
इस्लामिक देश UAE की सख्ती: सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक कमेंट किया तो लगेगा करोड़ों का जुर्माना
AajTak
संयुक्त अरब अमीरात में सोशल मीडिया पर अपमानजनक कमेंट्स या रिप्लाई करने पर कड़ी कार्रवाई की जा सकती है, जिसमें जेल और जुर्माना शामिल हो सकता है. अधिकारियों ने यूजर्स को चेतावनी दी है कि वे ऑनलाइन अपमान, मानहानि और दुर्व्यवहार से बचें, खासकर सरकारी अधिकारियों के खिलाफ ऐसी हरकत न करें.
मध्य-पूर्व के इस्लामिक देश संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) कड़े कानूनों के लिए जाना जाता है जहां डिजीटल कानून भी बेहद सख्त बनते जा रहे हैं. यूएई के अधिकारियों ने अब देश के सोशल मीडिया यूजर्स को चेताते हुए कहा है कि पोस्ट ही नहीं बल्कि अगर किसी ने अपमानजनक कमेंट या रिप्लाई भी किया तो उस पर कानूनी कार्रवाई की जा सकती है. अधिकारियों के मुताबिक, किसी के खिलाफ आपत्तिजनक या अपमानजनक कमेंट करने पर दोषी को जेल की सजा हो सकती है.
शारजाह पुलिस में आपराधिक जांच विभाग के निदेशक कर्नल उमर अहमद अबू अल जवाद ने यूएई की न्यूज वेबसाइट खलीज टाइम्स से बात करते हुए कहा, 'हम सामाजिक सद्भाव को खतरे में डालने वाले डिजिटल अपराधों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध हैं. कानून स्पष्ट है- ऑनलाइन अपमान, चाहे वह किसी कमेंट के रूप में हो या रिप्लाई के रूप में, उसकी सजा दी जाएगी.'
कर्नल अल जवाद ने कहा कि किसी भी पब्लिक पोस्ट पर कमेंट करने की आजादी यूजर्स को दूसरों पर हमला करने, उनका मजाक उड़ाने या उन्हें मौखिक रूप से अपमानित करने का अधिकार नहीं देती है.
यूएई के अधिकारी की ये चेतावनी ऐसे मामलों की बढ़ती संख्या के मद्देनजर आई है जिसमें यूजर्स के पब्लिक पोस्ट्स पर आपत्तिजनक कमेंट्स देखने को मिले हैं.
अल जवाद ने बताया कि 2021 के संघीय डिक्री कानून संख्या 34, जिसे 2024 के कानून संख्या 5 से संशोधित संशोधित किया गया है, ऑनलाइन अपमान या मानहानि के लिए कठोर दंड का प्रावधान करता है. इसके तहत कैद के साथ-साथ 250,000 दिरहम (लगभग 59 लाख, 71 हजार रुपये) से 500,000 दिरहम (लगभग 1 करोड़ 19 लाख 42 हजार) तक का जुर्माना हो सकता है.
ऑनलाइन अपमान या दुर्व्यवहार की ये सजा तब और भी कठोर हो सकती है जब कोई यूजर सरकारी अधिकारियों को निशाना बनाता है या फिर अधिक फॉलोवर्स वाले अकाउंट से कोई कमेंट होता है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.








