
इस्लामाबाद में चीनी राजदूत ने शहबाज शरीफ से की मुलाकात, भारत-पाक तनाव पर चर्चा
AajTak
इस्लामाबाद में चीनी राजदूत जियांग झैडोंग ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से मुलाकात की, जिसमें भारत-पाक तनाव पर चर्चा हुई. शरीफ ने चीन के आतंकवाद विरोधी समर्थन की सराहना की और अंतरराष्ट्रीय सहयोग की मांग की.
पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में चीनी राजदूत जियांग झैडोंग ने पाक प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से मुलाकात की. इस दौरान दोनों के बीच भारत-पाक के बीच जम्मू-कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले के बाद बढ़ते तनाव पर चर्चा हुई. दोनों के बीच मुलाकात गुरुवार को हुई थी. हालांकि, मुलाकात को लेकर शुक्रवार को प्रेस रिलीज जारी किया गया. 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले में कुल 26 लोगों की मौत हो गई थी, जिसमें अधिकांश पर्यटक थे.
पाकिस्तान में चीन के दूतावास की ओर से जारी प्रेस रिलीज में बताया गया कि बैठक में जियांग ने पाक के प्रधानमंत्री से मुलाकात की और भारत और पाकिस्तान, दोनों से संयम बरतने के चीन के पहले आह्वान को दोहराया.
चीन का क्या है रुख?
चीन ने भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव पर अपना रुख पहले ही साफ कर दिया है. चीन ने दोनों देशों से संयम बरतने की अपील की है. चीनी राजदूत जियांग ने कहा कि चीन पाकिस्तान के सुरक्षा चिंताओं को समझता है और उसके संप्रभुता के अधिकारों का समर्थन करता है.
चीन चाहता है कि दोनों देश शांति वार्ता से इस मामले को सुलझाए. ताकि क्षेत्रीय स्थिरता बनाया जा सके.
यह भी पढ़ें: गरजे राफेल, जगुआर... गंगा एक्सप्रेसवे पर 'टचडाउन' से पाकिस्तान की अटकी सांस! आज रात में लैंडिंग शो

ईरान-इजरायल युद्ध का आज 23वा दिन है. और तीन हफ्ते बाद ईरान ने अपनी पूरी रणनीति बदल दी है. अब वो सिर्फ सैन्य ठिकानों को तबाह नहीं कर रहा बल्कि दुनिया की अर्थव्यवस्था को खतरे में डाल रहा है. ताकि सभी पर दबाव बनाया जा सके. इजरायल ईरान के तेल ठिकानों पर हमले कर रहा है तो ईरान सऊदी अरब, कतर और कुवैत में तेल-गैस के ठिकानों को निशाना बना रहा है.

असम के बिजनी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उम्मीदवार नहीं उतारने के फैसले के विरोध में पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ की. गुस्साए कार्यकर्ताओं ने दफ्तर का सामान क्षतिग्रस्त किया और गायक जुबीन गर्ग की तस्वीर पर भी हमला किया. घटना के बाद आलोचना तेज हो गई है. मामले में कार्यकर्ताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई, जबकि पार्टी नेतृत्व की प्रतिक्रिया अभी नहीं आई है.

भारतीय राजनीति में आज की तारीख ऐतिहासिक है. वो तारीख जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी ने एक रिकॉर्ड बनाया है, ये रिकॉर्ड है सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख बने रहने का. पीएम मोदी ने जब से सत्ता संभाली है तब से लगातार वो सरकार प्रमुख रहे हैं, चार बार वो गुजरात के मुख्यमंत्री रहे उसके बाद तीन बार से लगातार प्रधानमंत्री हैं. कुल मिलाकर 8931 दिन से पीएम मोदी सरकार प्रमुख हैं और आगे ये रिकॉर्ड बढ़ता ही जाएगा.

भारतीय राजनीति में आज की तारीख ऐतिहासिक है. वो तारीख जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी ने एक रिकॉर्ड बनाया है, ये रिकॉर्ड है सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख बने रहने का. पीएम मोदी ने जब से सत्ता संभाली है तब से लगातार वो सरकार प्रमुख रहे हैं, चार बार वो गुजरात के मुख्यमंत्री रहे उसके बाद तीन बार से लगातार प्रधानमंत्री हैं. कुल मिलाकर 8931 दिन से पीएम मोदी सरकार प्रमुख हैं और आगे ये रिकॉर्ड बढ़ता ही जाएगा.

मुंबई इंडियंस की कप्तानी को लेकर नई बहस छिड़ गई है. श्रीकांत ने सलाह दी है कि हार्दिक पंड्या कप्तानी छोड़कर सूर्यकुमार यादव को मौका दें. वर्ल्ड कप जीत के बाद सूर्या की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है. उन्होंने इसको लेकर कई तर्क भी दिए हैं. बता दें कि हार्दिक को गुजरात से लाकर मुंबई की कप्तानी दी गई थी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.







