
इस फिलिस्तीनी शहर पर बरपा IDF का कहर, मलबे में तब्दील मकान, गोलियों के ढेर के बीच खून के निशान
AajTak
गाजा के बाद वेस्ट बैंक में भी तनाव बढ़ गया है. इज़रायली सेना ने तुलकर्म में छापेमारी के दौरान 14 फिलिस्तीनीयों को मार डाला. कई लोगों को गिरफ्तार किया है. शुक्रवार से ही नूर शम्स क्षेत्र में इजरायली सेना कार्रवाई कर रही थी.
इजरायली सेना ने नॉर्थ और साउथ गाजा में कहर बरपाने के बाद वेस्ट बैंक की तरफ रुख कर लिया है. आईडीएफ फिलिस्तीनी शहर तुलकर्म के नूर शम्स में कहर बरपा रही है. यहां कई मकान मलबे में तब्दील हो गए हैं. चारो तरफ खून के निशान हैं. बंदूक की गोलियों के ढेर नजर आ रहे हैं. शनिवार को इज़रायली सेना ने यहां ज़बरदस्त छापेमारी कर बड़े पैमाने पर जान माल का नुकसान किया है.
फिलिस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालयल के मुताबिक इजरायली सेना ने वेस्ट बैंक में 14 फिलिस्तीनियों को मार डाला है. कई लोग घायल हुए हैं. इसके साथ ही कई फिलिस्तीनियों को गिरफ्तार कर इजरायली सैनिक अपने साथ ले गए हैं. एक दूसरे हमले में इज़रायली सेना ने एक एंबुलेंस ड्राइवर के सीने में उस वक्त गोली मार दी, जब छापेमारी के दौरान वो एक घायल फिलिस्तीनी को लेने गया था.
इजरायली सेना ने छापेमारी की कार्रवाई शुक्रवार से शुरू की थी, जो शनिवार तक जारी रही. इस दौरान इजरायली सेना की भीड़ नजर आई. नूर शम्स क्षेत्र के ऊपर तीन ड्रोन भी मंडराते दिखे. इस मौके पर इजरायली सेना की कुछ हथियारबंद लड़ाकों के साथ उनकी जमकर गोलीबारी हुई. इसमें इज़रायली की सेना ने कई आतंकियो को मारने का दावा किया और कई आतंकियों को गिरफ्तार किया है.
हमास और इजरायल के बीच संघर्ष को 6 महीने से ज्यादा हो गए हैं, जो थमने का नाम नहीं ले रहा. इस बीच इज़रायली लोगों का गुस्सा प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ बढ़ता जा रहा है. एक बार फिर शनिवार को हज़ारों की तादाद में लोग तेल अवीव, यरुशलम समेत पूरी इज़रायल में पीएम नेतन्याहू के खिलाफ सड़कों पर निकले. हाथों में बैनर-पोस्टर और इज़रायली झंडा लिए गाज़ा में बंधकों की रिहाई की मांग किया.
यही नहीं प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि पीएम नेतन्याहू बंधकों की रिहाई के लिए गंभीर नहीं है. इसके साथ ही पीएम नेतन्याहू को तानाशाह बताते हुए कहा कि वो उनसे छुटकारा पाना चाहते हैं लेकिन ऐसा नहीं हो पा रहा. एक प्रदर्शनकारी बैट हेन ने कहा, ''हम एक दशक से अधिक समय से इस तानाशाह से छुटकारा पाने की कोशिश कर रहे हैं. दुख की बात है कि हम इसमें बहुत सफल नहीं हो पाए हैं. इसकी हमें बहुत ऊंची कीमत चुकानी पड़ रही है.''
प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ इज़रायल में लगातार प्रदर्शन हो रहे हैं. पिछले साल 7 अक्टूबर को हमास के हमले से पहले भी हर शनिवार को हज़ारों इज़रायली ऐसे ही प्रदर्शन कर नेतन्याहू के इस्तीफे की मांग कर रहे थे. पहले ये पीएम नेत्याहू के भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान चलाकर इस्तीफे की मांग कर रहे थे और अब 7 अक्टूबर के बाद सुरक्षा के मोर्चे पर विफलता को देखकर ऐसी मांग की जा रही है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.

पिछले 25 दिनों से पूरी दुनिया इस सवाल का जवाब ढूंढ रही है कि सऊदी अरब, यूएई, कतर, कुवैत, बहरीन और ओमान जैसे देश इस युद्ध में ईरान के खिलाफ शामिल होंगे या नहीं होंगे. लेकिन अब ऐसा लगता है कि इस सवाल का जवाब बहुत जल्द पूरी दुनिया को मिलने वाला है और खाड़ी के ये मुस्लिम देश ईरान के खिलाफ Full Scale War शुरू कर सकते हैं. देखें.

इज़रायल ने एक अली लारिजानी को मारा तो ईरान दूसरा 'लारिजानी' लेकर आ गया. इस बार ईरान ने जिस नेता को नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल का सचिव बनाया है, वो पिछले सभी नेताओं में सबसे ज्यादा कट्टर माना जा रहा है. इनका नाम है मोहम्मद बाघेर जोलघदर, जिन्हें ईरान की सिक्योरिटी डीप स्टेट का आदमी माना जाता है. देखें वीडियो.








