
'इस बार पाकिस्तान में केवल घुसकर मारो मत, घुसकर बैठ जाओ...' मुनीर की सेना पर ओवैसी फिर गरजे
AajTak
हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद से ही पाकिस्तान के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है. असदुद्दीन ओवैसी अब आसिम मुनीर की सेना पर गरजे हैं.
जम्मू कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रमुख और हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी के तेवर पाकिस्तान को लेकर तल्ख नजर आ रहे हैं. असदुद्दीन ओवैसी ने पाकिस्तान की तुलना आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) से कर दी थी. वह अब आसिम मुनीर की सेना पर भी गरजे हैं. आजतक से खास बातचीत में ओवैसी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली सरकार से पाकिस्तान के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई की मांग की है.
उन्होंने घर में 2019 के पठानकोट हमले और एयरस्ट्राइक का भी जिक्र किया और कहा कि इस बार उनके (पाकिस्तान के) घर में घुसकर मारो मत, उनके घर में घुसकर बैठ जाओ. असदुद्दीन ओवैसी ने 2019 के पठानकोट हमले के बाद हुई एयरस्ट्राइक का जिक्र करते हुए कहा कि तब हमारे पास मौका था. हम लॉन्चिंग पैड या उस जमीन पर कब्जा कर लेते, जहां से आतंकी हमारे देश में आते हैं. उन्होंने आगे कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार से कहना चाहता हूं कि इस बार अगर हम उनके घर में घुसेंगे तो हमको वहां बैठ जाना चाहिए.
यह भी पढ़ें: 'वक्फ मेरे देश का मसला, लेकिन पहलगाम में जो हुआ...', पाकिस्तान के हुक्मरानों को ओवैसी ने जमकर सुनाया
एआईएमआईएम प्रमुख ने पाक अधिकृत कश्मीर को लेकर एक सवाल पर कहा कि वह भारत का हिस्सा है और यह संसद का संकल्प है. पीओके देश का अभिन्न अंग है. इससे कोई भी इनकार नहीं कर सकता. उन्होंने कहा कि पहलगाम में जो हुआ, पाकिस्तान के प्रायोजित आतंकियों ने हमारे देश के नागरिकों को मारा. हम इसका जवाब देंगे. ओवैसी ने कहा कि उरी हमले के बाद सर्जिकल स्ट्राइक, पुलवामा हमले के बाद हुए बालाकोट हमले ने मोदी सरकार से देश की जनता की उम्मीदें बढ़ा दी हैं.
यह भी पढ़ें: पहलगाम हमलाः असदुद्दीन ओवैसी कैसे निकाल रहे पाकिस्तान के नापाक मंसूबे की हवा?
ओवैसी ने कहा कि हम आतंकवाद को रोकना चाहते हैं और सभी दलों ने सर्वदलीय बैठक में कहा है कि वह सरकार के साथ हैं. देश की जनता को उम्मीद है कि सरकार सर्जिकल स्ट्राइक और बालाकोट से ज्यादा मजबूत कदम उठाएगी. उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच अंतर बताते हुए कहा कि यहां अभी भी लोकतंत्र है, पाकिस्तान में तानाशाही है. पाकिस्तान में सेना के साथ मिलकर पांच-छह परिवार पूरे देश को कंट्रोल करते हैं. पाकिस्तान के नेता इस्लाम के नाम पर वहां की जनता को बांट चुके हैं. आप (पाकिस्तान की जनता) खुद को और भारत को देखिए. आज भारत किस जगह पर खड़ा है और आप किस गड्ढे में खड़े हैं.

ईरान-इजरायल युद्ध का आज 23वा दिन है. और तीन हफ्ते बाद ईरान ने अपनी पूरी रणनीति बदल दी है. अब वो सिर्फ सैन्य ठिकानों को तबाह नहीं कर रहा बल्कि दुनिया की अर्थव्यवस्था को खतरे में डाल रहा है. ताकि सभी पर दबाव बनाया जा सके. इजरायल ईरान के तेल ठिकानों पर हमले कर रहा है तो ईरान सऊदी अरब, कतर और कुवैत में तेल-गैस के ठिकानों को निशाना बना रहा है.

असम के बिजनी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उम्मीदवार नहीं उतारने के फैसले के विरोध में पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ की. गुस्साए कार्यकर्ताओं ने दफ्तर का सामान क्षतिग्रस्त किया और गायक जुबीन गर्ग की तस्वीर पर भी हमला किया. घटना के बाद आलोचना तेज हो गई है. मामले में कार्यकर्ताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई, जबकि पार्टी नेतृत्व की प्रतिक्रिया अभी नहीं आई है.

भारतीय राजनीति में आज की तारीख ऐतिहासिक है. वो तारीख जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी ने एक रिकॉर्ड बनाया है, ये रिकॉर्ड है सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख बने रहने का. पीएम मोदी ने जब से सत्ता संभाली है तब से लगातार वो सरकार प्रमुख रहे हैं, चार बार वो गुजरात के मुख्यमंत्री रहे उसके बाद तीन बार से लगातार प्रधानमंत्री हैं. कुल मिलाकर 8931 दिन से पीएम मोदी सरकार प्रमुख हैं और आगे ये रिकॉर्ड बढ़ता ही जाएगा.

भारतीय राजनीति में आज की तारीख ऐतिहासिक है. वो तारीख जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी ने एक रिकॉर्ड बनाया है, ये रिकॉर्ड है सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख बने रहने का. पीएम मोदी ने जब से सत्ता संभाली है तब से लगातार वो सरकार प्रमुख रहे हैं, चार बार वो गुजरात के मुख्यमंत्री रहे उसके बाद तीन बार से लगातार प्रधानमंत्री हैं. कुल मिलाकर 8931 दिन से पीएम मोदी सरकार प्रमुख हैं और आगे ये रिकॉर्ड बढ़ता ही जाएगा.

मुंबई इंडियंस की कप्तानी को लेकर नई बहस छिड़ गई है. श्रीकांत ने सलाह दी है कि हार्दिक पंड्या कप्तानी छोड़कर सूर्यकुमार यादव को मौका दें. वर्ल्ड कप जीत के बाद सूर्या की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है. उन्होंने इसको लेकर कई तर्क भी दिए हैं. बता दें कि हार्दिक को गुजरात से लाकर मुंबई की कप्तानी दी गई थी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.







