमंत्री रहे उसके बाद तीन बार से लगातार प्रधानमंत्री हैं. कुल मिलाकर 8931 दिन से पीएम मोदी सरकार प्रमुख हैं और आगे ये रिकॉर्ड बढ़ता ही जाएगा.

मुंबई इंडियंस की कप्तानी को लेकर नई बहस छिड़ गई है. श्रीकांत ने सलाह दी है कि हार्दिक पंड्या कप्तानी छोड़कर सूर्यकुमार यादव को मौका दें. वर्ल्ड कप जीत के बाद सूर्या की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है. उन्होंने इसको लेकर कई तर्क भी दिए हैं. बता दें कि हार्दिक को गुजरात से लाकर मुंबई की कप्तानी दी गई थी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.







