
इस्लामिक स्कॉलर ने की गाजा पर टिप्पणी, भड़के लोगों ने दी ऐसी प्रतिक्रिया; देखें Video
AajTak
हाल ही में इस्लामिक स्कॉलर शेख हमजा युसुफ ने गाजा पट्टी में इजरायली सैन्य कार्रवाई पर बोलते हुए कहा था कि कभी-कभी चुपचाप पीड़ित होना जरूरी होता है. इस टिप्पणी के कारण युसुफ को भाषण के दौरान बार-बार रोका गया और कॉन्फ्रेंस हॉल में फायर अलार्म बजाकर विरोध किया गया.
प्रभावशाली इस्लामी शख्सियतों में से एक इस्लामिक स्कॉलर शेख हमजा युसुफ को कनाडा में आयोजित एक कॉन्फ्रेंस में भीड़ के गुस्से का सामना करना पड़ा है. गाजा और इजरायल में जारी युद्ध को लेकर की गई टिप्पणी के कारण युसुफ को भाषण के दौरान बार-बार रोका गया और कॉन्फ्रेंस हॉल में फायर अलार्म बजाकर विरोध किया गया.
मिडिल ईस्ट को कवर करने वाली एक न्यूज वेबसाइट के मुताबिक, कनाडा के टोरंटो में आयोजित 'रिवाइविंग द इस्लामिक स्परिट कन्वेंशन' के दौरान दर्शकों में से कुछ लोगों ने शेख हमजा युसुफ के भाषण के दौरान उन पर फिलिस्तीनी मुद्दे को कमजोर करने और इजरायल के साथ संबंधों को सामान्य बनाने का समर्थन करने का आरोप लगाया है.
अमेरिकी इस्लामिक स्कॉलर शेख हमजा युसुफ को टोरंटो में इस विरोध का सामना ऐसे समय में करना पड़ा है जब हाल ही में उन्होंने गाजा पट्टी में इजरायली सैन्य कार्रवाई पर बोलते हुए कहा था कि कभी-कभी चुपचाप पीड़ित होना जरूरी होता है.
इजरायल के साथ रिश्ते को सामान्य बनाने का आरोप
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि हमजा युसुफ का विरोध करते हुए एक लड़की कहती है, " गाजा में हो रहे अत्याचार के लिए फिलिस्तीनियों को ब्लेम करना, सीरिया की आलोचना करना सही नहीं है. हम इजरायल के साथ रिश्तों को सामान्य बनाने के पक्ष में नहीं हैं. जो इसके पक्ष में है, वह गलत है. शेख हमजा युसुफ ढोंगी है."
इस आरोप पर सफाई देते हुए हमजा युसुफ कहते हैं, "आप जानते हैं, रिश्ते को सामान्य करने वाला मैं नहीं हूं. मैंने कभी भी इजरायल के साथ रिश्ते को सामान्यीकरण नहीं किया है.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.

पिछले 25 दिनों से पूरी दुनिया इस सवाल का जवाब ढूंढ रही है कि सऊदी अरब, यूएई, कतर, कुवैत, बहरीन और ओमान जैसे देश इस युद्ध में ईरान के खिलाफ शामिल होंगे या नहीं होंगे. लेकिन अब ऐसा लगता है कि इस सवाल का जवाब बहुत जल्द पूरी दुनिया को मिलने वाला है और खाड़ी के ये मुस्लिम देश ईरान के खिलाफ Full Scale War शुरू कर सकते हैं. देखें.

इज़रायल ने एक अली लारिजानी को मारा तो ईरान दूसरा 'लारिजानी' लेकर आ गया. इस बार ईरान ने जिस नेता को नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल का सचिव बनाया है, वो पिछले सभी नेताओं में सबसे ज्यादा कट्टर माना जा रहा है. इनका नाम है मोहम्मद बाघेर जोलघदर, जिन्हें ईरान की सिक्योरिटी डीप स्टेट का आदमी माना जाता है. देखें वीडियो.









